दिल्ली वालों के लिए अब यमुना का अनुभव पूरी तरह बदलने वाला है। राजधानी के इतिहास में पहली बार आधिकारिक रूप से क्रूज सफारी की शुरुआत की गई है। केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोनिया विहार में नमो यमुना रिवर सफारी का उद्घाटन किया।
6 किलोमीटर का रोमांचक सफर यह रिवर सफारी सोनिया विहार से जगतपुर के बीच संचालित की जाएगी। यह करीब 6 किलोमीटर की एक राउंड ट्रिप होगी, जिसमें यात्री नदी के बीचों-बीच क्रूज का आनंद ले सकेंगे। इस प्रोजेक्ट का मुख्य उद्देश्य दिल्ली में रिवर टूरिज्म को बढ़ावा देना और लोगों को मनोरंजन का एक नया और अनूठा अनुभव प्रदान करना है।
दिल्लीवासियों के लिए खास अनुभव उद्घाटन के अवसर पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली के ढाई करोड़ लोगों के लिए यह एक ऐतिहासिक पल है। उन्होंने कहा, अब तक क्रूज राइड के लिए लोगों को दूसरे शहरों के चक्कर लगाने पड़ते थे, लेकिन अब यह अनुभव उनके अपने शहर में उपलब्ध है। उन्होंने इसे मां यमुना के प्रति प्रेम और जुड़ाव का माध्यम बताया।
सिर्फ क्रूज नहीं, पूरा एंटरटेनमेंट हब सोनिया विहार में केवल क्रूज ही नहीं, बल्कि एक पूरा मनोरंजन क्षेत्र तैयार किया गया है। मंत्री कपिल मिश्रा ने बताया कि यहां आने वाले परिवारों के लिए फूड जोन, बच्चों के लिए प्ले-एरिया, शॉपिंग और एडवेंचर स्पोर्ट्स की सुविधाएं मौजूद हैं।
म्यूजिकल फाउंटेन और लेजर शो पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए हर शाम यहां म्यूजिकल फाउंटेन शो होगा। इस शो के जरिए भगवान श्रीकृष्ण और यमुना नदी के पौराणिक संबंधों और कहानियों को जीवंत किया जाएगा। सोनिया विहार मेट्रो स्टेशन के पास स्थित होने के कारण यहाँ तक पहुँचना भी काफी सुलभ है।
नदी की सफाई पर सरकार का जोर केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने स्पष्ट किया कि सरकार यमुना की स्वच्छता के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उनका लक्ष्य है कि यमुना का पानी न केवल शुद्ध हो, बल्कि वह जनजीवन के लिए उपयोगी और आनंद का केंद्र बने। आने वाले समय में यहां नावों की संख्या बढ़ाने और वाटर स्पोर्ट्स की गतिविधियों का विस्तार करने की भी योजना है।
#WATCH | Delhi Chief Minister @gupta_rekha addresses at the launch of river cruise service along the Yamuna in Delhi. The development of the recreational river cruise service in Delhi marks an important step towards harnessing the potential of this National Waterway for… pic.twitter.com/5xGmbalPCX
— DD News (@DDNewslive) November 10, 2026
दिवाली के बाद पलटा मौसम: 13 राज्यों में बारिश-बर्फबारी और दिल्ली में सांसों का संकट , IMD का अलर्ट
बिग बॉस 20: किचन में छिड़ी जंग, अरिश्फा खान ने हाथ से गंवाई कैप्टेंसी?
दिवाली के बाद देश भर में पटाखों पर कड़ा प्रहार, कई शहरों में लगा पूर्ण प्रतिबंध
जालौन में भीषण सड़क हादसा: कार और बाइक की टक्कर के बाद गड्ढे में गिरीं गाड़ियां, मासूम समेत 3 की मौत
मुंबई इंडियंस के हुए अर्शदीप सिंह: पंजाब किंग्स से टूटा 8 साल पुराना रिश्ता, पिता ने दी पुष्टि
होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों की सुरक्षा पर भारत सख्त, कैप्टन अजय पंत को कानूनी मदद का भरोसा
‘रामायण’ की आंधी में भी बरकरार है सूर्या की फिल्म का जलवा, डायरेक्टर एटली ने इसे बताया ‘पैसा वसूल’
बॉलीवुड में बढ़ा खौफ: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद मुंबई पुलिस ने जारी की हाई-अलर्ट एडवाइजरी
रामायण का बॉक्स ऑफिस पर राज: फर्स्ट मंडे को तोड़ा धुरंधर 2 का रिकॉर्ड, कमाए 100 करोड़ से ज्यादा
पिक्चर अभी BAQI है : दिल्ली के प्रदूषण पर शशि थरूर का तीखा तंज, धौला कुआं को बताया धुआं कुआं