नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) ने मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) में बनने वाले अपने आगामी मुख्यालय का आर्किटेक्चरल डिजाइन जारी कर दिया है। भूमि पूजन के बाद जारी किए गए इस वीडियो ने पूरे वित्तीय जगत का ध्यान अपनी ओर खींचा है।
डिजाइन में आधुनिकता और महत्वाकांक्षा का संगम इस भव्य इमारत को देश के विख्यात आर्किटेक्ट हफीज कॉन्ट्रैक्टर ने डिजाइन किया है। NSE का कहना है कि यह मुख्यालय केवल एक ऑफिस बिल्डिंग नहीं, बल्कि भारत के बढ़ते वित्तीय कद, नवाचार और भविष्य की महत्वाकांक्षाओं का प्रतीक होगा।
1,684 करोड़ की जमीन पर बनेगा नया गढ़ यह प्रस्तावित मुख्यालय BKC के ब्लॉक G में प्लॉट नंबर C-81 और C-82 पर खड़ा होगा। मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी (MMRDA) ने इस जमीन को 80 साल की लीज पर दिया है। इस भूखंड के आवंटन के लिए एक्सचेंज ने 1,684 करोड़ रुपये का भारी-भरकम प्रीमियम चुकाया है।
मौजूदा मुख्यालय का क्या होगा? NSE का मौजूदा मुख्यालय, जिसे एक्सचेंज प्लाजा के नाम से जाना जाता है, वह भी BKC में ही स्थित है। नई बिल्डिंग के तैयार होने के बाद, पुराने एक्सचेंज प्लाजा को पूरी तरह बंद नहीं किया जाएगा। इसे भविष्य में कैप्टिव डेटा सेंटर और इवेंट वेन्यू के रूप में उपयोग में लाने की योजना है।
निर्माण पर अभी सस्पेंस बरकरार हालांकि डिजाइन की झलक मिल गई है, लेकिन एक्सचेंज ने अभी तक इस प्रोजेक्ट की कुल लागत और निर्माण पूरा होने की समय-सीमा का खुलासा नहीं किया है। फिर भी, इस प्रोजेक्ट को भारत की आर्थिक प्रगति के अगले बड़े पड़ाव के तौर पर देखा जा रहा है।
A new landmark is set to redefine Mumbai s skyline! NSE has unveiled the architectural design of its proposed new headquarters at Bandra Kurla Complex (BKC), Mumbai. Designed by the renowned architect Shri Hafeez Contractor, the iconic structure aims at being a symbol of innovation, ambition and India s growing stature in global financial markets. A landmark in the making. A vision for the future. #NSEIndia #NSE #Mumbai #BKC #Architecture #BuildingTheFuture #IndianCapitalMarkets #FinancialMarkets #IndiaGrowthStory @ashishchauhan
— NSE India (@NSEIndia) November 9, 2026
महाकुंभ के दातुन बॉय की लव मैरिज के बाद बढ़ी मुश्किलें, पुलिस से मांगी जान की सुरक्षा
बाबरी विध्वंस पर सोनिया गांधी के आंसुओं का सियासी असर, मौलाना और बीजेपी ने घेरा
गोकुल डेयरी विवाद: चुनाव हारने के बाद सत्ता के दुरुपयोग पर भड़के अभिजीत दीपके, सरकार पर साधा निशाना
बॉल टेम्परिंग का सच्चाई बम : डेविड वॉर्नर ने खोली क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की पोल, जांच पर उठाए गंभीर सवाल
वर्दी नहीं, अब जिहाद के नाम पर सेना: पाक मेजर जनरल के बयान से मचा हड़कंप
मुंबई में रॉकेट और हवाई पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध, BMC ने जारी किया सख्त फरमान
चिनाब पर भारत का किरू बांध और पाकिस्तानी सेना की चुप्पी, अफगानों ने उड़ाया मजाक
4000 करोड़ की रामायण पर भारी पड़ा गॉडजिला : कम बजट में कैसे जीती जापानी फिल्म?
पाकिस्तान का 316 अरब का ड्रीम प्रोजेक्ट खतरे में: तरबेला बांध की सुरंग में घुसा पानी, निर्माण कार्य ठप
दिल्ली के खिलाफ साजिश या प्रदूषण पर राजनीति: दिवाली के बाद जहरीली हुई हवा को लेकर आर-पार की जंग