दिल्ली: राजधानी में आज (11 नवंबर) नमो यमुना रिवर सफारी का भव्य उद्घाटन हुआ। केंद्रीय मंत्री सर्वानंद सोनवाल और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोनिया विहार से जगतपुरी तक के लिए इस नई सफारी सेवा को हरी झंडी दिखाई। इस मौके पर सीएम ने अपनी सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए आम आदमी पार्टी पर कड़े प्रहार किए।
परंपरा और विकास का संतुलन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली में अब ऐसी सरकार है जो विरासत और विकास दोनों को साथ लेकर चल रही है। उन्होंने कहा, यह अद्भुत है कि दिल्ली को एक ऐसी सरकार मिली है जो जनता की भावनाओं और परंपराओं का सम्मान करना जानती है।
पिछली सरकार पर छठ को लेकर हमला सीएम ने पूर्ववर्ती आप सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले लोग यमुना तट पर पूजा के लिए तरसते थे। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछली सरकार ने लोगों को घाटों पर आने से रोका, केस दर्ज कराए और कोर्ट तक घसीटा। सीएम ने दावा किया कि उनकी सरकार ने सत्ता में आते ही भव्य छठ आयोजन सुनिश्चित किया और इस साल यह आयोजन पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ देगा।
चिंटू-मिंटू की हरकतों पर तंज विपक्ष पर हमला बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, पिछली सरकार के चिंटू-मिंटू अपनी हरकतों से बाज नहीं आएंगे। वे रोज शोर मचाएंगे, लेकिन हमें दिल्ली की जनता ने चुना है और उनके हित में हम विकास कार्य जारी रखेंगे। उनकी इन हरकतों का हम पर कोई असर नहीं होने वाला।
AAP का पलटवार: प्रदूषण और सफारी पर सवाल दूसरी ओर, आम आदमी पार्टी के दिल्ली अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने सरकार को घेरा है। उन्होंने प्रदूषण के मुद्दे पर कहा कि सरकार केवल किसानों को दोष देकर पटाखा उद्योग को बचा रही है। उन्होंने नमो यमुना रिवर सफारी को महज एक दिखावा करार दिया और आरोप लगाया कि सरकार पुराने बोटिंग प्रोजेक्ट को नया बताकर यमुना की सफाई का झूठा प्रचार कर रही है।
क्या है सफारी का रूट और किराया? यह क्रूज सफारी उत्तर पूर्वी दिल्ली के सोनिया विहार से जगतपुरी स्थित शनि मंदिर तक चलेगी।
#WATCH दिल्ली। मनोरंजन के लिए नमो यमुना रिवर सफारी के लॉन्च पर आयोजित कार्यक्रम में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, यह दिल्ली के लिए अद्भुत है कि उन्हें ऐसी सरकार मिली है जो लगातार दिल्ली वालों का दिल का भी ध्यान रखती है, खुशियों का भी ध्यान रखती है, परंपराओं को भी… pic.twitter.com/5xl7YMP6qJ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 10, 2026
IPL 2027: मुंबई इंडियंस किसे निकालेगी और किसे रखेगी? आकाश चोपड़ा ने खोल दिए बड़े राज
वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर का धमाका, U19 एशिया कप में जड़ा शानदार शतक
छठ पूजा के लिए रेलवे का तोहफा: यूपी-बिहार रूट पर दौड़ेंगी 94 स्पेशल ट्रेनें, ऐसे चेक करें लिस्ट
अयोध्या दीपोत्सव: दीयों से तेल बटोरने पर सियासी संग्राम , अखिलेश ने योगी सरकार को घेरा
IND vs NZ: हैमिल्टन में बारिश का खतरा , क्या पूरी तरह धुल जाएगा तीसरा वनडे?
यूपी के लिंक एक्सप्रेसवे में नूरा कुश्ती : अखिलेश यादव ने टेंडर प्रक्रिया पर उठाए गंभीर सवाल
दिल्ली दिवाली गिफ्ट: 15 लाख परिवारों के खाते में आएंगे मुफ्त LPG के पैसे, CM रेखा गुप्ता करेंगी ट्रांसफर
मास्टर ब्लास्टर की प्रेम कहानी: अंजलि के जन्मदिन पर याद आई 36 साल पुरानी पहली मुलाकात
महाभियोग की धमकियों पर गरजे वॉर सेक्रेटरी पीट हेगसेथ, बोले- यह सिर्फ एक राजनीतिक तमाशा
हिमाचल: मौत के मुंह से निकले रूसी पैराग्लाइडर, हाईटेंशन तारों पर 3 घंटे तक लटके रहे