पाकिस्तान के तारबेला बांध (T-5 विस्तार परियोजना) में एक बड़ा हादसा हुआ है, जहां खुदाई के दौरान चट्टान का एक कमजोर हिस्सा ढह गया। इस घटना के बाद निर्माणाधीन पावर हाउस में पानी भर गया, जिससे हड़कंप मच गया। यह परियोजना चीन के सहयोग से संचालित की जा रही है।
मजदूरों को सुरक्षित निकाला गया वाटर एंड पावर डेवलपमेंट अथॉरिटी (WAPDA) के अनुसार, घटना सेकंड बेंच कनेक्टिंग टनल में खुदाई के दौरान हुई। गनीमत रही कि हादसे के वक्त मौजूद सभी कर्मचारियों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। किसी भी जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।
पानी निकालने का युद्धस्तर पर काम फिलहाल इंटेक पिट से पानी निकालने का कार्य पूरा हो चुका है और निर्माणाधीन पावर हाउस से पानी निकालने की प्रक्रिया जारी है। WAPDA ने उन दावों को खारिज किया है जिनमें मुख्य टनल के ढहने की बात कही जा रही थी। अधिकारियों का कहना है कि मुख्य ढांचा सुरक्षित है।
सिंधु नदी के निचले इलाकों में अलर्ट स्वाबी के डिप्टी कमिश्नर नसरुल्लाह खान ने बताया कि एहतियात के तौर पर बांध से अतिरिक्त पानी छोड़ा गया है। इससे सिंधु नदी में जलस्तर बढ़ सकता है। प्रशासन ने लोगों को नदी के पास न जाने की चेतावनी दी है, हालांकि फिलहाल निचले इलाकों में किसी बड़े बाढ़ के खतरे से इनकार किया गया है।
जुलाई में भी हुआ था बड़ा हादसा तारबेला बांध की पांचवीं विस्तार परियोजना का विवादों से पुराना नाता रहा है। इसी साल जुलाई में परियोजना का कॉफरडैम ढह गया था। उस समय जांच में ठेकेदार और कंसल्टेंट की लापरवाही सामने आई थी। रिपोर्ट में कहा गया था कि बिना उचित मंजूरी के डिजाइन में बदलाव किए गए थे, जिससे परियोजना को भारी नुकसान हुआ।
लागत और समयसीमा में भारी बढ़ोतरी तकनीकी समस्याओं और हादसों के कारण इस 1,530 मेगावाट की परियोजना पर संकट गहरा गया है। इस परियोजना की लागत शुरुआत में 82 अरब पाकिस्तानी रुपये थी, जो अब बढ़कर 317 अरब रुपये तक पहुंच गई है। इसकी समयसीमा भी 2026 से खिसककर जून 2028 हो गई है। विश्व बैंक और एशियन इंफ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट बैंक इस परियोजना में बड़ी वित्तीय मदद दे रहे हैं।
🚨🇵🇰🇨🇳BREAKING NEWS:- THE T5 Project of Pakistan’s Tarbela Dam has COLLAPSED.
— EDGE OF TRUTH (@EdgeOfTruth00) November 9, 2026
This Dam was built with Chinese Co-Operation with an estimate of +$1 Billion.
Scary Visuals are being recorded by the Locals. Confirmed by the Local Government. pic.twitter.com/fxbMlr6wLK
दिवाली की यादों में खोए बाबिल: बाबा की हंसी पूरे घर को रोशन कर देती थी
रूस-यूक्रेन जंग के बीच पीएम मोदी और जेलेंस्की की अहम बातचीत: शांति की राह पर जोर
सिर्फ 17 छक्के और इतिहास रचेंगे हिटमैन : रोहित शर्मा के नाम होगा वनडे क्रिकेट का सबसे बड़ा रिकॉर्ड
क्या फिर बंद होंगे 500 और 2000 के नोट? चंद्रबाबू नायडू की नई मांग ने मचाई हलचल
आप ही कर दो अंतिम संस्कार, वीडियो कॉल पर दिखा देना : 5 बेटियों के पिता का दर्दनाक अंत
हैरान हूं कि हम अब तक जिंदा कैसे हैं : दिल्ली की हवा पर एम्स डॉक्टर की डरावनी चेतावनी
निशिकांत दुबे का राहुल गांधी से तीखा सवाल: चीन कनेक्शन और 200 लोगों की लिस्ट पर मांगा जवाब
यूपी की सियासत में भूचाल: केजरीवाल की योगी को चेतावनी, अखिलेश को एडवांस बधाई
भारतीय वायुसेना का ऐतिहासिक कारनामा: 13,629 फीट की ऊंचाई पर उतरा IL-76, चीन सीमा पर बढ़ा भारत का दम
दिवाली को ईद बताकर फंसे खरगे: BJP का हमला, मनोज झा ने किया पलटवार