उत्तर प्रदेश की राजनीति में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले वोटर लिस्ट को लेकर घमासान छिड़ गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा मतदाता सूची (SIR) से 1.27 करोड़ हिंदू मतदाताओं के नाम कटने का दावा किए जाने के बाद समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने उन पर जमकर निशाना साधा है।
एक कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी ने दावा किया कि एसआईआर (SIR) प्रक्रिया के तहत यूपी में 1.27 करोड़ हिंदू मतदाताओं के नाम हटा दिए गए हैं, जबकि 1.65 प्रतिशत मुस्लिम मतदाताओं के नाम जोड़े गए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सरकारी योजनाओं के 55 लाख लाभार्थियों और 66 लाख आम मतदाताओं के नाम भी सूची से गायब हैं। मुख्यमंत्री के इस बयान ने राजनीतिक गलियारों में खलबली मचा दी है।
मुख्यमंत्री के इस दावे पर अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शायराना अंदाज में तंज कसा। उन्होंने लिखा, अब कोई फ़र्क़ कहाँ रह गया तुममें और हममें, न किसी शिकायत में, न तुम्हारे-हमारे ग़म में!
अखिलेश ने आगे मुहावरे का इस्तेमाल करते हुए हमला बोला, जब अपने पैर फटी बिवाई तब समझ में आई पीर पराई। सपा प्रमुख ने योगी आदित्यनाथ को चुनौती दी कि यदि वे वास्तव में मानते हैं कि इतने बड़े पैमाने पर वोट कटे हैं, तो वे खुद इस पोस्ट को री-पोस्ट करें।
अखिलेश यादव ने अपनी पुरानी पोस्ट को टैग करते हुए दोहराया कि वे इस समस्या को लेकर पहले ही कई सुधारों का सुझाव दे चुके हैं। उन्होंने वोट चोरी रोकने के लिए बायोमेट्रिक कार्ड (उंगलियों के निशान या आंख का स्कैन) बनाने और आधार कार्ड को वोटिंग प्रक्रिया से मजबूती से जोड़ने की मांग की थी।
सीएम योगी के बयान पर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी है। कांग्रेस नेता अजय राय ने कहा कि सरकार बीजेपी की है और प्रक्रिया भी उन्हीं के अधीन है, ऐसे में योगी को यह बताना चाहिए कि आखिर हिंदू वोटर्स के नाम कटे कैसे?
वहीं, आम आदमी पार्टी ने इस बयान को लेकर एक अलग ही कयास लगाए हैं। पार्टी ने सवाल किया, क्या एसआईआर प्रक्रिया में इतनी धांधली है कि सीएम योगी खुद शिकायत कर रहे हैं? या फिर यह मोदी-शाह का उनसे छुटकारा पाने का कोई बड़ा प्लान है?
फिलहाल, इस बयानबाजी ने यूपी की सियासत में वोटर लिस्ट की पारदर्शिता को लेकर एक बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है।
जब ‘अपने’ पैर फटी बिवाई
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) November 10, 2026
तब समझ में आई पीर पराई
मुख्यमंत्री जी सच में अगर ये मान बैठे हैं कि 1.27 करोड़ वोट कट गये हैं तो हमारे द्वारा की गई ये पोस्ट अपने ऑफ़िशीयल हैंडल से री-पोस्ट कर दें। अगर एतराज़ न हो तो उर्दू के चंद लफ़्ज़ों का इस्तेमाल करते हुए, हम आपसे कहना चाहेंगे:… pic.twitter.com/2vUrPytvtt
जनसुनवाई में एक्शन मोड में सीएम सम्राट: 15 अफसर सस्पेंड, लापरवाही पर मचा हड़कंप
नमो यमुना रिवर सफारी का आगाज: CM रेखा गुप्ता ने पिछली सरकार पर साधा निशाना, बोले- चिंटू-मिंटू की हरकतों का असर नहीं
लिंक एक्सप्रेसवे टेंडर घोटाला: अखिलेश यादव का भाजपा सरकार पर बड़ा हमला, भ्रष्टाचार के लगाए गंभीर आरोप
हर किसी का सपना होता है... , टीम इंडिया के नए स्टार अंशुल कंबोज ने धोनी और फ्लेमिंग को लेकर तोड़ी चुप्पी
पराली का धुआं या पाकिस्तान की साजिश? दिल्ली के प्रदूषण पर AAP और BJP में छिड़ा वॉर
87 साल से कायम गंगा-जमुनी तहजीब: सुखासन गांव में हिंदू-मुस्लिम मिलकर मनाते हैं काली पूजा
बांग्लादेश में फिर दहला देश: बस ड्राइवर को जिंदा जलाया, ढाका समेत कई शहरों में बमबारी
देशभक्ति और जज्बात का पावरफुल डोज: मातृभूमि का ट्रेलर देख थम जाएंगी सांसें
विश्व विज्ञान दिवस: सीएम मोहन यादव ने दी बधाई, जानिए क्यों खास है यह दिन
क्या विराट कोहली की वजह से खत्म हुआ सुरेश रैना का करियर? सालों बाद पूर्व क्रिकेटर ने खोला बड़ा राज