एनवीडिया (Nvidia) के सीईओ जेन्सन हुआंग इस समय अपने प्रोफेशनल और पर्सनल जीवन के सबसे बुरे दौर से गुजर रहे हैं। एक चीनी महिला के साथ उनके कथित अफेयर ने कंपनी और उनकी व्यक्तिगत संपत्ति पर बड़ा असर डाला है। इस खुलासे के बाद बाजार में खलबली मच गई है।
30 मिनट में 69 हजार करोड़ का नुकसान अफेयर की खबर बाहर आते ही एनवीडिया के शेयरों में भारी बिकवाली देखी गई। सोमवार को कंपनी के शेयर 5.5% गिर गए। इस गिरावट के कारण जेन्सन हुआंग की नेटवर्थ महज 30 मिनट के भीतर 7.4 अरब डॉलर (लगभग 69,200 करोड़ रुपये) घट गई। अब वे फोर्ब्स की अरबपतियों की सूची में 8वें स्थान से खिसककर 10वें स्थान पर पहुंच गए हैं।
सुरक्षा एजेंसियों के रडार पर हुआंग मामला सिर्फ व्यक्तिगत संबंधों तक सीमित नहीं है, बल्कि अब यह राष्ट्रीय सुरक्षा का मुद्दा बन गया है। आरोप है कि हुआंग की चीनी गर्लफ्रेंड एलिस हुआंग सिंगापुर की कंपनी मेगास्पीड इंटरनेशनल में ऊंचे पद पर थीं। जून 2024 में इस कंपनी ने एनवीडिया से 4.8 अरब डॉलर की चिप्स खरीदी थीं। जांच एजेंसियों को संदेह है कि इन चिप्स को सिंगापुर के रास्ते प्रतिबंधित चीन तक पहुंचाया गया।
क्या तलाक बनेगा दुनिया का सबसे महंगा ? जेन्सन हुआंग ने परिवार से माफी मांग ली है, लेकिन खतरे अभी टले नहीं हैं। यदि यह मामला तलाक तक पहुंचता है, तो यह दुनिया का सबसे महंगा तलाक साबित हो सकता है। अनुमान है कि सेटलमेंट के तौर पर उन्हें अपनी संपत्ति का आधा हिस्सा यानी करीब 81.1 अरब डॉलर (7.57 लाख करोड़ रुपये) पत्नी को देने पड़ सकते हैं।
रिकॉर्ड तोड़ तलाक की आहट अगर ऐसा हुआ, तो यह बिल गेट्स (76 अरब डॉलर) और जेफ बेजोस (35 अरब डॉलर) के तलाक सेटलमेंट के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ देगा। फिलहाल, कंपनी का मार्केट कैप 4.5 ट्रिलियन डॉलर से गिरकर 4.24 ट्रिलियन डॉलर रह गया है, जिससे निवेशकों में चिंता का माहौल है। हुआंग के लिए अब अपनी साख और कंपनी के साम्राज्य को बचाना बड़ी चुनौती है।
Jensen Huang & Alice Huang spotted at Taipei’s Sanliu Shifu (三六食府) on May 22, 2025 — she strokes his back, kisses his cheek, then they leave in the same car.
— Subodh Kumar (@kumarsubodh_) November 9, 2026
Footage from Taiwanese media (TVBS).
He later admitted the affair. pic.twitter.com/orAU0LypQd
गोवर्धन पूजा: पीएम मोदी ने गायों के साथ बिताया खास पल, शेयर कीं दिल छू लेने वाली तस्वीरें
हिमाचल: मौत के मुंह से निकले रूसी पैराग्लाइडर, हाईटेंशन तारों पर 3 घंटे तक लटके रहे
सोनिया गांधी की आत्मकथा पर गिरिराज सिंह का तीखा प्रहार: उन्हें भारत से नहीं, सिर्फ वोट बैंक से प्यार
पेंड्रा: भाजपा के दिवाली मिलन में मिठाइयों से ज्यादा कुर्सी की चर्चा, नाराज नेताओं को मनाना पड़ा भारी
जालौन में भीषण सड़क हादसा: कार और बाइक की टक्कर के बाद गड्ढे में गिरीं गाड़ियां, मासूम समेत 3 की मौत
सैंडपेपरगेट: ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट का वह काला अध्याय जो एक बार फिर सुर्खियों में है
ग्रीस में शुरू हुई काव्या मारन और अनिरुद्ध की शादी की रस्में, रजनीकांत और स्टालिन परिवार रवाना
दिल्ली दिवाली गिफ्ट: 15 लाख परिवारों के खाते में आएंगे मुफ्त LPG के पैसे, CM रेखा गुप्ता करेंगी ट्रांसफर
IPL 2027: मुंबई इंडियंस किसे निकालेगी और किसे रखेगी? आकाश चोपड़ा ने खोल दिए बड़े राज
यमुना की लहरों पर अब दिल्ली की सवारी: नमो यमुना रिवर सफारी का शानदार आगाज