महाराष्ट्र के कोल्हापुर में गोकुल डेयरी चुनाव के नतीजों को लेकर विवाद गहरा गया है। सोमवार (9 नवंबर, 2026) को हजारों डेयरी किसान अपने मवेशियों के साथ सड़क पर उतर आए और जिला कलेक्टर कार्यालय तक मार्च निकाला। इस प्रदर्शन को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके का कड़ा समर्थन मिला है।
जनादेश कुचलने वाले ही असली अराजकतावादी अभिजीत दीपके ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि जो लोग सीएम को अराजकतावादी कहते हैं, वे खुद चुनाव हारने के बाद सत्ता के दम पर होस्टाइल टेकओवर (जबरन कब्जा) कर रहे हैं। दीपके ने कहा, जनता के जनादेश को पैरों तले कुचलकर सत्ता हथियाने वाले ही असली अराजकतावादी हैं।
3 बिंदुओं में समझें पूरा विवाद दीपके ने गोकुल डेयरी मामले को तीन प्रमुख बिंदुओं में स्पष्ट किया है:
ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर उठाए गंभीर सवाल सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए दीपके ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार का जिक्र किया। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, सोचिए, जब एक छोटी डेयरी सहकारी संस्था के चुनाव नतीजों को पलटने के लिए ये इतने उतावले हैं, तो ज्ञानेश कुमार की मदद से राज्य विधानसभा चुनाव में ये लोग क्या कुछ कर रहे होंगे!
कोल्हापुर के किसानों को सलाम अभिजीत दीपके ने कोल्हापुर के उन हजारों किसानों की सराहना की है जो इन असंवैधानिक और अराजक ताकतों के खिलाफ एकजुट हुए हैं। उन्होंने कहा कि कोल्हापुर की जनता अपने डेयरी संघ को बचाने के लिए सड़कों पर उतरी है, जो कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए एक साहसी कदम है।
मुख्यमंत्री दुसऱ्यांना अराजकवादी म्हणतात, पण स्वतः एका दूध संघाची निवडणूक हरल्यानंतर जनतेचा कौल स्वीकारण्याऐवजी सत्तेच्या जोरावर ‘होस्टाइल टेकओव्हर’ करण्याचा प्रयत्न करतात.
— Abhijeet Dipke (@abhijeet_dipke) November 9, 2026
जनतेचा कौल पायदळी तुडवून सत्ता बळकावण्याचा प्रयत्न करणारेच खरे अराजकवादी आहेत.
गोकुळ दूध संघाला या…
क्रिकेट के गॉड का भक्तिमय अंदाज: सचिन तेंदुलकर ने पत्नी अंजलि संग मनाई दिवाली
फ्रांस के सुपरमार्केट पर ईरान का साइबर अटैक , पेरिस ने राजदूत को किया तलब और कड़े प्रतिबंधों का बिछाया जाल
अयोध्या दौरे से पहले सपा सांसद के बयान ने यूपी की सियासत में फूंकी नई जान
सांसद-विधायक आपके, फिर भी गरीबी क्यों? प्रशांत किशोर ने मिथिला के ब्राह्मणों को दिखाया आईना
राहुल गांधी की चीन कनेक्शन पर गरमाई सियासत: 2018 की कैलाश यात्रा पर बीजेपी ने उठाए गंभीर सवाल
दिवाली को ईद बताकर फंसे खरगे: BJP का हमला, मनोज झा ने किया पलटवार
दिवाली पर बॉलीवुड सितारों के लिए दुस्वप्न: रॉकेट से घरों में लगी भीषण आग
पाकिस्तान: टीवी एंकर राबिया एहसान की घर में गोली मारकर हत्या, पति हिरासत में
दिवाली का मातम: पटाखे से 10 साल के बच्चे की मौत, मां ने लगाए अस्पताल पर गंभीर आरोप
सीता के रूप में साई पल्लवी: विवादों के बीच धनुष ने दिया करारा जवाब, बोले- पूरे देश में ढूंढ लो...