सूरजपुर: छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग में कबरा हाथी का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। दीपावली की खुशियों के बीच इस हाथी ने सूरजपुर जिले के सकलपुर गांव में एक और युवक को कुचलकर मार डाला। इस घटना ने एक बार फिर इलाके में दहशत फैला दी है।
एक सप्ताह में तीसरी मौत हाथी का तांडव इतना भीषण है कि पिछले एक सप्ताह के भीतर यह तीसरी जानलेवा घटना है। इससे पहले, इसी हाथी ने अखोरा गांव में दो लोगों को कुचलकर मौत के घाट उतार दिया था। लगातार हो रही इन घटनाओं के बाद ग्रामीण अपने घरों में कैद रहने को मजबूर हैं।
6 महीने में 13 लोगों का अंत कबरा हाथी ने पिछले 6 महीनों में अब तक कुल 13 लोगों की जान ली है। यह हाथी लगातार आक्रामक बना हुआ है, जिसके कारण इसके रास्ते में आने वाले लोगों की जान बचाना मुश्किल हो रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, हाथी की यही आक्रामकता अब वन विभाग के उन कर्मचारियों के लिए भी खतरा बन गई है, जो रात के समय इसकी मॉनिटरिंग करते हैं।
प्रशासन की लापरवाही पर फूटा गुस्सा ग्रामीणों का आरोप है कि वन विभाग और जनप्रतिनिधि इस गंभीर मसले पर पूरी तरह लापरवाह हैं। क्षेत्र में करोड़ों रुपये की लागत से हाथी रेस्क्यू सेंटर बनाया गया है, लेकिन इसके बावजूद इस आदमखोर हाथी को पकड़कर वहां भेजने की कोई ठोस पहल नहीं की जा रही है।
रेस्क्यू की मांग तेज स्थानीय लोग अब इस हाथी को जल्द से जल्द ट्रेंकुलाइज कर रेस्क्यू सेंटर में शिफ्ट करने की मांग कर रहे हैं। ग्रामीणों का सवाल है कि जब शासन के पास संसाधन उपलब्ध हैं, तो फिर इस आक्रामक हाथी को खुले में क्यों छोड़ा गया है? क्या प्रशासन किसी और बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है?
*सूरजपुर जिले के प्रतापपुर क्षेत्र के सकलपुर गांव में कबरा हाथी ने एक युवक को कुचलकर मार डाला। बताया जा रहा है कि पिछले 6 महीने में यह हाथी 13 लोगों की जान ले चुका है। @SurajpurDist #KabraElephant #Chhattisgarh pic.twitter.com/zbXlWX9wMC
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) November 9, 2026
IND vs NZ: तीसरा वनडे जीतना है तो इन 3 कीवी खिलाड़ियों से बचकर रहना होगा टीम इंडिया!
सूर्यकुमार यादव बने मुंबई के नए कैप्टन कूल , सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खिताबी जीत का मिशन
सिर्फ 17 छक्के और इतिहास रचेंगे हिटमैन : रोहित शर्मा के नाम होगा वनडे क्रिकेट का सबसे बड़ा रिकॉर्ड
दिवाली का मातम: पटाखे से 10 साल के बच्चे की मौत, मां ने लगाए अस्पताल पर गंभीर आरोप
निशिकांत दुबे का राहुल गांधी से तीखा सवाल: चीन कनेक्शन और 200 लोगों की लिस्ट पर मांगा जवाब
कांग्रेस की तिजोरी पर संकट: एक साल में 75 फीसदी घटा चंदा, दशक की सबसे बड़ी गिरावट
अनिरुद्ध-काव्या मारन की रॉयल शादी: ग्रीस में सजेगा सितारों का मेला, रजनीकांत समेत कई दिग्गज पहुंचे
नागपुर: 100 साल का सफर, तपस्या और स्वयंसेवक की ताकत; मोहन भागवत ने याद किए संघ के पुराने दिन
एयरपोर्ट पर दबोचे गए TMC विधायक: रेप और चुनावी हिंसा के आरोपी परेश राम दास की बढ़ी मुश्किलें
गरियाबंद में दीपावली पर मातम: एनीकट में कार गिरने से एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत