उत्तर प्रदेश की राजनीति में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है। एआईएमआईएम (AIMIM) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी और आजाद समाज पार्टी के सांसद चंद्रशेखर आजाद ने हाथ मिला लिया है। दोनों नेताओं ने लखनऊ में एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सामाजिक परिवर्तन मोर्चा के गठन का ऐलान किया है।
अखिलेश यादव की बढ़ेगी मुश्किलें इस नए गठबंधन पर योगी सरकार के मंत्री ओपी राजभर ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि यह गठबंधन उत्तर प्रदेश की राजनीति में बड़ा भूचाल लाएगा और अखिलेश यादव के लिए यह किसी भूकंप से कम नहीं होगा। राजभर के अनुसार, चुनाव आते-आते मुस्लिम वोटर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस का साथ छोड़कर ओवैसी के साथ और दलित समाज चंद्रशेखर आजाद के साथ खड़ा हो जाएगा।
भाजपा को नहीं होगा नुकसान: राजभर जब ओपी राजभर से सवाल किया गया कि क्या इस गठबंधन से भाजपा को कोई नुकसान होगा, तो उन्होंने इसे सिरे से खारिज कर दिया। सुभासपा प्रमुख ने कहा कि उनकी किसी से कोई लड़ाई नहीं है और भाजपा को इससे कोई नुकसान नहीं उठाना पड़ेगा।
क्या है सामाजिक परिवर्तन मोर्चा का लक्ष्य? गठबंधन की घोषणा के बाद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि सामाजिक परिवर्तन मोर्चा का मुख्य उद्देश्य भाजपा को तीसरी बार उत्तर प्रदेश की सत्ता में आने से रोकना है। उन्होंने इसे राज्य में एक मजबूत विकल्प बताया। वहीं, चंद्रशेखर आजाद ने भी गठबंधन की मजबूती पर जोर देते हुए इसे बदलाव का बड़ा माध्यम करार दिया है।
सपा के PDA फॉर्मूले को सीधी चुनौती समाजवादी पार्टी अपने पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक (PDA) फॉर्मूले के दम पर चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी कर रही है। ऐसे में ओवैसी और चंद्रशेखर का एक साथ आना सपा के पारंपरिक वोट बैंक में सीधी सेंध लगा सकता है। राज्य में एक तीसरे विकल्प के उभरने से विपक्षी वोटों के बिखराव की संभावना बढ़ गई है, जो आने वाले समय में नए सियासी समीकरण तैयार करेगा।
*#WATCH अम्बेडकरनगर: उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओपी राजभर ने 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों से पहले असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के बीच संभावित गठबंधन पर कहा, उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बड़ा भूचाल आने वाला है और वो अखिलेश यादव के लिए भूकंप साबित होगा...चुनाव… pic.twitter.com/3d5bgQBkAg
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 12, 2026
सोनिया गांधी की बायोपिक: चंदे से बनेगी मदर ऑफ कांग्रेस की कहानी, पर्दे पर खुलेंगे अनकहे राज
IND vs NZ: सीरीज पर कब्जे के लिए तैयार टीम इंडिया, जानिए कब और कहां देखें चौथा वनडे
IND vs NZ: चौथे वनडे में बदलेगी टीम इंडिया की चाल, श्रेयस अय्यर की कप्तानी में उतरेगी नई प्लेइंग 11
एनवीडिया में बड़ा उलटफेर: जेनसन हुआंग के इस्तीफे पर ट्रंप का बड़ा बयान, टिम कुक के नाम का दिया सुझाव
40 घंटे तक बिना रुके जलने वाला जादुई दीया , छत्तीसगढ़ के कुम्हार के हुनर ने जीता सबका दिल
अर्चना गौतम की कांग्रेस में घर वापसी: 4 साल के संघर्ष के बाद फिर थाम लिया हाथ
शहीदों के स्मारक पर रक्षा मंत्री हेगसेथ की गंभीर चूक ; सिक्योरिटी गार्ड ने भरी महफिल में सिखाया अनुशासन का पाठ
यूपी में मौसम का अनोखा मिजाज: सुबह-शाम ठिठुरन, दोपहर में गर्मी, जानें अगले 7 दिनों का हाल
कौन है खजांची ? नोटबंदी की लाइनों से निकला बच्चा, जो बना अखिलेश यादव की सियासत का चेहरा
ऋषभ पंत की वापसी: न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए फिट हुए स्टार विकेटकीपर