पाकिस्तान के रावलपिंडी शहर में रविवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। मशहूर टीवी एंकर राबिया एहसान की उनके ही घर में संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई। पुलिस ने मृतका के पति एहसान ताहिर को हिरासत में ले लिया है।
घटना का विवरण: बेडरूम में मिला शव पुलिस के अनुसार, यह वारदात दोपहर करीब 3 बजे राबिया के बेडरूम में हुई। घटना के वक्त राबिया की मां और बहन घर के लॉन में मौजूद थीं। गोली चलने की आवाज सुनकर जब बहन कमरे में पहुंची, तो राबिया खून से लथपथ जमीन पर पड़ी थीं और पति एहसान ताहिर हाथ में पिस्टल लिए खड़ा था।
शरीर पर मिले घाव के निशान फोरेंसिक जांच में राबिया के गले के नीचे और पीठ के दाहिनी ओर गोली के जख्म पाए गए हैं। पंजाब फॉरेंसिक साइंस अथॉरिटी (PFSA) ने हत्या में इस्तेमाल की गई .30 बोर की पिस्टल और कारतूस को कब्जे में ले लिया है। राबिया के भाई की शिकायत पर पुलिस ने पाकिस्तान दंड संहिता की धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
पति का अजीब दावा: नहीं पता था पिस्टल में गोली है पूछताछ में पति एहसान ताहिर ने दावा किया है कि वह केवल पिस्तौल संभाल रहा था, तभी अचानक गोली चल गई। उसने कहा कि उसे इस बात की जानकारी नहीं थी कि हथियार में गोली लोड है। हालांकि, पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार, एहसान ताहिर पिस्टल का वैध लाइसेंस या परमिट दिखाने में नाकाम रहा है।
फर्स्ट लेडी ने की निष्पक्ष जांच की मांग इस घटना ने पाकिस्तान में कामकाजी महिलाओं की सुरक्षा पर फिर से सवाल खड़े कर दिए हैं। पाकिस्तान की फर्स्ट लेडी आसिफा भुट्टो-जरदारी ने इस हत्याकांड पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने घटना की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि महिलाओं को बिना किसी डर के जीने का अधिकार मिलना चाहिए। उन्होंने हिना जावेद हत्याकांड का जिक्र करते हुए प्रशासन से जवाबदेही तय करने को कहा।
दो बेटियों की मां थीं राबिया 41 वर्षीय राबिया एहसान दो बेटियों (11 और 13 वर्ष) की मां थीं। वह एक टीवी चैनल में एंकर के तौर पर कार्यरत थीं, जबकि उनके पति ओवरसीज पाकिस्तानिस फाउंडेशन में डिप्टी डायरेक्टर हैं। पुलिस मामले के हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि यह वाकई एक हादसा था या सोची-समझी हत्या।
🚨 The FIR for the murder of anchor Rabia Ahsan has been registered on the complaint of her brother; Section 302 (murder) has been invoked in the FIR. pic.twitter.com/I8B3rsjyTq
— Wajiha Tamseel Mirza (@WajihaTamseel) November 8, 2026
लवर या भाई-बहन? लव गिल ने स्काउट को राखी बांधकर खत्म की चर्चाएं, सलमान खान भी हुए दंग
हॉकी का ऐतिहासिक सफर: न्यूजीलैंड दौरे के लिए तैयार युवा भारतीय टीम, संजय संभालेंगे कमान
मुंबई भागने की फिराक में थे TMC विधायक परेशराम दास, कोलकाता एयरपोर्ट से गिरफ्तार
मैदान पर छक्के उड़ाने वाले अभिषेक शर्मा का बोलो तारा रा रा पर धमाकेदार डांस, वीडियो हुआ वायरल
गाजियाबाद: शार्ट सर्किट से दहला गोदाम, प्लाईवुड और सोफे की राख में तब्दील हुई जमा-पूंजी
वियतनाम एयरपोर्ट बना पिकनिक स्पॉट : फर्श पर बैठकर खाना खाने लगे भारतीय पर्यटक, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
Xiaomi 18 Pro सीरीज का ग्लोबल डेब्यू: 17 नवंबर को पेरिस में दिखेगी शाओमी की नई धमक
संघ सांप्रदायिक नहीं: मोहन भागवत ने याद किया 90 साल पुराना वो किस्सा
छठ की आपाधापी: 18,000 स्पेशल ट्रेनें भी साबित हुईं नाकाफी, टॉयलेट में बैठकर सफर करने को मजबूर यात्री
दिवाली और ईद पर घमासान: खड़गे के बचाव में उतरे राशिद अल्वी, कहा- ईद से AQI नहीं बढ़ता