पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा स्थित तरबेला बांध के 5वें विस्तार प्रोजेक्ट (T-5) में बड़ा हादसा हुआ है। निर्माण साइट पर एक चट्टान ढहने से बांध की सुरंग में पानी भर गया, जिससे हड़कंप मच गया। इस घटना के बाद साइट पर आपातकाल घोषित कर निर्माण कार्य रोक दिया गया है।
वाटर एंड पावर डेवलपमेंट अथॉरिटी (वापडा) के अनुसार, सेकंड बेंच कनेक्टिंग टनल की खुदाई के दौरान एक कमजोर चट्टान अचानक ढह गई। इसके कारण इनटेक पिट का पानी निर्माणाधीन पावर हाउस और सुरंग में घुस गया। गनीमत रही कि मौके पर मौजूद सभी मजदूरों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।
यह विस्तार परियोजना पाकिस्तान के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, जिसकी लागत पहले ही 316 अरब रुपये तक पहुंच चुकी है। विश्व बैंक और एशियाई बुनियादी ढांचा निवेश बैंक से वित्तपोषित इस प्रोजेक्ट का ठेका चीन की सरकारी कंपनी पॉवर कंस्ट्रक्शन कॉरपोरेशन ऑफ चाइना लिमिटेड को दिया गया है। इस हादसे के चलते प्रोजेक्ट के जून 2028 तक पूरा होने की समय-सीमा पर भी अब संकट के बादल मंडरा रहे हैं, जिससे लागत और अधिक बढ़ने की आशंका है।
हादसे के बाद स्वाबी के डिप्टी कमिश्नर नसरुल्ला खान ने चेतावनी जारी की है। बांध से अतिरिक्त पानी छोड़े जाने के कारण सिंधु नदी का जलस्तर बढ़ सकता है। स्थानीय लोगों को नदी में नहाने, तैरने या नाव चलाने से बचने की सलाह दी गई है। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करने की अपील की है।
यह पहली बार नहीं है जब तरबेला T-5 प्रोजेक्ट विवादों में आया है। इससे पहले जुलाई में, एक जांच समिति ने प्रोजेक्ट के दौरान कॉफरडैम ढहने के लिए ठेकेदार, सलाहकार और वाप्डा तीनों को जिम्मेदार ठहराया था। जांच में सामने आया था कि बिना आधिकारिक अनुमति के डिजाइन में बदलाव किए गए थे, जो इस तरह के हादसों की मुख्य वजह बन रहे हैं।
फिलहाल, वाप्डा का दावा है कि बांध के मुख्य ढांचे, पावर हाउस और स्विचयार्ड को कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है और पानी निकालने का काम युद्धस्तर पर जारी है। फिर भी, इस घटना ने चीनी कंपनी के निर्माण कार्य और इंजीनियरिंग मानकों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
?Pakistan Dam Structure Built by Chinese Company Has Collapsed Tarbela Dam s T5 Project Has Suffered a Breach, Flooding Tunnel 5, Second Breach in Last 2 Years Tarbela Dam Project of Pakistan Has Completely Failed https://t.co/TnnKt6Ogkm
— ARIKA??? (@nidhisj2001) November 9, 2026
गोकुल डेयरी विवाद: चुनाव हारने के बाद सत्ता के दुरुपयोग पर भड़के अभिजीत दीपके, सरकार पर साधा निशाना
दिवाली पर घर के अंदर घुसपैठिया बना बम: बुजुर्ग महिला के साथ हुआ चौंकाने वाला हादसा
राहुल को भी साथ ले जाएं अखिलेश, कारसेवकों पर चली गोलियों का करें प्रायश्चित : रवि किशन का तंज
U19 एशिया कप: पाकिस्तान से हारकर भी सेमीफाइनल की दौड़ में भारत, अब करो या मरो का मुकाबला
दिवाली बनी काल: MP और महाराष्ट्र में भीषण आग से 18 लोगों की दर्दनाक मौत
बारिश में भीगते हुए भी थलाइवा के दीवाने: रजनीकांत की एक झलक के लिए फैंस का उमड़ा सैलाब
बाबूलाल मरांडी का बड़ा कदम: जर्जर सुरक्षा गाड़ी सरकार को लौटाई, सीएम पर साधा निशाना
पाकिस्तान के तारबेला बांध में बड़ा हादसा: निर्माण स्थल पर गिरी चट्टान, सुरंग में घुसा पानी
अकेले मत जाइए अखिलेश जी, राहुल गांधी को भी साथ ले जाइए : अयोध्या दौरे पर रवि किशन का तीखा तंज
पटाखों से बीमारी ठीक होने वाले बयान पर घिरीं BJP विधायक, अब मांगी माफी