भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह के लिए 11 नवंबर का दिन बेहद खास रहा। जहां एक ओर उनकी प्रोफेशनल लाइफ में मुंबई इंडियंस के साथ नई पारी शुरू हुई, वहीं दूसरी ओर निजी जिंदगी में उन्होंने हमेशा के लिए अपनी हमसफर चुन ली है।
न्यूजीलैंड की हसीन वादियों में प्रपोजल अर्शदीप ने अपनी गर्लफ्रेंड समरीन कौर को एक बेहद फिल्मी और रोमांटिक अंदाज में प्रपोज किया। न्यूजीलैंड की खूबसूरत लोकेशन्स पर उन्होंने घुटनों पर बैठकर समरीन को अंगूठी पहनाई। इस पल की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
जीवनभर के साथ का वादा इस प्यारे लम्हे को साझा करते हुए अर्शदीप और समरीन ने एक भावुक नोट लिखा, जिंदगी हमें जो कुछ भी दे सकती थी, उसमें सबसे ज्यादा खुशी इस बात की है कि उसने हमें एक-दूसरे को सौंपा। जीवनभर के इस साथ के नाम 11.11.2026। इस घोषणा के बाद फैंस और क्रिकेट जगत से उन्हें बधाइयों का तांता लग गया है।
कौन हैं समरीन कौर? अर्शदीप की मंगेतर समरीन कौर किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। वह एक मशहूर मॉडल और अभिनेत्री हैं, जिन्होंने कई हिट पंजाबी म्यूजिक वीडियोज में काम किया है। समरीन बॉलीवुड फिल्म 83 में भी नजर आ चुकी हैं और वह मिस इंडिया जम्मू-कश्मीर का खिताब भी अपने नाम कर चुकी हैं।
फैंस ने ली चुटकी सोशल मीडिया पर फैंस इस खबर से काफी उत्साहित हैं। जहां कई लोग उन्हें नई पारी के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं, वहीं कुछ प्रशंसक मजाकिया अंदाज में यह भी कह रहे हैं कि अब शादी के बाद अर्शदीप की गेंदबाजी की लाइन और लेंथ और भी बेहतर हो जाएगी।
बता दें कि यह कपल लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहा था और अब उनके इस नए सफर की शुरुआत पर हर कोई बेहद खुश है।
*Many congratulations to Arshdeep Singh and Samreen Kaur. ❤️ pic.twitter.com/bHJZgQYWen
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) November 11, 2026
UPI पेमेंट पर बढ़ेगा बोझ: ₹2,000 से ज्यादा के ट्रांजैक्शन पर अब देना होगा चार्ज
बिना स्क्रीन वाला अनोखा AI डिवाइस ला रही नथिंग, पहली झलक में दिखा मेटल डिजाइन
सीबीआई के पूर्व अधिकारी अनिल यादव ने थाम लिया भाजपा का दामन, बोले- मोदी-योगी के विजन से हूं प्रभावित
कानपुर में बड़ा रेल हादसा: चौरी चौरा एक्सप्रेस के चार कोच पटरी से उतरे, बाल-बाल बचे यात्री
शादी कराइए, मुख्य चुनाव आयुक्त बनिए: निशिकांत दुबे का गांधी परिवार पर बड़ा हमला
हीरो की माइक्रो EV NEX 3 का डिजाइन हुआ लीक: सुपरकार जैसे खुलेंगे दरवाजे, क्या भारत में आएगी यह छोटी कार?
अब और भी घातक और फुर्तीले दिखेंगे ब्लैक कैट कमांडो, नई ब्रेथेबल यूनिफॉर्म से बदलेगी सुरक्षा की तस्वीर
दिल्ली-NCR का दम घुट रहा है, किरण बेदी ने बताया प्रदूषण से निपटने का मास्टर फॉर्मूला
जमीन के नीचे ईरान का अदृश्य किला: मिसाइलों का जखीरा देख सहम गई दुनिया!
राजधानी से आई बीमारी की खेप! दिल्ली से आ रहे 700 किलो सड़े-गले मीट का पर्दाफाश