उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव की बिसात बिछ चुकी है। दीपावली के मौके पर सैफई में समाजवादी पार्टी के आलाकमान ने अपने कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र और अनुशासनात्मक चेतावनी दी है।
धमकी देने वालों के लिए जीरो टॉलरेंस सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को सख्त हिदायत दी है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि कोई कार्यकर्ता या नेता आम जनता या अधिकारियों से यह कहता है कि हमारी सरकार आने पर तुम्हें देख लेंगे , तो उसे तुरंत पार्टी से बाहर किया जाए। शिवपाल ने जिलाध्यक्षों को निर्देश दिया कि ऐसे लोगों पर कार्रवाई करने में जरा भी देरी न करें क्योंकि ये लोग पार्टी की छवि खराब कर रहे हैं।
करो या मरो की लड़ाई शिवपाल यादव ने आगामी विधानसभा चुनाव को सामान्य चुनाव मानने से इनकार कर दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि 2027 का मुकाबला आजादी की लड़ाई जैसा है और यह समाजवादी पार्टी के लिए करो या मरो की स्थिति है। उन्होंने जनता के बीच जाकर विनम्रता से काम करने और पार्टी की स्वच्छ छवि बनाने पर जोर दिया।
अखिलेश यादव का बीजेपी पर तीखा प्रहार सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने अपने पैतृक गांव में कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा कि बीजेपी के एआई (AI) वीडियो से जब बात नहीं बनी, तो अब वे चाचा शिवपाल और आजम खान को भी इसमें घसीट रहे हैं। उन्होंने तंज कसा कि वनस्पति का सेवन करके सरकार चलाना ठीक नहीं है।
अयोध्या विवाद और चुनावी वादे अखिलेश ने अयोध्या में राम मंदिर चंदा विवाद को लेकर सरकार से तीखे सवाल पूछे और निष्पक्ष जांच की मांग दोहराई। उन्होंने अयोध्या के किसानों को लेकर कहा कि उन्हें उनकी जमीन का वाजिब मुआवजा नहीं मिला है।
2027 के लिए सपा का रोडमैप चुनावी वादों को धार देते हुए अखिलेश ने ऐलान किया कि 2027 में सपा की सरकार बनते ही:
*सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव का बड़ा बयान।
— MUKESH KUMAR (@MUKESH_728) November 9, 2026
बोले- कोई भी सपा कार्यकर्ता सरकार आने पर देख लेने की धमकी देता है, तो उसे तत्काल पार्टी से निष्कासित किया जाएगा।#ShivpalSinghYadav #SamajwadiParty #UPPolitics pic.twitter.com/WoAyFBZNBR
दिवाली को ईद बताने पर सियासी घमासान: खड़गे के बयान से भड़की BJP, कहा- कांग्रेस का तुष्टिकरण चरम पर
पाकिस्तान का 316 अरब का ड्रीम प्रोजेक्ट खतरे में: तरबेला बांध की सुरंग में घुसा पानी, निर्माण कार्य ठप
LACMA Gala में ऋतिक रोशन का जलवा: हॉलीवुड के दिग्गजों के बीच चमके ग्रीक गॉड
मुजफ्फरनगर: नेशनल हाईवे पर खौफनाक हादसा, पोल से टकराई कार और 6 लोग जिंदा जले
दिवाली को ईद बताकर फंसे खरगे: BJP का हमला, मनोज झा ने किया पलटवार
अब गाय पालने पर सरकार देगी हर महीने 6,000 रुपये: मुख्यमंत्री सहभागिता योजना का उठाएं लाभ
अखिलेश यादव पर भाजपा का तीखा प्रहार: रामलला के दर्शन से पहले कारसेवकों पर गोलीबारी के लिए मांगें माफी
दिवाली पर जहर की बिक्री: 7,000 स्नैक्स और सैकड़ों लीटर गंदा तेल जब्त, 32 दुकानों पर गिरी गाज
तेजस्वी के जन्मदिन पर JDU की मिर्च वाली बधाई: कहा- अब बचपना छोड़ें, परिपक्वता लाएं
भारत बनाम न्यूजीलैंड: क्लीन स्वीप के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया, जानें कब और कहां देखें मुकाबला