पाकिस्तान में खैबर पख्तूनख्वा स्थित तारबेला बांध की पांचवीं विस्तार परियोजना (T-5) पर सोमवार (9 नवंबर 2026) को बड़ा संकट खड़ा हो गया। निर्माणाधीन डैम का एक हिस्सा अचानक ढह गया, जिससे निर्माण स्थल पर अफरा-तफरी मच गई और करोड़ों की लागत वाली इस परियोजना की गुणवत्ता सवालों के घेरे में आ गई है।
सुरंग में घुसा पानी, मची भगदड़ पाकिस्तान की वाटर एंड पावर डेवलपमेंट अथॉरिटी (WAPDA) के अनुसार, कनेक्टिंग टनल की खुदाई के दौरान अचानक कमजोर चट्टान का एक हिस्सा टूटकर गिर गया। मलबे के साथ ही पानी का तेज बहाव सीधे निर्माणाधीन पावर हाउस में घुस गया। गनीमत रही कि वहां मौजूद सभी मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, हालांकि स्थिति को देखते हुए साइट पर इमरजेंसी घोषित कर काम रोक दिया गया है।
317 अरब का दांव और चीन की भूमिका इस प्रोजेक्ट का ठेका चीन की कंपनी पावर कंस्ट्रक्शन कॉर्पोरेशन ऑफ चाइना लिमिटेड (PCCCL) के पास है। पाकिस्तान के लिए यह प्रोजेक्ट आर्थिक रूप से बेहद भारी पड़ रहा है। शुरुआत में इस परियोजना की लागत 82 अरब रुपये तय की गई थी, जो अब बढ़कर लगभग 317 अरब रुपये तक पहुंच चुकी है। विश्व बैंक और एशियन इंफ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट बैंक द्वारा पोषित इस प्रोजेक्ट का लक्ष्य 1,530 मेगावाट अतिरिक्त बिजली पैदा करना है।
सिंधु नदी पर हाई अलर्ट हादसे के बाद प्रशासन ने आसपास के इलाकों के लिए चेतावनी जारी की है। स्वाबी के डिप्टी कमिश्नर नसरुल्लाह खान ने बताया कि बांध से अतिरिक्त पानी छोड़े जाने के कारण सिंधु नदी का जलस्तर बढ़ सकता है। लोगों को नदी के किनारों पर न जाने और नाव न चलाने की सख्त हिदायत दी गई है। प्रशासन ने जलप्रवाह को देखते हुए किसी भी तरह की लापरवाही को जानलेवा बताया है।
निर्माण की गुणवत्ता पर उठ रहे गंभीर सवाल यह पहली बार नहीं है जब तारबेला विस्तार परियोजना में सुरक्षा चूक हुई है। इससे पहले जुलाई 2026 में भी कॉफरडैम ढहने की घटना हुई थी, जिसके लिए ठेकेदार और WAPDA को जिम्मेदार ठहराया गया था। लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं ने चीनी निर्माण कंपनियों की कार्यप्रणाली और पाकिस्तान की निगरानी व्यवस्था पर एक बड़ा प्रश्नचिह्न लगा दिया है। अब देखना यह होगा कि जून 2028 की डेडलाइन तक यह प्रोजेक्ट पूरा हो पाएगा या ऐसे हादसे इसे और अधिक खर्चीला बना देंगे।
🚨🇵🇰🇨🇳BREAKING NEWS:- THE T5 Project of Pakistan’s Tarbela Dam has COLLAPSED.
— EDGE OF TRUTH (@EdgeOfTruth00) November 9, 2026
This Dam was built with Chinese Co-Operation with an estimate of +$1 Billion.
Scary Visuals are being recorded by the Locals. Confirmed by the Local Government. pic.twitter.com/fxbMlr6wLK
दिवाली की खुशियां मातम में बदलीं: दिल्ली में पटाखा फटने से 10 साल के बच्चे की दर्दनाक मौत
नागपुर: 100 साल का सफर, तपस्या और स्वयंसेवक की ताकत; मोहन भागवत ने याद किए संघ के पुराने दिन
लवर या भाई-बहन? लव गिल ने स्काउट को राखी बांधकर खत्म की चर्चाएं, सलमान खान भी हुए दंग
नौसेना को मिलेगी नई ताकत: 3300 अग्निवीर INS चिल्का से भरेंगे उड़ान
सिर्फ 17 छक्के और इतिहास रचेंगे हिटमैन : रोहित शर्मा के नाम होगा वनडे क्रिकेट का सबसे बड़ा रिकॉर्ड
छठ पूजा पर प्रवासियों को बड़ी राहत: गुजरात से बिहार के लिए दौड़ेगी अनारक्षित स्पेशल ट्रेन
बस्तर की बदली फिजा: बंदूकें खामोश, दीपों की रोशनी से जगमगाए नक्सल प्रभावित गांव
कांग्रेस की तिजोरी पर संकट: एक साल में 75 फीसदी घटा चंदा, दशक की सबसे बड़ी गिरावट
WTC पॉइंट्स टेबल का गणित: बांग्लादेश की हार से भारत को मिली बड़ी राहत
बरेली: खाकी पहनकर जाम छलकाते रहे दरोगा जी, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप