आईपीएल 2027 की नीलामी से पहले ही टूर्नामेंट में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। मुंबई इंडियंस (MI) के कप्तान रहे स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या अब टीम से अलग हो गए हैं। हार्दिक अब पंजाब किंग्स का हिस्सा होंगे, जबकि उनकी जगह तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह मुंबई इंडियंस की नीली जर्सी में नजर आएंगे।
हार्दिक को एमआई का इमोशनल विदाई संदेश मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पांड्या के साथ अपने सफर को खत्म करते हुए सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट साझा किए। फ्रेंचाइजी ने लिखा, हार्दिक, पूरे जोश और गर्व के साथ ब्लू एंड गोल्ड का प्रतिनिधित्व करने के लिए धन्यवाद। उतार-चढ़ाव के हर दौर में हमारे साथ रहने के लिए शुक्रिया। हम आपके भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हैं।
18 करोड़ की ट्रेड डील इस खिलाड़ी अदला-बदली (Trade Deal) की प्रक्रिया 18 करोड़ रुपये की बताई जा रही है। हार्दिक पांड्या अब पंजाब किंग्स के साथ जुड़ गए हैं। पंजाब ने भी अपने नए स्टार का स्वागत सत श्री अकाल, पंजाब के संदेश और नई जर्सी वाली फोटो के साथ किया है।
अर्शदीप का नया ठिकाना दूसरी ओर, 2019 से पंजाब किंग्स की पहचान रहे बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह अब मुंबई इंडियंस का हिस्सा बन गए हैं। पंजाब किंग्स ने उन्हें विदाई देते हुए लिखा, एक युवा शेर से लेकर पंजाब का मान बढ़ाने वाले नाम तक, अर्शदीप यह हमेशा तुम्हारा घर रहेगा।
बुमराह-अर्शदीप की घातक जोड़ी अर्शदीप के शामिल होने से मुंबई इंडियंस की गेंदबाजी बेहद मजबूत हो गई है। अब विपक्षी टीमों के बल्लेबाजों को जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह की जोड़ी का सामना करना होगा।
मुंबई इंडियंस ने इसे लेकर एक चेतावनी भरे अंदाज में ट्वीट किया, प्यारे बल्लेबाजों, तैयार हो जाओ। स्टंप्स उड़ेंगे और पैर (योर्कर) सुरक्षित रखने होंगे। यह जोड़ी सिर्फ टी20 इंटरनेशनल ही नहीं, अब आईपीएल में भी कहर बरपाएगी।
Through the highs, the lows, and everything in between, thank you for being a part of the Mumbai Indians story, Hardik. pic.twitter.com/pUqwrIwebi
— Mumbai Indians (@mipaltan) November 11, 2026
नोएडा मेट्रो का विस्तार: ग्रेटर नोएडा वेस्ट तक दौड़ेगी मेट्रो, ₹2390 करोड़ की लागत से बदल जाएगी कनेक्टिविटी
दिल्ली-NCR का दम घुट रहा है, किरण बेदी ने बताया प्रदूषण से निपटने का मास्टर फॉर्मूला
IPL 2027: पंजाब किंग्स में हार्दिक और श्रेयस का समीकरण, क्या बदल जाएगी टीम की कमान?
मातृभूमि का ट्रेलर देख भड़के दर्शक, सलमान खान के डायलॉग पर छिड़ा विवाद
‘पहले दर्शन, फिर आशीर्वाद’: अखिलेश यादव ने बदली PDA की परिभाषा, अयोध्या दौरे पर दिया यह जवाब
ग्रेटर नोएडा वेस्ट को बड़ी सौगात: मेट्रो विस्तार को कैबिनेट की मंजूरी, अब सफर होगा आसान
जम्मू-कश्मीर: कुलगाम में CRPF जवानों पर आतंकी हमला, फायरिंग में दो जवान घायल
480 करोड़ की एलिवेटेड सड़क एक गड्ढे में कैसे समा गई? 22 दिन बाद भी अफसर क्यों हैं खामोश?
अनिरुद्ध रविचंद्रन और काव्या मारन का प्रपोजल वीडियो वायरल, क्या है इस रोमांटिक वीडियो का सच?
अर्शदीप सिंह ने फिल्मी अंदाज में की सगाई: समरीन कौर को घुटनों पर बैठकर पहनाई अंगूठी