स्मार्टफोन की दुनिया में एप्पल का दबदबा बरकरार है, और अब कंपनी के आगामी फ्लैगशिप iPhone Air 2 और iPhone 18 को लेकर नई जानकारी सामने आई है। माना जा रहा है कि एप्पल 2027 की शुरुआत में इन्हें बाजार में उतार सकता है। हाल ही में सोशल मीडिया पर इन दोनों फोन के कथित डमी मॉडल्स की तस्वीरें और वीडियो वायरल हुए हैं।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर Lusi Roy नाम के यूजर द्वारा शेयर किए गए वीडियो में iPhone Air 2 और iPhone 18 के CNC मशीनिंग वाले मेटल मॉडल नजर आ रहे हैं। हालाँकि ये असली स्मार्टफोन नहीं हैं, लेकिन इनके जरिए फोन के संभावित फिजिकल डिजाइन और कैमरा लेआउट की पहली झलक मिल गई है। एप्पल ने अभी तक इन मॉडल्स की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
iPhone Air 2 अपने स्लिम और हल्के डिजाइन के लिए चर्चा में है। लीक्स के अनुसार, पिछले मॉडल में जहां केवल एक रियर कैमरा था, वहीं नए Air 2 में दो कैमरों का सेटअप देखने को मिल सकता है। इसमें LED फ्लैश और माइक्रोफोन को भी नए तरीके से प्लेस किया गया है, जो फोटोग्राफी के अनुभव को बेहतर बनाने की दिशा में एक कदम हो सकता है।
वीडियो में नजर आ रहा iPhone 18 का आकार iPhone 16 Plus के आसपास प्रतीत होता है। एप्पल इसके स्टैंडर्ड साइज में कुछ बदलाव कर सकता है। कैमरा डिजाइन के मामले में यह iPhone 17 की तर्ज पर हो सकता है। परफॉर्मेंस के लिहाज से इसमें A20 सीरीज का प्रोसेसर और 4,430mAh की दमदार बैटरी मिलने की चर्चा है।
iPhone Air 2 में 6.55 इंच का ProMotion डिस्प्ले और A20 Pro चिपसेट मिलने की उम्मीद है। फोन में 48MP के दो सेंसर दिए जा सकते हैं, और इसकी शुरुआती कीमत लगभग 1,03,000 रुपये (1,099 डॉलर) हो सकती है।
वहीं, iPhone 18 में 6.3 इंच का डिस्प्ले और 40W वायर्ड चार्जिंग के साथ 48MP का डुअल कैमरा सेटअप मिल सकता है। इसकी अनुमानित शुरुआती कीमत 93,000 रुपये (999 डॉलर) के आसपास रहने की संभावना है। दोनों ही मॉडल्स में एंटी-रिफ्लेक्टिव कोटिंग वाली स्क्रीन देखने को मिल सकती है।
iPhone 18 and iPhone Air 2 https://t.co/X6LfLCscU9 pic.twitter.com/BEGf7VHq0u
— Lusi Roy (@LusiRoy7) November 9, 2026
झांसी: टिकट मांगने पर महिला TTE हुई आपा से बाहर, यात्री को कहा अंगूठाछाप , वीडियो वायरल होते ही सस्पेंशन
स्वच्छता के शिखर पर उत्तराखंड: रुद्रपुर बना देश का नंबर वन हिमालयी शहर
Samsung Galaxy S27 Ultra की धमाकेदार एंट्री: नया डिजाइन, पावरफुल प्रोसेसर और बड़ी बैटरी की तैयारी
यूपी में सुहावना रहेगा मौसम; 17 नवंबर तक बारिश का कोई खतरा नहीं
‘पहले दर्शन, फिर आशीर्वाद’: अखिलेश यादव ने बदली PDA की परिभाषा, अयोध्या दौरे पर दिया यह जवाब
इटली से यूरोप तक खौफ: 6000 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, पीएम की कार को भी बनाया निशाना
कुलगाम में दहला इलाका: CRPF नाके पर आतंकियों ने की अंधाधुंध फायरिंग, दो जवान घायल
दाल-चावल से लेकर खांडवी तक: सोनिया गांधी की थाली का भारतीय स्वाद
ट्रेन का कोच बना किचन, मिडिल बर्थ पर सैंडविच बनाती फैमिली का वीडियो वायरल
जमीन के नीचे रची जा रही नई साजिश: ईरान ने दिखाई अपनी मिसाइल सिटी , दुनिया में मचा हड़कंप