ग्वालियर से सामने आया हैरान करने वाला मामला ग्वालियर रेलवे स्टेशन के पास उस समय हड़कंप मच गया जब शराब के नशे में धुत एक युवक ने पुलिसकर्मियों के साथ अभद्रता की। युवक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह पुलिस को अपना नौकर बता रहा है।
तुम हमारे नौकर हो वीडियो में देखा जा सकता है कि पुलिसकर्मी युवक को समझाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन वह लगातार बदतमीजी कर रहा है। वह पुलिस से तर्क दे रहा है कि, हमारी कमाई और हमारे दिए टैक्स से तुम्हारी सैलरी आती है, तुम हमारे नौकर हो।
हाथापाई और सरेआम पिटाई मामला तब और बिगड़ गया जब युवक ने ड्यूटी पर तैनात सब-इंस्पेक्टर को थप्पड़ मारने का इशारा किया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर झूमाझटकी हुई। इसी दौरान वहां मौजूद एक ट्रैफिक कांस्टेबल ने पास पड़े प्लास्टिक के पाइप से युवक की सरेआम पिटाई कर दी।
कानून हाथ में लेने पर बहस तेज इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर दो तरह की राय देखने को मिल रही है। एक तरफ लोग नशे में धुत युवक द्वारा पुलिस के साथ की गई बदसलूकी की निंदा कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ पुलिसकर्मी द्वारा सार्वजनिक रूप से प्लास्टिक पाइप से पिटाई करने के तरीके पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं।
फिलहाल, पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया है और उसे थाने ले जाने की प्रक्रिया पूरी की गई। इस घटना ने एक बार फिर नशे के कारण होने वाली घटनाओं और पुलिस के व्यवहार को लेकर बहस छेड़ दी है।
*ग्वालियर रेलवे स्टेशन के पास शराब के नशे में धुत एक युवक और पुलिसकर्मियों के बीच जमकर हंगामा हुआ। युवक पुलिसकर्मियों को उनका नौकर बताते हुए कहने लगा कि हमारी कमाई से तुम्हारी सैलरी आती है। पुलिसकर्मियों ने पहले उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन युवक की बदसलूकी बढ़ती गई। आरोप है कि… pic.twitter.com/TVmlIgPHmS
— Lallu Ram (@lalluram_news) November 10, 2026
रामायण का बॉक्स ऑफिस पर राज: फर्स्ट मंडे को तोड़ा धुरंधर 2 का रिकॉर्ड, कमाए 100 करोड़ से ज्यादा
अंगूठाछाप हो तुम... शक्ल से नफरत है : झांसी स्टेशन पर महिला TTE की बदसलूकी का वीडियो वायरल
व्हाइट हाउस के बाहर कार का तांडव: सुरक्षा में सेंध के बाद हड़कंप, दो गिरफ्तार
सोनिया गांधी की आत्मकथा पर महाभारत : प्रणब मुखर्जी की बेटी का तीखा पलटवार, पूछा- महत्वाकांक्षी होना क्या अपराध है?
13 साल का साथ और फिर तलाक: पवन कल्याण और अन्ना लेझनेवा की प्रेम कहानी का अंत
शहडोल में पुलिस का खौफ: तालाब में कूदे 4 नाबालिग, 3 की मौत से मचा कोहराम
मुंबई इंडियंस के हुए अर्शदीप सिंह: पंजाब किंग्स से टूटा 8 साल पुराना रिश्ता, पिता ने दी पुष्टि
जयपुर: तीन बच्चों के पिता मौलाना का प्रेम जाल , कोर्ट परिसर में लोगों ने सिखाया सबक
महाराष्ट्र में UCC पर ओवैसी का तीखा हमला: इसे हिंदू सिविल कोड करार दिया
अमरावती में बड़ा हादसा: निर्माणाधीन स्वागत द्वार ढहा, मलबे में दबे 4 मजदूर