दिवाली की खुशियां देश के कई हिस्सों में मातम में बदल गईं। मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में आग की अलग-अलग घटनाओं ने कुल 18 परिवारों के चिराग बुझा दिए। लापरवाही या हादसों के बीच हुई इन घटनाओं ने प्रशासन की तैयारियों पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।
कटनी: तीन मंजिला इमारत में छह लोगों की मौत मध्य प्रदेश के कटनी जिले के बरही में दिवाली की रात एक क्रॉकरी दुकान में लगी आग देखते ही देखते तीन मंजिला इमारत में फैल गई। ग्राउंड फ्लोर पर मौजूद प्लास्टिक यूनिट के कारण आग ने विकराल रूप ले लिया। दमकल वाहनों की खराबी के कारण राहत कार्य में देरी हुई, जिससे जान-माल का अधिक नुकसान हुआ। मृतकों में दो बुजुर्ग, एक महिला और तीन बच्चे शामिल हैं। फिलहाल आग का सटीक कारण स्पष्ट नहीं है।
सिवनी: सोता रह गया परिवार, सर्राफा कारोबारी के घर में मातम सिवनी के छपारा में सुबह करीब 3 बजे सर्राफा व्यापारी कुंदन सोनी के मकान में भीषण आग लग गई। घर में मौजूद 10 लोगों में से 6 की दम घुटने और झुलसने से मौत हो गई। मृतकों में 75 वर्षीय कुंदन लाल सोनी और उनकी पत्नी राजकुमारी सहित परिवार के अन्य सदस्य शामिल हैं। हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।
धाराशिव: महाराष्ट्र में भी दिवाली की रात बरपा कहर महाराष्ट्र के धाराशिव (येडशी) में एक किराने की दुकान के ऊपर बने घर में आग लगने से 6 लोगों की मौत हो गई। रात के समय लगी इस आग ने लोगों को संभलने का मौका ही नहीं दिया। दम घुटने के कारण परिवार के सदस्य बाहर नहीं निकल पाए। प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण दीया बताया जा रहा है, हालांकि जांच जारी है।
दिल्ली: पटाखों ने झुलसाए 135 लोग राजधानी दिल्ली स्थित सफदरजंग अस्पताल में दिवाली के दौरान पटाखों से जुड़ी दुर्घटनाओं का अंबार लग गया। अस्पताल के आंकड़ों के अनुसार, 7 और 8 नवंबर को कुल 135 लोग जलने के कारण अस्पताल पहुंचे। इनमें से 129 मामले पटाखों से और 6 दीये से जलने के थे। घायल होने वालों में 35 बच्चे भी शामिल हैं। अस्पताल प्रशासन ने इस स्थिति से निपटने के लिए पहले से ही 20 बेड आरक्षित किए थे।
देशभर से आ रही आगजनी की इन खबरों ने त्योहार के दौरान सुरक्षा के प्रति बरती जाने वाली लापरवाही को उजागर कर दिया है। प्रशासन और आमजन दोनों के लिए ये घटनाएं एक गंभीर चेतावनी हैं।
*#WATCH | Katni, MP: Sub-Divisional Officer of Police (SDOP) Virendra Narve says, There was a shop belonging to Puran Lal Agrawal. The ground floor housed a plastic-related unit, while the upper floor served as his residence. A fire broke out there, resulting in a total of six deaths. The cause of the fire remains unknown at this stage. It is speculated that it might have been triggered by a diya or perhaps a short circuit; however, the exact cause will only become clear following an investigation. The six victims include two elderly individuals, both around 70 years of age, one woman, and three young children.
— ANI (@ANI) November 9, 2026
व्हाइट हाउस के बाहर कार हादसा: साइनबोर्ड से टकराई गाड़ी, सुरक्षाकर्मियों से भिड़ा चालक
हॉकी का स्वर्णिम इतिहास दोहराने को तैयार यंग इंडिया , न्यूजीलैंड दौरे पर 100 साल पुरानी यादें होंगी ताजा
मिस्र में भीषण रेल हादसा: दो ट्रेनों की जोरदार भिड़ंत में 7 की मौत, 125 घायल
चीन के स्पेस स्टेशन पर पहली बार जाएगा पाकिस्तानी एस्ट्रोनॉट, क्या भारत की बढ़ेगी चुनौती?
विदेशी एयरपोर्ट पर भारतीय पर्यटकों की शर्मनाक हरकत: फर्श पर सजा लिया पिकनिक का दस्तरख्वान
दिवाली की खुशियां मातम में बदलीं: दिल्ली में रॉकेट लगने से 10 साल के मासूम की दर्दनाक मौत
काली पूजा में फफक पड़े TMC सांसद कल्याण बनर्जी: सनातनी दानवों के विनाश की मांगी मन्नत
एमपी में श्वेत क्रांति 2.0 की तैयारी: हर साल तैयार होंगे 1 लाख गौ-वंश भ्रूण, 50 एकड़ में बनेगा हाई-टेक प्रोजेक्ट
अयोध्या में महिलाओं की पिटाई पर भड़के अखिलेश, किया सरसों के तेल का बड़ा वादा
8 साल बाद फिर सुर्खियों में सैंडपेपर गेट : उस्मान ख्वाजा की किताब ने खोली पुरानी पोल, वॉर्नर ने किया समर्थन