संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के फुजैरा में हुए एक भयावह सड़क हादसे ने सबको झकझोर कर रख दिया है। शहर के प्रवेश द्वार के पास आधी रात के करीब हुए इस भीषण हादसे में 14 लोगों की जान चली गई, जबकि 30 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
कैसे हुआ भयानक मल्टी-व्हीकल एक्सीडेंट? हादसा उस समय हुआ जब एक ट्रक चालक का वाहन पर से संतुलन बिगड़ गया। ट्रक ने आगे चल रहे एक वाहन को जोरदार टक्कर मारी, जिससे वह पलट गया। देखते ही देखते धीमी गति से चल रहे ट्रैफिक की कतार में मौजूद अन्य गाड़ियां एक के बाद एक टकराती चली गईं।
टक्कर के बाद ट्रक में भीषण आग लग गई, जिसने आसपास की अन्य गाड़ियों को भी अपनी चपेट में ले लिया। इस पूरी दुर्घटना में 5 ट्रकों समेत कुल 23 गाड़ियां पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।
DNA टेस्ट से होगी शवों की पहचान हादसा इतना भीषण था कि कई शव बुरी तरह जल गए हैं, जिससे उनकी पहचान करना मुश्किल हो गया है। स्थानीय प्रशासन ने बताया कि मृतकों में यूएई, ओमान, भारत, ब्राजील, पाकिस्तान, जॉर्डन और मिस्र के नागरिक शामिल हैं। शवों की सटीक शिनाख्त करने के लिए अब अधिकारियों ने DNA जांच का सहारा लिया है।
हादसे में भारतीयों की मौत की पुष्टि फुजैरा पुलिस ने पुष्टि की है कि मृतकों में भारतीय नागरिक भी शामिल हैं। हालांकि, अभी तक उनके नामों का आधिकारिक खुलासा नहीं किया गया है। संयुक्त अरब अमीरात स्थित भारतीय कॉन्सुलेट ने इस घटना पर गहरा दुख जताया है। कॉन्सुलेट के अधिकारी लगातार स्थानीय प्रशासन के संपर्क में हैं और प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद मुहैया कराने का आश्वासन दिया है।
घायलों का चल रहा इलाज दुर्घटना के तुरंत बाद पुलिस, एंबुलेंस और सिविल डिफेंस की टीमें मौके पर पहुंचीं। बचाव दल ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और घायलों को तुरंत पास के अस्पतालों में पहुंचाया।
अधिकारियों के अनुसार, हादसे में घायल हुए 30 लोगों में से करीब आधे को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है, जबकि अन्य का अभी भी अस्पताल में इलाज चल रहा है। फिलहाल घटनास्थल को पूरी तरह सुरक्षित कर लिया गया है और मामले की गहन जांच जारी है।
🇦🇪 Tragedy in Fujairah, UAE.
— Shuyi (@shuyihealing) November 12, 2026
Just before midnight on November 11, a truck reportedly lost control on Sheikh Khalifa bin Zayed Road, triggering a devastating multi-vehicle pile-up followed by a massive fire.
14 lives lost. 30 people injured.
Fourteen people who left home never… pic.twitter.com/NA6RbljNdT
दिवाली जश्न में दतिया की महिला पटवारी का विस्फोटक अंदाज, प्रतिबंधित कार्बाइड गन के साथ वीडियो वायरल
शिमला में लंगूर का खौफ: धक्का लगने से कार के नीचे आने से बाल-बाल बची महिला
हिमाचल में कुदरत का कहर: बर्फबारी से थमी रफ्तार, कई रास्ते बंद; पर्यटकों के लिए सख्त अलर्ट
भिकाजी कामा प्लेस में पार्किंग की टेंशन खत्म: एक साथ 625 वाहन होंगे पार्क, आधुनिक सुविधाओं से लैस
फ्लाईओवर के पिलर पर बसा आलीशान घर? वायरल वीडियो का सच जानकर उड़ जाएंगे होश!
अखिलेश यादव का अयोध्या जाने का मुहूर्त तय, बोले- PDA के 1 करोड़ वोट काटे गए
डीजल के दाम 50 रुपये क्यों नहीं बढ़े? पीएम मोदी ने बताया सरकार का सीक्रेट फॉर्मूला
छठ पर्व के लिए दिल्ली तैयार: घाटों पर सुरक्षा और सुविधाओं का महा-इंतजाम , सीएम रेखा गुप्ता ने खुद कमान संभाली
राहुल गांधी का बीजेपी पर तंज: सोनिया गांधी की किताब पर जितना बोलेंगे, उतना अच्छा
24 घंटे में बदलेगा दिल्ली-NCR का मिजाज, बंगाल की खाड़ी में सक्रिय हुआ समुद्री दैत्य