इंदौर की सड़कों पर काली थार दौड़ाना और कानून को ठेंगा दिखाना एक 21 वर्षीय युवक को भारी पड़ गया। विजय नगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक ऐसे नवाब को दबोचा है, जो फिल्मी अंदाज में नंबर प्लेट बदलकर शहर में हवाबाजी कर रहा था।
शराब के नशे में हवाई जहाज बनी थार शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात विजय नगर पुलिस मैरियट होटल के पास चेकिंग कर रही थी। तभी एक काली थार (MP09DY6679) तेजी से गुजरती दिखी। पुलिस ने गाड़ी रोकी तो चालक आदर्श वर्मा (21) की हालत देख अफसर दंग रह गए। ब्रीथ एनालाइजर टेस्ट में उसके नशे का स्तर 124.1 mg/100 ml पाया गया।
पिछली सीट से खुला जासूसी राज शराबी चालक की तलाशी के बाद जब पुलिस ने गाड़ी खंगाली, तो पिछली सीट के पीछे से 4 अलग-अलग नंबर प्लेटें बरामद हुईं। जांच में पता चला कि जिस थार को वह MP09DY6679 नंबर के साथ दौड़ा रहा था, उसका असली रजिस्ट्रेशन नंबर MP12ZK5529 था। यानी आरोपी असली नंबर छिपाकर फर्जी नेमप्लेट के साथ शहर में घूम रहा था।
पुलिस ने दिखाई सख्ती इंदौर पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह, डीसीपी अमन सिंह राठौड़ और एसीपी पराग सैनी के निर्देशन में पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई की। पुलिस ने आरोपी की काली थार और सभी फर्जी नंबर प्लेट्स को जब्त कर लिया है।
पुलिस की दो टूक चेतावनी इंदौर पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया है कि नशा करके गाड़ी चलाना और फर्जीवाड़े का सहारा लेना अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कानून का उल्लंघन करने वालों पर बीएनएस (BNS) की सख्त धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की यह कार्रवाई उन तमाम हवाबाजों के लिए सबक है जो खुद को कानून से ऊपर समझते हैं।
*इंदौर के विजय नगर थाना क्षेत्र में मैरियट होटल के सामने चल रही चेकिंग के दौरान पुलिस ने कथित फर्जी नंबर प्लेट वाली काली थार को पकड़ा। आरोप है कि वाहन चालक शराब के नशे में था और गाड़ी की नंबर प्लेट में भी गड़बड़ी की गई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।#Indore #IndorePolice… pic.twitter.com/4ajuirInTe
— Lallu Ram (@lalluram_news) November 8, 2026
पटना से प्रयागराज तक अनंत सिंह का शक्ति प्रदर्शन , पुलिस से भिड़ा सैंकड़ों गाड़ियों का काफिला
मनेर एनकाउंटर: पप्पू यादव का गंभीर आरोप, पूछा- कमर के ऊपर ही क्यों मारी 11 गोलियां?
ईरान के प्रतिनिधियों ने दी दिवाली की बधाई, नमस्कार बोलकर जीता भारतीयों का दिल
विक्रोली स्टेशन पर मौत की ओर बढ़ा कदम, जांबाज यात्री ने ट्रैक पर कूदकर बचाई युवक की जान
दीपावली पर सुपरस्टार का ग्रैंड जेस्चर: फैंस की एक झलक के लिए घर से बाहर आए रजनीकांत
21 नवंबर को बिहार में जुटेंगे उद्योगपति और पीएम मोदी: क्या है सम्राट चौधरी का बड़ा प्लान ?
सिर पर गिलास और गजब का बैलेंस: माधुरी दीक्षित ने रीक्रिएट किया बॉबी देओल का जमाल कुडू स्टेप
केएल राहुल का बड़ा दिल : मैच में जीत के बाद ग्राउंड स्टाफ को गिफ्ट किया जीता हुआ फोन
वायरल: बेटी की एक जिद पर पिता ने करोड़ों में खरीदा सफेद बाज , नीलामी की कीमत देख दंग रह गई दुनिया
दिल्ली में दिवाली पर दमघोंटू हवा: 10 साल का रिकॉर्ड टूटा, 11 इलाकों में AQI 400 के पार