मुंबई: मुंबई की लाइफलाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेन में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। नायगांव के पास चलती ट्रेन से एक 20 वर्षीय युवती को धक्का दे दिया गया, जिससे उसने अपना दाहिना हाथ गंवा दिया। यह घटना न केवल महिला की शारीरिक सुरक्षा पर सवाल उठाती है, बल्कि सार्वजनिक परिवहन में महिलाओं की असुरक्षा की भयावह तस्वीर पेश करती है।
क्या है पूरा मामला? यह घटना 4 नवंबर की है। मलाड से नायगांव जा रही पीड़िता दिव्यांगों के लिए आरक्षित कोच में सवार थी। इसी कोच में 53 वर्षीय जितेंद्र हिरमुखे भी मौजूद था। महिला का आरोप है कि आरोपी ने उसके साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर विवाद बढ़ा और हाथापाई तक पहुंच गया। आरोप है कि इसी दौरान आरोपी ने महिला को चलती ट्रेन से नीचे धक्का दे दिया।
गंभीर चोटें और टूटे सपने ट्रेन से पटरी पर गिरने के कारण महिला का दाहिना हाथ कट गया और उसके सिर में गंभीर चोट आई, जिसके बाद उसे 16 टांके लगाने पड़े। निजी कंपनी में सुपरवाइजर के तौर पर काम करने वाली यह महिला अपने परिवार की एकमात्र कमाने वाली सदस्य है। इस हादसे ने उसके भविष्य को अंधकार में डाल दिया है। अगले महीने दिसंबर में उसकी शादी होने वाली थी, जो अब अनिश्चितकाल के लिए टल गई है।
सीडीटीवी फुटेज में कैद हुआ आरोपी पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए 8 नवंबर को नायगांव स्थित उसके घर से आरोपी जितेंद्र हिरमुखे को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी खुद को कैंसर पीड़ित बताता है। घटना के बाद का एक सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रहा है, जिसमें आरोपी प्लेटफॉर्म पर घूमता हुआ नजर आ रहा है। फुटेज में वह शुरुआत में सामान्य दिखता है, लेकिन बाद में घबराहट में अपना माथा पकड़े हुए देखा जा सकता है।
पुलिस की कार्रवाई जीआरपी ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की सख्त धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। इसमें धारा 74 (महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाना), 109 (हत्या का प्रयास) और 117 (जानबूझकर गंभीर चोट पहुंचाना) शामिल हैं। पीड़िता ने इंसाफ की गुहार लगाई है और आरोपी के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की मांग की है। यह घटना अब रेलवे सुरक्षा व्यवस्था पर एक बड़ा प्रश्नचिह्न लगा रही है।
#Mumbai: Woman Pushed Off Local Train After Objecting To M*lestation On Nov 4; CCTV Visuals From Naigaon Station
— Free Press Journal (@fpjindia) November 12, 2026
Reported by @ImAbhi5200#MumbaiNews #MumbaiLocalTrain pic.twitter.com/hMba9eBCCQ
यमुना की जहरीली चादर: क्या सच में साफ हो पाएगी दिल्ली की लाइफलाइन?
शुभमन गिल के बिना टीम इंडिया की नई ओपनिंग जोड़ी: चौथे वनडे में कौन होगा रोहित का साथी?
टॉक्सिक के इंटीमेट सीन्स पर सिद्धार्थ का क्या था रिएक्शन? कियारा आडवाणी ने तोड़ी चुप्पी
तमिलनाडु में कानून व्यवस्था पर घमासान: गृह मंत्रालय की रिपोर्ट तलब, कांग्रेस ने बताया खतरनाक
फाइनल की जंग: भारत और पाकिस्तान के बीच होगी खिताबी भिड़ंत, जानें कब और कहां देखें महामुकाबला
शांति से वैश्विक संकट तक: दिल्ली में 12वें BRICS पार्लियामेंट्री फोरम में गूंजी ग्लोबल साउथ की आवाज
IOA चुनाव: पीटी उषा और अश्विनी नचप्पा के बाद अब अभिनव बिंद्रा के तीखे सवालों से मची खलबली
मुंबई रेलवे स्टेशनों पर छठ गीतों का शोर: क्या आस्था या राजनीति है असली मुद्दा?
स्वच्छ सर्वेक्षण में छत्तीसगढ़ का जलवा: बिल्हा बना नंबर-1, बिलासपुर को मिला राष्ट्रीय सम्मान
फाइनल में फिर होगी महाजंग : अफगानिस्तान को रौंदकर भारत-पाकिस्तान खिताबी मुकाबले में आमने-सामने