उत्तर प्रदेश में एसआईआर (SIR) को लेकर छिड़ा विवाद अब और गहरा गया है। सीएम योगी आदित्यनाथ के एक सनसनीखेज दावे ने विपक्ष को बड़ा मौका दे दिया है।
सीएम योगी ने दावा किया है कि राज्य में एसआईआर प्रक्रिया के दौरान 1.27 करोड़ हिंदू मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से गायब हो गए हैं, जबकि मुस्लिम मतदाताओं की संख्या में 1.63 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखी गई है।
एक निजी चैनल से बातचीत में योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उन्होंने चुनाव आयोग को एक मेमोरेंडम सौंपा है। उन्होंने सवाल किया है कि इतनी भारी संख्या में हिंदू वोटर्स के नाम कैसे कट गए? हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि घुसपैठियों की पहचान के लिए एसआईआर (SIR) प्रक्रिया जरूरी है और वे इसे वापस लेने के पक्ष में नहीं हैं।
सीएम के इस बयान के बाद समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर जोरदार तंज कसा। अखिलेश ने लिखा, जब अपने पैर फटी बिवाई, तब समझ में आई पीर पराई।
अखिलेश ने मुख्यमंत्री को चुनौती देते हुए कहा, अगर आप मान बैठे हैं कि 1.27 करोड़ वोट कट गए हैं, तो हमारी इस पोस्ट को अपने आधिकारिक हैंडल से री-पोस्ट करें। उन्होंने आगे उर्दू के लहजे में कहा, अब कोई फ़र्क़ कहाँ रह गया तुममें और हममें, न किसी शिकायत में, न तुम्हारे-हमारे ग़म में!
अब तक विपक्ष लगातार यह आरोप लगाता रहा है कि एसआईआर के जरिए जानबूझकर उनके समर्थकों और विशेष समुदायों के नाम लिस्ट से हटाए गए हैं। लेकिन, अब खुद सीएम के इस दावे ने पूरे प्रशासनिक तंत्र और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि अगर सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ही वोटर लिस्ट में गड़बड़ी मान रहे हैं, तो आखिर इसका जिम्मेदार कौन है? क्या यह प्रशासनिक चूक है या कोई गहरी साजिश? जनता अब जवाब का इंतजार कर रही है।
जब ‘अपने’ पैर फटी बिवाई
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) November 10, 2026
तब समझ में आई पीर पराई
मुख्यमंत्री जी सच में अगर ये मान बैठे हैं कि 1.27 करोड़ वोट कट गये हैं तो हमारे द्वारा की गई ये पोस्ट अपने ऑफ़िशीयल हैंडल से री-पोस्ट कर दें। अगर एतराज़ न हो तो उर्दू के चंद लफ़्ज़ों का इस्तेमाल करते हुए, हम आपसे कहना चाहेंगे:… pic.twitter.com/Xqxo8vUFEK
पटाखों को विलेन बनाना बंद करो : दिल्ली के प्रदूषण पर व्यापारियों का सरकारों से तीखा सवाल
सोनिया गांधी की किताब पर घमासान: राजीव शुक्ला ने बीजेपी को अटल बिहारी वाजपेयी की याद दिलाई
हमारी टैक्स से मिलती है सैलरी : नशे में धुत युवक का पुलिस से हाई-वोल्टेज ड्रामा, वीडियो वायरल
क्या महत्वाकांक्षी होना गुनाह है? सोनिया गांधी के खुलासे पर भड़कीं शर्मिष्ठा मुखर्जी
अयोध्या का अखिलेश मॉडल : सत्ता में आए तो राम नगरी को बनाएंगे वैश्विक तीर्थाटन राजधानी
सोनिया गांधी की आत्मकथा पर गिरिराज सिंह का तीखा प्रहार: उन्हें भारत से नहीं, सिर्फ वोट बैंक से प्यार
48 घंटे जेल में रहे तो होगी डीम्ड सस्पेंशन , सरकारी कर्मचारियों के लिए सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
अयोध्या दीपोत्सव: दीयों से तेल बटोरने पर सियासी संग्राम , अखिलेश ने योगी सरकार को घेरा
पाकिस्तान के तारबेला डैम में चीनी निर्माण पर बड़ा सवाल, ढहा टी-5 प्रोजेक्ट का हिस्सा
4000 करोड़ की रामायण पर भारी पड़ा गॉडजिला : कम बजट में कैसे जीती जापानी फिल्म?