पाकिस्तान की राजनीति एक बड़े बदलाव के मुहाने पर खड़ी है। सूत्रों के अनुसार, आर्मी चीफ जनरल आसिम मुनीर पाकिस्तान के राजनीतिक ढांचे को पूरी तरह बदलने की योजना बना रहे हैं। इस मिशन में उन्हें इमरान खान का साथ चाहिए। चर्चा है कि एक बड़ी डील के तहत इमरान खान को जेल से रिहाई मिल सकती है।
इस डील का मुख्य आधार 28वां संविधान संशोधन बताया जा रहा है। जनरल मुनीर की योजना पाकिस्तान के मौजूदा चार सूबों को तोड़कर उन्हें कम से कम 12 छोटे राज्यों में बांटने की है। इसके साथ ही, पाकिस्तान में संसदीय प्रणाली खत्म कर अमेरिका की तर्ज पर प्रेसीडेंशियल सिस्टम लागू किया जा सकता है।
इस सिस्टम में सत्ता की चाबी प्रधानमंत्री के बजाय राष्ट्रपति के हाथ में होगी। छोटे राज्यों में मुख्यमंत्री के बजाय चीफ एडमिनिस्ट्रेटर या मेयर होंगे, जो सीधे राष्ट्रपति को रिपोर्ट करेंगे। तानाशाही का आरोप न लगे, इसलिए मुनीर इसे संसद के जरिए पारित कराना चाहते हैं, जिसके लिए उन्हें इमरान खान की पार्टी के समर्थन की जरूरत है।
पिछले कुछ दिनों में हुई घटनाओं ने इन अटकलों को और हवा दी है। छह महीने के अंतराल के बाद इमरान खान की उनके वकीलों के साथ चार घंटे लंबी मुलाकात हुई। हैरानी की बात यह है कि इस मुलाकात के तुरंत बाद इमरान खान की दोनों बहनों को जेल से रिहा कर दिया गया।
इमरान खान के वकील मोहम्मद खोसा ने मुलाकात के बाद सकारात्मक संकेत दिए हैं। इससे साफ है कि पर्दे के पीछे कुछ बड़ा पक रहा है, जिसकी पटकथा अडियाला जेल की चहारदीवारी के भीतर लिखी गई है।
जनरल मुनीर और इमरान खान की इस कथित डील से शहबाज शरीफ और आसिफ अली जरदारी की पार्टियां गहरे तनाव में हैं। पाकिस्तान के चार सूबों में नवाज शरीफ और जरदारी परिवारों का दशकों से दबदबा रहा है। अगर राज्य टूटते हैं, तो इन राजनीतिक परिवारों की ताकत पूरी तरह खत्म हो जाएगी।
इसी डर के चलते सरकार ने विरोध शुरू कर दिया है। गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने इस मुद्दे पर जनमत संग्रह (Referendum) की मांग की है, जो सीधे तौर पर इस योजना को रोकने की एक चाल मानी जा रही है।
पाकिस्तान में पिछले चार वर्षों में कई बार ऐसी डील की खबरें उड़ी हैं। हालांकि, इस बार मामला गंभीर लग रहा है क्योंकि इमरान खान लंबे समय से राज्यों के बंटवारे के पक्षधर रहे हैं। यदि यह गठबंधन आकार लेता है, तो पाकिस्तान में नवाज और जरदारी युग का अंत निश्चित है। अब नजरें इस बात पर टिकी हैं कि क्या इमरान खान अपनी रिहाई के बदले मुनीर के इस प्रेसीडेंशियल एजेंडे पर अपनी मोहर लगाते हैं या नहीं।
#AajKiBaat | क्या इमरान और मुनीर की deal हो गई ?
— India TV (@indiatvnews) November 13, 2026
ImranKhan #AsimMunir #Pakistan @RajatSharmaLive pic.twitter.com/IwRA5M6rn6
शादी के 3 दिन बाद ही दुल्हन फरार , जेवर-कैश लेकर दी जान से मारने की धमकी
4000 करोड़ का बजट या 1000 करोड़ का दिखावा? रामायण पर भीष्म पितामह का फूटा गुस्सा
वडाला स्टेशन पर भोजपुरी गानों का शोर: प्रियंका चतुर्वेदी ने रेलवे को घेरा, कहा- यह सोची-समझी शरारत
21 की उम्र में ODI डेब्यू और पहले ही मैच में 6 विकेट, माहली बियर्डमैन ने रचा इतिहास
सड़क पर कचरा उठाती दिखीं जया बच्चन, फोन के वॉलपेपर ने खींचा सबका ध्यान
रैली में बिगड़ी बुजुर्ग कार्यकर्ता की तबीयत, पीएम मोदी ने रुककर की मदद
एशियन पैरा गेम्स के सितारों का सम्मान: स्वर्ण पदक विजेता तोमन कुमार को 51 लाख और अभिजीत को 31 लाख का इनाम
सोनम वांगचुक का प्रयोग : हाउस अरेस्ट या तानाशाही? वीडियो जारी कर खोला बड़ा राज
यमुना एक्सप्रेसवे पर दौड़ रही थी Thar, पुलिस ने चालान में बताया- अटलांटिक महासागर में है गाड़ी!
फुजैरा सड़क हादसा: 23 गाड़ियों की टक्कर और आग का तांडव, 14 की मौत में भारतीय भी शामिल