नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता और पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी आज 8 नवंबर को अपने जीवन के 99वें वर्ष को पूरा कर 100वें वर्ष में प्रवेश कर रहे हैं। इस खास अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके दिल्ली स्थित आवास पर पहुंचकर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।
पीएम मोदी ने किया सम्मान प्रधानमंत्री मोदी ने व्यक्तिगत रूप से आडवाणी के घर जाकर उनका आशीर्वाद लिया। इस मौके पर पीएम ने एक विशेष लेख भी लिखा है, जिसमें उन्होंने भारतीय राजनीति में आडवाणी के अतुलनीय योगदान और देश के विकास में उनकी दूरदर्शी भूमिका को याद किया है।
भावुक हुईं बेटी प्रतिभा पिता के 100वें जन्मदिन के मौके पर आयोजित यज्ञ के दौरान उनकी बेटी प्रतिभा आडवाणी बेहद भावुक दिखीं। उन्होंने कहा, मैं बेहद खुश और आभारी हूं। हमारे लिए यह एक उत्सव जैसा है। मैं प्रधानमंत्री जी, पार्टी अध्यक्ष और उन सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करती हूं जो इस खुशी में शामिल हुए।
वैचारिक परिवार का मिलन प्रतिभा आडवाणी ने आगे कहा कि आज का दिन उनके परिवार के लिए बहुत खास है। आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, दादा का निजी परिवार और उनका वैचारिक परिवार सब एक साथ एक छत के नीचे जमा हुए हैं। उन्होंने इसे एक सुखद और यादगार अनुभव बताया।
शुभकामनाओं का लगा तांता लालकृष्ण आडवाणी के आवास पर सुबह से ही पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों का तांता लगा हुआ है। देश के वरिष्ठ नेताओं से लेकर आम कार्यकर्ताओं तक, हर कोई ‘लौह पुरुष’ को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं देने पहुंच रहा है। सुरक्षा व्यवस्था के बीच लोग उनके दीर्घायु होने की कामना कर रहे हैं।
#WATCH | Delhi: On the celebration marking the 100th birth anniversary of former Deputy Prime Minister and Bharat Ratna LK Advani, his daughter Pratibha Advani says, “I am very happy... We feel very grateful to have organised this yagna. I extend my heartfelt thanks to all the… pic.twitter.com/xIVvJUBUW1
— ANI (@ANI) November 8, 2026
कानपुर में मातम: घर की छत बनी काल, 21 दिन के नवजात समेत मां और दादी की मौत
लाल चौक की बदली तस्वीर: पत्थरबाजी के बाद अब 11 हजार दीयों की रोशनी से जगमगाया घंटा घर
दिवाली-छठ पर भोपाल स्टेशन का खौफनाक मंजर: क्या किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है रेलवे?
अंडर-19 एशिया कप: अर्जुन के शतक से भारत ने खड़ा किया चुनौतीपूर्ण स्कोर, पाकिस्तान को मिला 209 रनों का लक्ष्य
बंगाल में तीर्थक्षेत्र सर्किट पर सियासी घमासान: सिर्फ मंदिरों के लिए ही क्यों आवंटित हुए 1,000 करोड़?
जब नन्ही बच्ची के तीखे सवाल पर फंस गईं DSP मैडम, वीडियो हुआ वायरल
भारत-पाकिस्तान महामुकाबला: टॉस जीतकर भारत की पहले बल्लेबाजी, जानें क्या है टीम का समीकरण
सऊदी अरब पर हूतियों का बड़ा हमला: रियाद एयरपोर्ट और अरामको के तेल प्रतिष्ठान बने निशाना
राम मंदिर दौरे पर अखिलेश से योगी का तीखा सवाल: पहले रामभक्तों से माफी मांगें, फिर अयोध्या आएं
FSSAI का बड़ा एक्शन: त्योहारी सीजन में छापेमारी, 81 करोड़ का मिलावटी सामान जब्त और 1133 लाइसेंस सस्पेंड