बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह के परिवार के लिए दिवाली का त्योहार गमगीन रहा। अभिनेता के नाना, डॉ. राम हिंगोरानी का 96 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। उनके निधन की जानकारी रणवीर की कजिन सौम्या हिंगोरानी ने सोशल मीडिया के जरिए साझा की।
शुभ दिन पर दुनिया को कहा अलविदा सौम्या हिंगोरानी ने अपने भावुक पोस्ट में बताया कि डॉ. राम हिंगोरानी ने दिवाली के दिन लक्ष्मी पूजा के समय शांतिपूर्वक अंतिम सांस ली। उन्होंने इसे एक शानदार जीवन का अंत बताते हुए कहा कि उनके नाना ने दुनिया को छोड़ने के लिए सबसे शुभ दिन को चुना।
सौम्या ने अपने पोस्ट में लिखा, 96 साल की उम्र में भी उनका दिल जवान था। वे अपनी पत्नी के पास चले गए हैं। मुझे यकीन है कि वे अब साथ बैठकर अपनी जिंदगी के सुनहरे पलों को याद कर रहे होंगे। उन्होंने अपने नाना को दुनिया का सबसे बेहतरीन इंसान करार दिया।
रणवीर के साथ था खास रिश्ता रणवीर सिंह अपने नाना के काफी करीब थे। अभिनेता ने पिछले साल अपनी फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के प्रमोशन के दौरान नाना का एक वीडियो शेयर किया था, जो इंटरनेट पर खूब वायरल हुआ था।
वीडियो में 93 वर्षीय डॉ. राम हिंगोरानी फिल्म के गाने व्हाट झुमका पर डांस करते और मजाकिया अंदाज में टकीला मांगते नजर आए थे। रणवीर ने तब उन्हें ट्रू रॉकस्टार बताया था और कहा था कि उनके नाना में असली रॉकी वाली वाइब है। फिलहाल इस दुखद खबर पर रणवीर सिंह की ओर से कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं आई है।
हाल ही में पिता बने हैं रणवीर गौरतलब है कि रणवीर सिंह इन दिनों अपने निजी जीवन के एक बेहद खूबसूरत दौर से गुजर रहे हैं। पिछले महीने सितंबर में रणवीर और दीपिका पादुकोण के घर दूसरी बेटी का जन्म हुआ, जिसका नाम उन्होंने देवी रखा है। एक तरफ घर में नन्हीं किलकारियां गूंज रही हैं, तो वहीं दूसरी ओर परिवार पर आए इस दुख ने सभी को झकझोर दिया है।
“Nana is peak rocky-ism💣🔥 93 and rockying.” - Via Ranveer Singh Instagram
— Ranveer Singh TBT (@Ranveertbt) August 2, 2023
SOOO CUTEEE!!! 🥺❤️
- Ranveer Singh with his grandfather 💕 pic.twitter.com/3hhlApOaSZ
नवी मुंबई ने मारी बाजी: देश का सबसे साफ शहर बना, इंदौर का नया रोल तय
सोनिया गांधी की आत्मकथा पर रॉबर्ट वाड्रा का बड़ा प्रहार, बीजेपी को दी सीखने की सलाह
मस्जिद की मीनारों पर पटाखे फेंकने का मामला: वीडियो वायरल होने के बाद आरोपी ने मांगी माफी
स्वच्छता के शिखर पर उत्तराखंड: रुद्रपुर बना देश का नंबर वन हिमालयी शहर
सोशल मीडिया पर लाइक का भूत चढ़ा भारी: स्टंटबाजी करने वाले 5 युवक भेजे गए जेल
दिवाली पर जानलेवा स्टंट: हाथ में थामे 30 शॉट्स का पटाखा, वीडियो देखकर कांप उठे लोग
ताजमहल की सुरक्षा में बड़ी चूक: एंटी-ड्रोन टॉवर पर चढ़ गए विदेशी, तैनात जवान बेखबर
Temple डिवाइस: क्रांतिकारी इनोवेशन या स्वास्थ्य के नाम पर बड़ा स्कैम? विशेषज्ञों ने दी चेतावनी
मातृभूमि का ट्रेलर देख भड़के दर्शक, सलमान खान के डायलॉग पर छिड़ा विवाद
इटली से यूरोप तक खौफ: 6000 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, पीएम की कार को भी बनाया निशाना