सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने अपने ब्रॉडबैंड ग्राहकों के लिए एक बेहद आकर्षक ऑफर पेश किया है। अब कंपनी के एनुअल प्लान के साथ यूजर्स को एक महीने की एक्स्ट्रा वैलिडिटी और मनोरंजन का डबल डोज दिया जा रहा है।
ब्रॉडबैंड प्लान पर खास ऑफर BSNL ने अपने 799 रुपये वाले फाइबर ब्रॉडबैंड प्लान पर यह नई सुविधा शुरू की है। अगर आप इस प्लान का एनुअल सब्सक्रिप्शन लेते हैं, तो आपको 12 महीने की जगह पूरे 13 महीने की वैलिडिटी मिलेगी। यानी एक महीने का सर्विस पूरी तरह मुफ्त है।
मिलेंगी ये धाकड़ खूबियां इस प्लान के तहत यूजर्स को 150Mbps की हाई-स्पीड इंटरनेट सर्विस दी जा रही है। साथ ही, पूरे भारत में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग की सुविधा भी शामिल है। डेटा की बात करें तो कंपनी हर महीने 4000GB डेटा (FUP लिमिट के साथ) दे रही है। लिमिट खत्म होने के बाद स्पीड घटकर 10Mbps रह जाएगी।
मनोरंजन का पूरा पैकेज इंटरनेट के साथ-साथ कंपनी ने एंटरटेनमेंट का भी पूरा ख्याल रखा है। इस प्लान के साथ 25 से ज्यादा OTT ऐप्स का फ्री एक्सेस मिल रहा है। यूजर्स BSNL BiTV ऐप के जरिए पूरे 13 महीने तक इन ओटीटी ऐप्स का आनंद उठा सकते हैं।
प्रीपेड यूजर्स के लिए भी खास मौका ब्रॉडबैंड के अलावा कंपनी का 2399 रुपये वाला एनुअल प्रीपेड प्लान भी चर्चा में है। यह प्लान उन लोगों के लिए बेहतरीन है जो बार-बार रिचार्ज के झंझट से बचना चाहते हैं। इसमें पूरे 365 दिनों की वैलिडिटी मिलती है।
इस रिचार्ज प्लान में ग्राहकों को रोजाना 2GB डेटा और 100 फ्री एसएमएस की सुविधा मिलती है। इसके साथ ही, पूरे देश में अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री नेशनल रोमिंग का लाभ भी दिया जाता है। इस प्लान के जरिए यूजर्स एक साल तक रिचार्ज की टेंशन से फ्री हो सकते हैं।
12 Months Ka Payment, 13 Months Ka Entertainment!
— BSNL India (@BSNLCorporate) November 9, 2026
Get 150 Mbps Speed + 25+ OTTs + Unlimited Calls with BSNL Fibre at just ₹799/month!
Enjoy 1 MONTH FREE!
Book your annual plan today!
BSNL Fibre – More Speed, More Entertainment, More Value!
For more details, visit our… pic.twitter.com/Ak7N1P0l4B
ऑस्कर के मंच पर गूंजा नगाड़ा संग ढोल , ग्लोबल हुआ दीपिका-रणवीर का जादू
छठ की आपाधापी: 18,000 स्पेशल ट्रेनें भी साबित हुईं नाकाफी, टॉयलेट में बैठकर सफर करने को मजबूर यात्री
पाकिस्तान के तारबेला डैम में चीनी निर्माण पर बड़ा सवाल, ढहा टी-5 प्रोजेक्ट का हिस्सा
भगवंत मान सरकार का कड़ा प्रहार: सिर्फ 6 महीने में विदेशों से पकड़े गए 17 गैंगस्टर
साइप्रस में भारत का डिजिटल दूत : AI अवतार अमारा अब हिंदी, अंग्रेजी और ग्रीक में करेगी संवाद
Nvidia CEO जेनसन हुआंग का हनी ट्रैप विवाद: क्या चीन की जासूस ने अरबों की चिप डील भी कराई?
बरेली: खाकी पहनकर जाम छलकाते रहे दरोगा जी, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
149 साल के टेस्ट इतिहास का सबसे बड़ा महा-रिकॉर्ड: जिम्बाब्वे ने किया वो कारनामा जो भारत-ऑस्ट्रेलिया भी नहीं कर सके
काली पूजा में फफक पड़े TMC सांसद कल्याण बनर्जी: सनातनी दानवों के विनाश की मांगी मन्नत
ठाणे में रॉकेट पर लगा बड़ा बैन: 8 जनवरी तक आकाशीय पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध