झारखंड के नेता प्रतिपक्ष और राज्य के पहले मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने अपनी सुरक्षा को लेकर बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने अपनी 13 साल पुरानी बुलेटप्रूफ गाड़ी को राज्य सरकार को वापस कर दिया है। मरांडी का आरोप है कि यह गाड़ी लगातार खराब हो रही है और उनकी सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।
सीएम को लिखा कड़ा पत्र बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर इस मामले में सीधा जवाब मांगा है। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा कि बार-बार रास्ते में गाड़ी बंद होने से न केवल उनका समय खराब हो रहा है, बल्कि सुरक्षा में तैनात जवानों की जान भी जोखिम में पड़ रही है।
सिर्फ मरांडी ही नहीं, अर्जुन मुंडा भी परेशान यह समस्या केवल मरांडी तक सीमित नहीं है। पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने भी अपने सुरक्षा वाहनों की खराब स्थिति पर सवाल उठाए हैं। आंकड़ों के अनुसार, मुंडा के कार्यालय से जुलाई 2024 से जून 2026 के बीच छह बार पत्र भेजे गए हैं। गृह विभाग के निर्देशों के बावजूद स्थिति में कोई सुधार नहीं आया है। 6 नवंबर को चौका के पास उनके काफिले की एक गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त भी हो गई थी।
मरम्मत का मामला नहीं, सुरक्षा का सवाल है मरांडी ने कटाक्ष करते हुए कहा कि सरकार के लिए यह शायद फाइलों पर मरम्मत का एक मामूली मामला हो, लेकिन सड़क पर जान का जोखिम चालक और सुरक्षाकर्मियों को उठाना पड़ता है। उन्होंने सवाल किया कि अगर दिसंबर 2024 में 17 नई बुलेटप्रूफ गाड़ियां खरीदी गई थीं, तो फिर पूर्व मुख्यमंत्रियों को पुरानी और जर्जर गाड़ियां क्यों दी जा रही हैं?
7 दिनों में मांगा जवाब नेता प्रतिपक्ष ने सीएम सोरेन से जवाब मांगा है कि आखिर गाड़ियाँ बदलने पर ऊपर से रोक किसके आदेश से लगी है? उन्होंने माँग की है कि सभी पूर्व मुख्यमंत्रियों की सुरक्षा गाड़ियों की समीक्षा हो और पिछले पत्रों पर हुई कार्रवाई का ब्यौरा उन्हें सात दिनों के भीतर लिखित रूप में दिया जाए। साथ ही, उन्होंने इस लापरवाही के लिए जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय करने की भी मांग की है।
मुख्यमंत्री @HemantSorenJMM जी को पत्र लिखकर अपनी सुरक्षा के लिए उपलब्ध कराई गई 13 वर्ष पुरानी और बार-बार बीच रास्ते में खराब होने वाली बुलेटप्रूफ गाड़ी सरकार को ससम्मान लौटाने का निर्णय लिया है।
— Babulal Marandi (@yourBabulal) November 9, 2026
यह शिकायत अब अकेले मेरी भी नहीं रह गई है। पूर्व मुख्यमंत्री श्री @MundaArjun जी ने… pic.twitter.com/5EbrGNlOYN
मुझे गलत तरीके से छुआ , काजी तौकीर और मनीष के बीच बिग बॉस के घर में मचा बवाल
यूपी में दस्तक दे चुकी है सर्दी: अगले 7 दिन कैसा रहेगा मौसम, कोहरे के साथ गिरेगा पारा
दिवाली की रात नन्ही बच्ची के तीखे सवाल ने CO ऋषिका सिंह को किया लाजवाब , सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
BSNL का बड़ा धमाका: 12 महीने के पैसे में 13 महीने की मौज, साथ में 25 OTT ऐप्स फ्री
क्या फिर बंद होंगे 500 और 2000 के नोट? चंद्रबाबू नायडू की नई मांग ने मचाई हलचल
साइप्रस में भारत का डिजिटल दूत : AI अवतार अमारा अब हिंदी, अंग्रेजी और ग्रीक में करेगी संवाद
गोकुल डेयरी विवाद: चुनाव हारने के बाद सत्ता के दुरुपयोग पर भड़के अभिजीत दीपके, सरकार पर साधा निशाना
पाकिस्तान: टीवी एंकर राबिया एहसान की घर में गोली मारकर हत्या, पति हिरासत में
दिवाली की यादों में खोए बाबिल: बाबा की हंसी पूरे घर को रोशन कर देती थी
दिल्ली के खिलाफ साजिश या प्रदूषण पर राजनीति: दिवाली के बाद जहरीली हुई हवा को लेकर आर-पार की जंग