मिड-टर्म इलेक्शन के नतीजों के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का रुख नरम पड़ा है। व्हाइट हाउस में कतर के प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान अल थानी के साथ बैठक के बाद ट्रंप ने बड़ा बयान दिया है कि ईरान के साथ सैन्य संघर्ष प्रभावी रूप से खत्म हो चुका है।
सैन्य कार्रवाई फिलहाल टली, लेकिन विकल्प खुला ट्रंप ने कहा कि ईरान की सैन्य ताकत कमजोर हो चुकी है और फिलहाल सैन्य कार्रवाई की कोई आवश्यकता नहीं है। हालांकि, उन्होंने साफ किया कि अमेरिका की सेना पूरी तरह सतर्क है। अगर जमीनी हालात बदलते हैं, तो अमेरिका दोबारा कड़ा रुख अपनाने से पीछे नहीं हटेगा। ट्रंप का मुख्य जोर ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर नियंत्रण पाने का है।
तेहरान का तीखा पलटवार: शर्तें मानो और सरेंडर करो ट्रंप के दावे के कुछ ही घंटों बाद ईरान ने बातचीत की संभावनाओं को खारिज कर दिया। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव मेजर जनरल मोहसेन रेजाई ने वॉशिंगटन को साफ शब्दों में कहा है कि वे अपनी काल्पनिक बातचीत बंद करें।
रेजाई ने अमेरिका के सामने 7 शर्तें रखी हैं, जिन्हें न मानने पर ईरान ने अमेरिका को आत्मसमर्पण करने की चुनौती दी है।
ईरान की 7 बड़ी शर्तें:
तनाव की स्थिति अभी भी बरकरार ट्रंप के बयानों के बावजूद जमीनी हकीकत तनावपूर्ण है। अमेरिका ने अभी तक अपनी नौसैनिक नाकेबंदी नहीं हटाई है, जिससे ईरान के तेल निर्यात ठप पड़े हैं। हाल ही में अमेरिका ने नाकेबंदी तोड़ने की कोशिश कर रहे एक कमर्शियल जहाज पर भी कार्रवाई की है।
परमाणु कार्यक्रम के मसले पर अमेरिका और ईरान के बीच अभी कोई ठोस सहमति नहीं बनी है। जहां ट्रंप इसे कूटनीतिक जीत की तरह पेश कर रहे हैं, वहीं ईरान ने अमेरिका को शर्तों के आगे झुकने का अल्टीमेटम देकर संकेत दिया है कि यह शांति का रास्ता अभी काफी कठिन है।
VIDEO | Washington DC: US President Donald Trump says the war with Iran is militarily effectively over , calls the country a failing nation . (Source: Rapid Response s X handle) (Full video available on PTI Videos - https://t.co/d8jp61yd2p) https://t.co/RBfb3k598W
— Press Trust of India (@PTI_News) November 10, 2026
बोर्ड परीक्षाओं का बिगुल: ICSE और ISC का शेड्यूल जारी, 15 फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम
दिल्ली प्रदूषण: सौरभ भारद्वाज का दावा, दिवाली पर पराली का योगदान जीरो
सोनिया गांधी की किताब पर फिदा हुए सीजेपी नेता, बोले- वह ताकत की मिसाल
विश्व विज्ञान दिवस: सीएम मोहन यादव ने दी बधाई, जानिए क्यों खास है यह दिन
ग्रीस में शुरू हुई काव्या मारन और अनिरुद्ध की शादी की रस्में, रजनीकांत और स्टालिन परिवार रवाना
यूपी में मौसम का यू-टर्न: 16 नवंबर तक बारिश की कोई उम्मीद नहीं, जानें IMD का ताजा अपडेट
दम घोंटू हवा और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट: क्या 14 नवंबर से दिल्ली-NCR को मिलेगी राहत?
छठ महापर्व पर दिल्ली में सार्वजनिक अवकाश: 16 नवंबर को बंद रहेंगे सभी सरकारी संस्थान
अनंत सिंह की बेटी की शादी: घुड़दौड़ में थार जीतने का मौका, 4 लाख मेहमानों के लिए खास तैयारी
क्या काबिल नेता का PM बनने का सपना देखना गलत है? शर्मिष्ठा मुखर्जी ने सोनिया गांधी को दिया करारा जवाब