बांग्लादेश में एक बार फिर हिंसा और अराजकता का दौर शुरू हो गया है। राजधानी ढाका सहित देश के कई जिलों में उपद्रवियों ने कोहराम मचा रखा है। सार्वजनिक वाहनों में आगजनी, पेट्रोल बम और क्रूड बम के धमाकों से आम जनता में दहशत का माहौल है।
बस ड्राइवर की जिंदा जलकर मौत फरीदपुर में उपद्रवियों ने एक खड़ी बस को आग के हवाले कर दिया। इस समय बस के अंदर 60 वर्षीय ड्राइवर मोहम्मद कलाचन शेख सो रहे थे। आग की लपटों और धुएं के बीच ड्राइवर की दम घुटने से दर्दनाक मौत हो गई। दमकल विभाग को घटना की सूचना देर रात मिली, लेकिन तब तक बस पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी।
ढाका में बसों को बनाया निशाना राजधानी ढाका उपद्रवियों का मुख्य केंद्र बनी हुई है। फार्मगेट मेट्रो स्टेशन के नीचे और मीरपुर इलाके में दो यात्री बसों को आग के हवाले कर दिया गया। हालांकि, इन घटनाओं में यात्रियों के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन सार्वजनिक परिवहन को निशाना बनाए जाने से लोगों में भारी आक्रोश और डर है।
यूनिवर्सिटी और कोर्ट पर बम हमले हिंसा का दायरा शैक्षणिक संस्थानों और अदालतों तक फैल गया है। साउथईस्ट यूनिवर्सिटी के बाहर दो क्रूड बम और जगन्नाथ यूनिवर्सिटी के पास भी धमाके किए गए। वहीं, ढाका की चीफ मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट (CMM) कोर्ट परिसर में भी बम फेंके गए। पुलिस ने बम ले जाते हुए संदिग्धों को गिरफ्तार किया है, जिनसे पूछताछ जारी है।
पेट्रोल बम से छात्रों की बस पर हमला झेनैदाह में इस्लामिक यूनिवर्सिटी के करीब 35 छात्रों को ले जा रही एक डबल-डेकर बस पर पेट्रोल बम से हमला किया गया। यह बस कैंपस की ओर जा रही थी, तभी उपद्रवियों ने इसे निशाना बनाया। गनीमत रही कि इस घटना में सभी छात्र सुरक्षित बच गए।
छात्र संगठन ने किया हड़ताल का ऐलान इस पूरी हिंसा के पीछे राजनीतिक और छात्र संगठनों के बीच चल रहे आपसी तनाव को मुख्य कारण माना जा रहा है। प्रतिबंधित छात्र लीग ने 10 नवंबर को राष्ट्रव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट पर हैं। फिलहाल, पूरे बांग्लादेश में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है।
Breaking News:-
— ARIKA🇮🇳🚩 (@nidhisj2001) November 10, 2026
FRESH UNREST ERUPTS IN BANGLADESH 🇧🇩
🔹 A bus was set ablaze beneath Dhaka s Farmgate Metro Station.
🔹 Two crude bombs exploded outside South East University.
🔹 The banned Bangladesh Chhatra League has called a nationwide strike on November 10.
🔹 Tensions… pic.twitter.com/emVdDCO6Fu
गोवर्धन पूजा: पीएम मोदी ने गायों के साथ बिताया खास पल, शेयर कीं दिल छू लेने वाली तस्वीरें
यूपी के लिंक एक्सप्रेसवे में नूरा कुश्ती : अखिलेश यादव ने टेंडर प्रक्रिया पर उठाए गंभीर सवाल
दिल्ली की हवा बनी जहर : AIIMS डॉक्टर बोले- हैरान हूं हम अभी तक जिंदा कैसे हैं
शहडोल में पुलिस का खौफ: तालाब में कूदे 4 नाबालिग, 3 की मौत से मचा कोहराम
बिहार एनकाउंटर पर घमासान: पप्पू यादव की दो टूक, बोले- मैं मरना पसंद करूंगा, पर चुप नहीं बैठूंगा
मुंबई इंडियंस के हुए अर्शदीप सिंह: पंजाब किंग्स से टूटा 8 साल पुराना रिश्ता, पिता ने दी पुष्टि
ईरान पर बदले ट्रंप के सुर: क्या युद्ध टला या कूटनीति की नई चाल?
13 साल का साथ और फिर तलाक: पवन कल्याण और अन्ना लेझनेवा की प्रेम कहानी का अंत
दिल्ली की यमुना में अब नमो यमुना रिवर सफारी की लहर, जानें क्या है रूट और टिकट का गणित
ईरान के साथ युद्ध खत्म ? ट्रंप ने दी शांति की दस्तक, तेहरान ने दी 7 शर्तों वाली ‘सरेंडर’ की चेतावनी