सामाजिक कार्यकर्ता और बेयरफुट कॉलेज के संस्थापक पद्मश्री संजीत रॉय का निधन हो गया है। उन्होंने मंगलवार सुबह 6:15 बजे राजस्थान के अजमेर जिले के तिलोनिया गांव में अपनी अंतिम सांस ली। आज शाम 4:00 बजे तिलोनिया में ही उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
देश के लिए बड़ा नुकसान संजीत रॉय के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता आशुतोष रांका ने एक्स पर लिखा कि यह पूरे देश के लिए एक बहुत बड़ा नुकसान है। रॉय का निधन ग्रामीण विकास के क्षेत्र में एक युग का अंत माना जा रहा है।
गांधीवादी मॉडल और महिलाओं का सशक्तीकरण संजीत रॉय ने अपना पूरा जीवन ग्रामीण विकास के गांधीवादी मॉडल को समर्पित कर दिया था। वर्ष 1986 में उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। टाइम मैगज़ीन ने उन्हें दुनिया के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची में भी शामिल किया था। उन्होंने गांव की महिलाओं को स्वरोजगार के प्रति जागरूक किया और उन्हें पुरुषों के बराबर मजदूरी का अधिकार दिलाने में अहम भूमिका निभाई।
शशि थरूर ने याद किए पुराने पल कांग्रेस नेता शशि थरूर ने संजीत रॉय उर्फ बंकर को अपनी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा, वे मेरे सेंट स्टीफंस कॉलेज के सीनियर थे। वे एक दूरदर्शी सामाजिक कार्यकर्ता, अग्रणी शिक्षक और नेशनल स्क्वैश चैंपियन भी थे।
थरूर ने आगे कहा कि रॉय ने औपचारिक शिक्षा की पारंपरिक धारणाओं को चुनौती दी। उन्होंने साबित किया कि कम शिक्षित ग्रामीण महिलाएं भी नई चीजें सीखने, नेतृत्व करने और निर्माण करने की अद्भुत क्षमता रखती हैं।
सोलर रोशनी से बदली हजारों जिंदगियां थरूर ने उनके सबसे बड़े योगदानों में से एक— बेयरफुट सोलर इंजीनियर प्रोग्राम का जिक्र किया। रॉय की इस पहल ने उन हजारों घरों में रोशनी पहुंचाई, जहां बिजली पहुंचना एक सपना था। उन्होंने ग्रामीण दादी-नानी को सोलर इंजीनियर के रूप में प्रशिक्षित कर एक मिसाल कायम की।
संजीत रॉय अपने पीछे सामुदायिक सशक्तीकरण और पर्यावरण संरक्षण की एक अमिट विरासत छोड़ गए हैं। उनकी पत्नी अरुणा रॉय, परिवार और उनके प्रशंसकों के लिए यह एक गहरा व्यक्तिगत आघात है।
*Deeply saddened to learn of the passing of Sanjit Bunker Roy, a Stephanian senior I had the privilege of meeting a few times.
— Shashi Tharoor (@ShashiTharoor) November 10, 2026
A visionary social activist, pioneer, and educator (and also national squash champion), Bunker Roy dedicated his life to empowering rural India… pic.twitter.com/9ztCmjFOSW
मातृभूमि ट्रेलर: सलमान खान का धांसू एक्शन और जंग के दर्द से सजी एक भावुक गाथा
दिवाली बोनस: सेठ ने हर कर्मचारी को थमाए 1 लाख रुपये कैश, भावुक हुए स्टाफ ने कहा- ऐसा मालिक नहीं देखा
दुनिया का सबसे महंगा अफेयर: चीनी महिला के चक्कर में डूबे एनवीडिया सीईओ जेन्सन हुआंग, गंवाए 69 हजार करोड़
बांग्लादेश में फिर दहला देश: बस ड्राइवर को जिंदा जलाया, ढाका समेत कई शहरों में बमबारी
नागपुर के किसानों के आंगन में CM फडणवीस: दिवाली पर मिली सिंचाई कुओं और बोरवेल की सौगात
Xiaomi का बड़ा धमाका: 8500mAh बैटरी और 200MP के दो पावरफुल कैमरों वाले दो नए 5G फोन जल्द होंगे लॉन्च
हेलो स्किपर ... मिचेल सैंटनर के एक संबोधन ने मुंबई इंडियंस की कप्तानी को लेकर छेड़ी नई बहस
एक हाथ में स्टीयरिंग, दूसरे में बारूद: थार से पटाखा स्टंट करने वाला रईसजादा गिरफ्तार
नमो यमुना रिवर सफारी का आगाज: CM रेखा गुप्ता ने पिछली सरकार पर साधा निशाना, बोले- चिंटू-मिंटू की हरकतों का असर नहीं
अखिलेश यादव का अयोध्या दौरा: भाजपा ने दी 6 दिसंबर को जाने और माफी मांगने की नसीहत