इंटेलिजेंस के खेल में हनी ट्रैप नया नहीं है, लेकिन दुनिया की सबसे पावरफुल AI कंपनी Nvidia के CEO का इसमें फंसना एक बड़ा भूचाल ले आया है। 63 वर्षीय जेन्सेन हुआंग ने स्वीकार किया है कि वे ऐलिस हुआंग नाम की एक चीनी महिला जासूस के साथ संबंधों में बंध गए थे, जिसने उनकी निजी जिंदगी ही नहीं, कंपनी की सुरक्षा को भी खतरे में डाल दिया।
ऐलिस हुआंग (जिसे हुआंग ले के नाम से भी जाना जाता है) की कहानी किसी फिल्मी पटकथा से कम नहीं है। करियर की शुरुआत एक टेलीविजन पत्रकार के रूप में करने वाली ऐलिस ने अचानक पासा पलटा और टेक्नोलॉजी वर्ल्ड में एंट्री ले ली। वह सिंगापुर की डेटा सेंटर कंपनी मेगास्पीड में सीनियर एग्जीक्यूटिव के तौर पर तैनात थीं। संयोग से उनका सरनेम Nvidia प्रमुख जेन्सेन हुआंग से मिलता था, जिसका फायदा उठाकर उन्होंने एक खास कनेक्शन बनाने की कोशिश की।
पत्रकारिता छोड़कर कॉर्पोरेट जगत में आना ऐलिस की एक सोची-समझी चाल थी। मेगास्पीड कंपनी Nvidia के सबसे एडवांस AI चिप्स वाले सर्वर खरीदती थी और उन्हें चीन की दिग्गज कंपनियों (जैसे अलीबाबा) को किराए पर देती थी। ऐलिस ने इस कंपनी को एक इंटरमीडिएरी (बिचौलिया) के रूप में इस्तेमाल किया, ताकि अमेरिका के प्रतिबंधों को धता बताकर चीन तक Nvidia की प्रतिबंधित तकनीक पहुंचाई जा सके।
जासूसी की इस पटकथा की शुरुआत जून 2024 में ताइपे के एक बार से हुई। LinkedIn पर सामने आई तस्वीरों में ऐलिस, जेन्सेन के साथ व्हिस्की पीते नजर आईं। इसके बाद मई 2025 में एक डिनर के दौरान ऐलिस को जेन्सेन के बिल्कुल करीब देखा गया। इन्हीं मुलाकातों ने उन्हें Nvidia के बॉस के इतना करीब ला दिया कि वे कंपनी की संवेदनशील सूचनाएं निकालने में कामयाब रहीं।
अपने कर्मचारियों को भेजे एक भावुक और शर्मिंदगी से भरे ईमेल में जेन्सेन ने अपनी गलती मानी है। उन्होंने लिखा, मैं अपनी पत्नी के प्रति वफादार नहीं रहा। मेरे इस काम ने मेरे परिवार को गहरा दुख पहुंचाया है। मैंने जो किया उसका कोई बहाना नहीं है।
अमेरिकी खुफिया एजेंसियां अब इस मामले की जांच कर रही हैं। ऐलिस हुआंग का मकसद केवल जेन्सेन को फंसाना ही नहीं था, बल्कि Nvidia के सुपर-पावरफुल AI चिप्स के आर्किटेक्चर को चीन तक पहुंचाना था। जिस महिला पर कभी पत्रकारिता का मुखौटा था, वह आज अमेरिका की सबसे कीमती कंपनी की सुरक्षा में सेंध लगाने वाली मोहरा बन चुकी है। यह मामला साबित करता है कि कॉर्पोरेट जासूसी अब रूमानी रिश्तों और हुस्न के जाल के जरिए नए स्तर पर पहुंच चुकी है।
????? HUGE SCANDAL: NVIDIA CEO JENSEN HUANG APOLOGISES AFTER CHEATING ON HIS WIFE WITH A CHINESE SPY! ? Beijing recruited her to steal secrets about NVIDIA and its AI chips. @Grok Did he lure her into s*x? https://t.co/QyyEQHKpBT
— Samridhi (@samridhi_i) November 9, 2026
रायगंज एनकाउंटर: नाबालिग से दरिंदगी और हत्या का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर
पीएम मोदी और जेलेंस्की की अहम टेलीफोन वार्ता: युद्ध खत्म करने की अपील और अनाज संकट पर मंथन
दिवाली को ईद बताकर फंसे खरगे: BJP का हमला, मनोज झा ने किया पलटवार
गरियाबंद में दीपावली पर मातम: एनीकट में कार गिरने से एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत
तारबेला बांध में बड़ी दुर्घटना: निर्माणाधीन टनल में घुसा पानी, चीन की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
अनिरुद्ध-काव्या मारन की रॉयल शादी: ग्रीस में सजेगा सितारों का मेला, रजनीकांत समेत कई दिग्गज पहुंचे
पाकिस्तान: टीवी एंकर राबिया एहसान की घर में गोली मारकर हत्या, पति हिरासत में
दिवाली की गश्त पर नन्ही ब्लॉगर का तीखा सवाल, बैकफुट पर आईं DSP मैडम
बाबरी विध्वंस पर सोनिया गांधी के आंसुओं का सियासी असर, मौलाना और बीजेपी ने घेरा
शुभमन गिल और गौतम गंभीर के लग्जरी ठिकाने का खुलासा, जानिये न्यूजीलैंड में क्या है टीम इंडिया के स्टे और खाने का खर्च