हैदराबाद: तेलंगाना में आयोजित भारत समिट 2026 के दौरान एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि समिट में शामिल होने आ रहे 115 विदेशी वक्ताओं को भारत में प्रवेश करने से रोक दिया गया है या उनके वीजा रद्द कर दिए गए हैं।
थरूर का तीखा हमला हैदराबाद पहुंचते ही शशि थरूर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि यह घटना भारतीय लोकतंत्र के लिए बेहद शर्मनाक है। थरूर के अनुसार, विदेश मंत्रालय ने पहले इन वक्ताओं के लिए मंजूरी दी थी, लेकिन बाद में गृह मंत्रालय के निर्देशों पर उन्हें रोक दिया गया।
लोकतंत्र की सुरक्षा पर सवाल शशि थरूर ने तल्ख लहजे में पूछा, क्या हमारा गौरवशाली लोकतंत्र इतना असुरक्षित हो गया है कि वह विभिन्न विचारों के लोगों को यहां आने से डरता है? उन्होंने इस कार्रवाई को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और अंतरराष्ट्रीय संबंधों के खिलाफ बताया है।
क्या है भारत समिट 2026 ? यह समिट 13 और 14 नवंबर को हैदराबाद के HITEX में आयोजित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य वैश्विक विषयों, शांति और आर्थिक सहयोग पर चर्चा करना है। इस सम्मेलन में दुनिया के 70 से ज्यादा देशों के 1,000 से अधिक जन-प्रतिनिधि, नीति निर्माता और बुद्धजीवी हिस्सा ले रहे हैं।
115 वक्ताओं की नो एंट्री रिपोर्ट्स के अनुसार, समिट के लिए कुल 315 विदेशी वक्ताओं को आमंत्रित किया गया था। इनमें से 115 वक्ताओं को ऐन वक्त पर वीजा संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ा। हालांकि, केंद्र सरकार की ओर से अभी तक इस मामले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
यह लगातार दूसरा साल है जब हैदराबाद में इस वैश्विक सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है, लेकिन इस बार का आयोजन विवादों के बीच शुरू हुआ है। अब देखना होगा कि सरकार इस प्रशासनिक कार्रवाई पर क्या सफाई देती है।
The delegates are here. The dialogue begins now!
— Bharat Summit (@Bharat_Summit) November 13, 2026
Global leaders, thinkers and changemakers gather at HICC Hyderabad for Bharat Summit 2026 to discuss institutional reform, economic justice and a shared future.
📍 Hyderabad | Nov 13–14#BharatSummit2026 pic.twitter.com/Z4SjVegBPh
नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड्स 2025: 17 एथलीटों को अर्जुन पुरस्कार, खेल रत्न पर सन्नाटा
दिग्गज अभिनेत्री मौसमी चटर्जी पर टूटा दुखों का पहाड़, पति जयंत मुखर्जी का निधन
दिवाली जश्न में दतिया की महिला पटवारी का विस्फोटक अंदाज, प्रतिबंधित कार्बाइड गन के साथ वीडियो वायरल
डीजल के दाम 50 रुपये क्यों नहीं बढ़े? पीएम मोदी ने बताया सरकार का सीक्रेट फॉर्मूला
शिमला में बंदरों का आतंक: पेंशनर से छीने 81 हजार रुपये, पहाड़ी से उड़ाए नोट
क्या आप ही सूर्यकांत हैं? - जब सुप्रीम कोर्ट के जजों के बुलावे पर डर गए थे सीजेआई
IPL 2027: मोहम्मद शमी और सैम करन की होगी अदला-बदली? लखनऊ और राजस्थान के बीच बड़े ट्रेड की तैयारी
छठ से पहले यमुना में मौत का खेल: साजिश या प्रशासन की विफलता, कौन है जिम्मेदार?
रूस और तालिबान की बढ़ती दोस्ती: पाकिस्तान की बढ़ी टेंशन और बदलता भू-राजनीतिक समीकरण
श्रेयस अय्यर ने रचा इतिहास: धोनी को पछाड़ा, वनडे कप्तानी तक पहुँचने का लंबा सफर