कोलकाता: पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक बड़ी हलचल के बीच, तृणमूल कांग्रेस (TMC) के विधायक परेश राम दास को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कैनिंग पश्चिम से विधायक रहे दास को सोमवार दोपहर कोलकाता एयरपोर्ट से उस समय पकड़ा गया, जब वह मुंबई जाने वाली फ्लाइट में सवार होने की तैयारी कर रहे थे।
क्या है मामला? परेश राम दास पर रेप, जबरन वसूली, धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश जैसे संगीन आरोप हैं। उन पर कैनिंग थाने में कई मामले दर्ज हैं। गिरफ्तारी के बाद पुलिस उन्हें दक्षिण 24 परगना के बारुईपुर ले गई है, जहां मंगलवार को उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा।
2021 से चल रही थी फरार विधायक लंबे समय से कानून की नजरों से बच रहे थे। मई में कलकत्ता हाईकोर्ट ने उन्हें 6 एफआईआर के मामले में कुछ समय के लिए अंतरिम राहत दी थी, लेकिन यह सुरक्षा 30 जून को समाप्त हो गई थी। इसके बाद से ही विधायक फरार चल रहे थे।
हिंसा और हत्या के प्रयास के आरोप विधायक पर केवल रेप और वसूली के ही नहीं, बल्कि 2023 पंचायत चुनाव के दौरान हुई हिंसा के भी गंभीर आरोप हैं। उन पर चुनावी रंजिश में गोलियां चलाने और जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज है। सीआईडी ने सितंबर में उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया था, लेकिन तब स्वास्थ्य बिगड़ने का हवाला देकर वे जांच से बचते रहे।
बीजेपी का जश्न, सरकार पर निशाना विधायक की गिरफ्तारी की खबर मिलते ही कैनिंग में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने इसे दिवाली का तोहफा बताते हुए मिठाई बांटी। केंद्रीय राज्य मंत्री शांतनु ठाकुर ने इस गिरफ्तारी पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ेगी, विधायक को उनके कुकृत्यों के लिए कानून के अनुसार कड़ी सजा मिलना तय है।
अब सबकी नजरें कल होने वाली कोर्ट की सुनवाई पर टिकी हैं। क्या विधायक को जमानत मिलेगी या उन्हें जेल की हवा खानी पड़ेगी, यह देखना महत्वपूर्ण होगा।
*Democratic AITC MLA from Canning, Paresh Ram, was arrested by Kolkata Police at Kolkata Airport in connection with Canning Police Station Case No. 561/26, registered on September 5, 2026, under Sections 376, 323, 420, 120B and 506 of the IPC. He has been handed over to Baruipur… pic.twitter.com/MPwYa2WDiD
— IANS (@ians_india) November 9, 2026
पाकिस्तान का तारबेला बांध हादसा: चीन के 1,410 मेगावाट वाले ड्रीम प्रोजेक्ट में भरा पानी!
खून से देवी का तिलक! दीपावली के अगले दिन क्यों शुरू होता है पत्थरों का यह खूनी खेल?
लैब पार्टनर से टेक टाइकून की पत्नी तक: जेंसन हुआंग की निजी और व्यावसायिक जिंदगी में आया भूचाल
साउथ अफ्रीका दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान: जेमिमा और अमनजोत की हुई वापसी, स्मृति संभालेंगी कमान
स्मृति मंधाना का नया युग: साउथ अफ्रीका दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, संभालेंगी तीनों फॉर्मेट की कमान
राजस्थान: दिवाली की खुशियां मातम में बदलीं, पटाखों की चिंगारी से पार्षद और उनके पति की दर्दनाक मौत
कांग्रेस की तिजोरी पर संकट: एक साल में 75 फीसदी घटा चंदा, दशक की सबसे बड़ी गिरावट
साइप्रस में भारत का डिजिटल दूत : AI अवतार अमारा अब हिंदी, अंग्रेजी और ग्रीक में करेगी संवाद
पाकिस्तान: टीवी एंकर राबिया एहसान की घर में गोली मारकर हत्या, पति हिरासत में
13,629 फीट की ऊंचाई पर इतिहास: भारतीय वायुसेना ने IL-76 के जरिए बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड