छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग में पिछले कुछ महीनों से आतंक का पर्याय बने कबरा हाथी को रोकने के लिए वन विभाग ने कमर कस ली है। लगातार बढ़ती मौतों और हिंसक होते हाथी के व्यवहार को देखते हुए अब उसे ट्रैंकुलाइज कर सैटेलाइट रेडियो कॉलर लगाने का बड़ा निर्णय लिया गया है।
प्रधान मुख्य वन्यजीव वार्डन से मिली मंजूरी इस बेहद चुनौतीपूर्ण अभियान के लिए प्रधान मुख्य वन्यजीव वार्डन ने आधिकारिक अनुमति दे दी है। अभियान की कमान सूरजपुर और बलरामपुर के डीएफओ को संयुक्त रूप से सौंपी गई है। कार्रवाई को सुरक्षित और सफल बनाने के लिए विशेषज्ञों, प्रशिक्षित पशु चिकित्सकों और जरूरत पड़ने पर कुमकी हाथियों की मदद ली जाएगी। कॉलर लगाने के बाद हाथी की हर हरकत पर वन विभाग की पैनी नजर होगी और हर 15 दिन में इसकी रिपोर्ट सरकार को सौंपी जाएगी।
एक और महिला बनी शिकार, दहशत में ग्रामीण कबरा हाथी ने बीती रात सूरजपुर जिले के रामानुजनगर वन परिक्षेत्र में 45 वर्षीय दिलासो नाम की महिला को कुचलकर मार डाला। पिछले एक सप्ताह में हाथी के हमलों से मरने वालों की संख्या बढ़कर पांच हो चुकी है, जबकि पिछले छह महीनों में कुल 15 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। महिला को मारने के बाद हाथी सरगुजा जिले के उदयपुर वन परिक्षेत्र में पहुंच गया है। फिलहाल वह झिरमिटी गांव के समीप जंगल में मौजूद है।
ड्रोन से निगरानी, पांच स्कूलों में ताले हाथी की मौजूदगी से आसपास के गांवों में भारी दहशत है। एहतियात के तौर पर डूमरडीह, धौंरपारा, ललमटिया पारा, जरहाडीह और आत्मानंद स्कूल में छुट्टी घोषित कर दी गई है। वन विभाग ने ड्रोन कैमरों की मदद से हाथी को घेरे में ले रखा है।
ग्रामीणों में आक्रोश और डर लगातार हो रही मौतों के कारण ग्रामीणों के बीच भय के साथ-साथ अब आक्रोश भी पनपने लगा है। वन विभाग की टीम अब जल्द से जल्द हाथी को बेहोश कर रेडियो कॉलर लगाने की प्रक्रिया शुरू करेगी। इस अभियान पर अब पूरे क्षेत्र की नजरें टिकी हैं कि क्या रेडियो कॉलर लगने से हाथी की गतिविधियों पर अंकुश लग पाएगा या नहीं।
*छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग में कबरा हाथी को ट्रैंकुलाइज कर सैटेलाइट रेडियो कॉलर लगाने की अनुमति जारी कर दी गई है। पिछले छह महीनों में 15 लोगों की जान ले चुका है। @SurgujaDist #KabraElephant #ForestDepartment pic.twitter.com/DDsoU4y1NE
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) November 12, 2026
यूपी की सियासत में तीसरा मोर्चा : ओवैसी-चंद्रशेखर की जोड़ी से क्या बदलेगा 2027 का चुनावी गणित?
मैं 20 साल से भुगत रहा हूं... , इमरान हाशमी ने अपनी सीरियल किसर इमेज के लिए डायरेक्टर को ठहराया जिम्मेदार
यूपी में सियासी भूचाल: ओवैसी-चंद्रशेखर का गठबंधन अखिलेश यादव के लिए बनेगा भूकंप
नेपाल: बागमती प्रांत में खड़ी ढलान से गिरा यात्री वाहन, 10 यात्रियों की दर्दनाक मौत
पंजाब चुनाव 2027: AAP की दूसरी लिस्ट जारी, 31 उम्मीदवारों में कई नए चेहरों और दिग्गजों पर दांव
छठ यात्रियों के लिए राहत: दिल्ली से पटना के बीच दौड़ेगी स्पेशल ट्रेन, जानें टाइमिंग और बुकिंग की जानकारी
U-19 एशिया कप: फाइनल में भारत-पाकिस्तान की महाजंग, सेमीफाइनल में अफगानिस्तान को दी मात
ट्रेन में पावर का टकराव: बिना टिकट यात्रा कर रहे आर्मी जवानों की महिला TTE से तीखी बहस, वीडियो वायरल
मुंबई लोकल में दरिंदगी: छेड़खानी का विरोध करने पर चलती ट्रेन से धक्का दी गई महिला, कटा हाथ
हाथी का खौफनाक हमला: बाल-बाल बचा बाइक सवार, रोंगटे खड़े कर देगी यह घटना