कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी का एक पुराना बयान इन दिनों सुर्खियों में है। अपनी आत्मकथा के संदर्भ में उन्होंने जिक्र किया कि 6 दिसंबर 1992 को बाबरी मस्जिद का विध्वंस देखकर वह फूट-फूटकर रोई थीं। उनके इस बयान ने राजनीतिक गलियारों में पुरानी बहस को फिर से जिंदा कर दिया है।
मौलाना नकवी का तंज: तब कदम उठाया होता तो आज नौबत न आती लखनऊ में शिया मरकजी चांद कमेटी के अध्यक्ष मौलाना सैयद सैफ अब्बास नकवी ने सोनिया गांधी के बयान पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा, सोनिया गांधी 35 साल बाद यह बातें कह रही हैं। उस वक्त जब मस्जिद गिराई गई थी, तो कांग्रेस की सरकार थी। उचित होता कि उस समय के गृह मंत्री और प्रधानमंत्री को इस्तीफा देना चाहिए था।
मौलाना ने आगे कहा कि अगर कांग्रेस ने उस समय सही कदम उठाए होते, तो आज यह बहस करने की जरूरत ही नहीं पड़ती। उनका मानना है कि महज आंसुओं से कुछ नहीं होता, बल्कि उस वक्त लिए गए कड़े फैसले ही जनता के प्रति जवाबदेही तय करते।
बीजेपी का पलटवार: आक्रांताओं के समर्थक, राम में नहीं है आस्था बीजेपी नेता मोहसिन रजा ने सोनिया गांधी के बयान को कांग्रेस का विभाजनकारी चरित्र करार दिया है। उन्होंने तीखे लहजे में कहा, इनसे और क्या उम्मीद की जा सकती है? ये वही लोग हैं जो हमेशा बाबर और आक्रांताओं का महिमामंडन करते हैं और राम के अस्तित्व पर सवाल उठाते हैं।
रजा ने कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि आज जब पूरा देश दिवाली मना रहा है, तब कांग्रेस अपनी किताब के जरिए बाबरी मस्जिद के लिए रो रही है। उन्होंने कांग्रेस को याद दिलाया कि उन्हें कारसेवकों पर चलवाई गई गोलियों पर भी आंसू बहाने चाहिए।
सियासी बयानबाजी और बढ़ती बेचैनी बीजेपी नेताओं का कहना है कि कांग्रेस ने हमेशा तुष्टीकरण की राजनीति की है। मोहसिन रजा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने हमेशा आतंकवादियों और अलगाववादियों को बढ़ावा दिया है और यही कारण है कि देश की जनता अब उन्हें सत्ता से बाहर रखती है।
सोनिया गांधी के इस खुलासे के बाद अब सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच एक बार फिर 1992 की घटनाओं को लेकर जुबानी जंग तेज हो गई है। देखना यह है कि यह बहस केवल बयानों तक सीमित रहती है या आगामी राजनीतिक उठापटक का कारण बनती है।
*#WATCH | Lucknow, Uttar Pradesh: On Sonia Gandhi s statement, Maulana Syed Saif Abbas Naqvi says, ... She is saying this after 35 long years. I believe that when the Babri Masjid was demolished in 1992, the then Union HM and PM should have resigned... What happened in 1992 hurt… pic.twitter.com/sNjrFlwdEJ
— ANI (@ANI) November 8, 2026
भगवान, ग्राहक मत भेजना: दुकानदार ने अपनी ही दुकान पर क्यों लगाई नो एंट्री ?
Airtel का धमाकेदार ऑफर: एक रिचार्ज पर दूसरा बिल्कुल फ्री, अब 56 दिनों तक का मिलेगा फायदा
दीपावली की रात मातम: कबरा हाथी बना यमराज, 6 महीने में ले चुका 13 जानें
बिहार एनकाउंटर पर घमासान: पप्पू यादव की दो टूक, बोले- मैं मरना पसंद करूंगा, पर चुप नहीं बैठूंगा
स्पाइडर-मैन बने विराट कोहली: मैदान के किंग का मस्ती भरा अंदाज हुआ वायरल
पाकिस्तान का 316 अरब का ड्रीम प्रोजेक्ट खतरे में: तरबेला बांध की सुरंग में घुसा पानी, निर्माण कार्य ठप
पटाखों से बीमारी ठीक होने वाले बयान पर घिरीं BJP विधायक, अब मांगी माफी
छठ पूजा पर प्रवासियों को बड़ी राहत: गुजरात से बिहार के लिए दौड़ेगी अनारक्षित स्पेशल ट्रेन
दिवाली की रात नन्ही बच्ची के तीखे सवाल ने CO ऋषिका सिंह को किया लाजवाब , सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
ऑफिस वाली दिवाली: इश्क तेरा तड़पावे पर अंकल का धमाकेदार डांस, इंटरनेट पर मचा तहलका