महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने अपनी पत्नी अंजलि तेंदुलकर के जन्मदिन पर एक बेहद भावुक पोस्ट साझा किया है। 10 नवंबर को अंजलि के जन्मदिन के मौके पर सचिन ने सोशल मीडिया पर लिखा, तुम्हारे होने से घर हमेशा कुछ ज्यादा ही खास रहा है। जन्मदिन मुबारक हो, अंजलि! सचिन के इस पोस्ट पर फैंस दिल खोलकर प्यार बरसा रहे हैं।
एयरपोर्ट पर शुरू हुई थी दास्तां सचिन और अंजलि की प्रेम कहानी किसी फिल्मी पटकथा से कम नहीं है। साल 1990 में मुंबई एयरपोर्ट पर अंजलि ने पहली बार सचिन को देखा था। इंग्लैंड दौरे से लौटे सचिन के घुंघराले बाल देखकर अंजलि अपना दिल हार बैठी थीं। सचिन से ऑटोग्राफ लेने के चक्कर में अंजलि अपनी मां को रिसीव करना तक भूल गई थीं। बाद में दोस्तों की मदद से नंबर ढूंढकर उन्होंने सचिन से संपर्क साधा।
पत्रकार बनकर पहुंची थीं घर शुरुआती दिनों में मुलाकातें आसान नहीं थीं। एक बार अंजलि पत्रकार बनकर सचिन के घर पहुंचीं। उन्होंने सचिन को चॉकलेट भी भेंट की थी, जिसे देखकर सचिन की मां को शक हो गया और उन्होंने पूछताछ शुरू कर दी।
फिल्म रोजा देखने के लिए बने थे सरदार सचिन की बढ़ती लोकप्रियता के चलते बाहर निकलना मुश्किल था। एक बार जब दोनों ने फिल्म रोजा देखने का मन बनाया, तो सचिन को अपनी पहचान छिपाने के लिए सरदार का भेष बदलना पड़ा। हालांकि, इंटरवल के दौरान लोगों ने उन्हें पहचान लिया और उन्हें आनन-फानन में सिनेमाहॉल से बाहर निकलना पड़ा।
सादगी से शादी, ठुकराया करोड़ों का ऑफर सचिन और अंजलि का रिश्ता पांच साल तक चला। 1994 में न्यूजीलैंड में सगाई के बाद, 25 मई 1995 को दोनों विवाह के बंधन में बंधे। दिलचस्प बात यह है कि उस समय एक टीवी ऑपरेटर ने उनकी शादी को लाइव टेलीकास्ट करने के लिए 40 लाख रुपये का ऑफर दिया था, जिसे परिवार ने सादगी बनाए रखने के लिए ठुकरा दिया था। आज भी सचिन और अंजलि की यह जोड़ी प्रशंसकों के लिए मिसाल बनी हुई है।
Home has always meant a little more because you re in it. Happy birthday, Anjali! ❤️ https://t.co/2S5h3HPziz
— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) November 10, 2026
दिल्ली प्रदूषण: सौरभ भारद्वाज का दावा, दिवाली पर पराली का योगदान जीरो
नीतीश कुमार के बेटे को CM बनाने का ऑफर? बिहार की सियासत में खेले की नई चर्चा
दिवाली पर बेंगलुरु में बढ़ा तनाव: पटाखे फोड़ने को लेकर पड़ोसियों में हुई हाथापाई, महिला को दिया धक्का
दिवाली के बाद रांची की सड़कों पर कैप्टन कूल का जलवा: विंटेज कार में दिखे MS Dhoni
ऋषभ पंत की वापसी तय: फिटनेस टेस्ट पास करते ही न्यूजीलैंड के लिए भरेंगे उड़ान
दिवाली बोनस: सेठ ने हर कर्मचारी को थमाए 1 लाख रुपये कैश, भावुक हुए स्टाफ ने कहा- ऐसा मालिक नहीं देखा
दिवाली पर पटाखों का प्रदूषण और सोशल मीडिया का वार: ध्रुव राठी और नेहा बोरा ने उठाए कड़े सवाल
CISCE 2027 डेटशीट जारी: 10वीं-12वीं की परीक्षा में शामिल होंगे 3.80 लाख छात्र
मातृभूमि ट्रेलर: सलमान खान का धांसू एक्शन और जंग के दर्द से सजी एक भावुक गाथा
हार का ठीकरा: ट्रंप ने मिडटर्म चुनाव में अपनी पार्टी की हार के लिए इजराइल को ठहराया जिम्मेदार