भारत ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में रविवार (8 नवंबर, 2026) को दिवाली का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी के आवास पर भी इस त्योहार की खास रौनक देखने को मिली, जिसकी झलक उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की है।
मेयर जोहरान ममदानी ने दिवाली के उपलक्ष्य में एक वीडियो साझा किया है। इसमें न्यूयॉर्क में रहने वाले भारतीय मूल के लोग पारंपरिक परिधानों में सजे-धजे नजर आ रहे हैं। वीडियो में लोग बेहद खूबसूरती से रंगोली बनाते और दीप जलाते दिख रहे हैं।
रंगोली के बीचों-बीच रखा शंख भारतीय संस्कृति की पवित्रता को दर्शा रहा था, जबकि बैकग्राउंड में बज रही भारतीय वाद्ययंत्रों की धुन ने माहौल को पूरी तरह से देसी बना दिया था।
वीडियो में मेयर जोहरान ममदानी पीले रंग के कुर्ते और सफेद पायजामे में दिखाई दिए। भारतीय परंपरा का सम्मान करते हुए उन्होंने खुद भी दीप जलाए। वीडियो के अंत में उन्होंने और उनके साथ मौजूद अन्य लोगों ने पूरे न्यूयॉर्क वासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
यह पहली बार नहीं है जब जोहरान ममदानी भारतीय त्योहारों में शामिल हुए हैं। दीपावली से पहले, उन्होंने क्वींस में भारतीय समुदाय के साथ नवरात्रि, दुर्गा पूजा और दशहरा भी धूमधाम से मनाया था।
उस दौरान उन्होंने गरबा किया, आरती उतारी और सिंदूर खेला की परंपरा में भी हिस्सा लिया। उन्होंने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा था कि क्वींस के मंदिरों में हिंदू समुदाय के साथ मिलकर त्योहार मनाना और एकजुटता देखना उनके लिए सौभाग्य और सम्मान की बात है।
Wishing you a very happy Diwali, New York City. pic.twitter.com/ntczqDUMen
— Mayor Zohran Kwame Mamdani (@NYCMayor) November 8, 2026
सत्ता की बारी आई तो PDA कहां गया? दानिश आजाद का अखिलेश यादव पर सीधा हमला
मुंबई के कामगार स्टेडियम में भड़की भीषण आग, दमकल की मुस्तैदी से टला बड़ा हादसा
दीपावली पर सुपरस्टार का ग्रैंड जेस्चर: फैंस की एक झलक के लिए घर से बाहर आए रजनीकांत
दिवाली की खुशियां बनीं मातम: बेकाबू थार ने स्कूटर सवार को 30 मीटर तक घसीटा, मौके पर मौत
रामायण के मेकर्स सख्त: फिल्म लीक की तो होगी जेल, कानूनी कार्रवाई का अल्टीमेटम
दिवाली पर फिर सरहद पर मोदी : जवानों के बीच मनाएंगे रोशनी का त्योहार, पुंछ दौरे की अटकलें
न्यूयॉर्क की दिवाली: मेयर जोहरान ममदानी ने दीप जलाकर दी देशवासियों को बधाई
पाकिस्तान के खिलाफ अर्जुन राजपूत का तूफान: सहवाग-द्रविड़ के बेटों के फेल होने पर 19 साल के हीरो ने बचाई साख
थार का स्वैग, 4 फर्जी नंबर प्लेट और शराब का पैग: इंदौर में मुन्नाभाई स्टाइल में पकड़ा गया 21 साल का नवाब
दीवाली पर बॉस का बड़ा दिल: 20 कर्मचारियों को थाली में सजाकर दिए 1-1 लाख रुपये नकद