अयोध्या में 10वें भव्य दीपोत्सव के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर जोरदार राजनीतिक हमला बोला है। अखिलेश यादव के आगामी 12 दिसंबर के प्रस्तावित अयोध्या दौरे पर प्रतिक्रिया देते हुए सीएम योगी ने उन्हें उनके अतीत की याद दिलाई।
रामभक्तों से माफी मांगकर आएं सीएम योगी ने मंच से कहा कि जिन लोगों ने कभी अयोध्या को लहूलुहान किया था, आज वे भी यहां आने की बात कर रहे हैं। उन्होंने बिना नाम लिए सपा प्रमुख पर निशाना साधते हुए कहा कि अयोध्या में उनका स्वागत है, लेकिन कदम रखने से पहले उन्हें रामभक्तों से माफी मांगनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि सत्ता का अहंकार टिकता नहीं है।
1990 के गोलीकांड की याद मुख्यमंत्री का यह बयान वर्ष 1990 के उस दौर की याद दिलाता है, जब मुलायम सिंह यादव की सरकार के दौरान कारसेवकों पर गोलियां चलाई गई थीं। भाजपा नेताओं का आरोप है कि अखिलेश यादव का यह दौरा केवल चुनावी अवसरवाद है। प्रदेश सरकार के मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए सपा जनता को भ्रमित करने की कोशिश कर रही है।
अखिलेश का पलटवार: चंदा चोरी का क्या हुआ? योगी आदित्यनाथ के बयान के बाद अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर तीखा पलटवार किया। उन्होंने राम मंदिर ट्रस्ट पर लगे चंदा चोरी के आरोपों को फिर से हवा दी। अखिलेश ने पूछा कि चंदे की चोरी के मामले में सच कब सामने आएगा और इसके जिम्मेदार लोग अब तक कानून की गिरफ्त से बाहर क्यों हैं?
12 दिसंबर का प्लान और चुनावी शतरंज सपा नेता पवन पांडेय के अनुसार, अखिलेश यादव और उनकी पत्नी सांसद डिंपल यादव 12 दिसंबर को अयोध्या पहुंचकर रामलला और हनुमानगढ़ी में दर्शन करेंगे। इससे पहले अक्टूबर में भी अखिलेश अयोध्या आए थे लेकिन तब मंदिर नहीं गए थे।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले अखिलेश यादव का यह दौरा समाजवादी पार्टी की नई चुनावी रणनीति का हिस्सा है। अब देखना यह होगा कि राम मंदिर के इर्द-गिर्द घूमती यह सियासत आने वाले दिनों में क्या मोड़ लेती है।
*#WATCH | Ayodhya, Uttar Pradesh: Chief Minister Yogi Adityanath says, An airport could never be built in Ayodhya in the past. Today, Ayodhya boasts an international airport named after Maharishi Valmiki... I have come here today to assure you of this: those who once neglected… pic.twitter.com/hzfZHLATD1
— ANI (@ANI) November 7, 2026
तलवार की नोक पर खौफनाक अपहरण: 30 मिनट तक चला हाई-वोल्टेज ड्रामा, पुलिस ने बचाई युवती की जान
नालासोपारा में पटाखों का कहर: चिंगारी से धू-धू कर जलीं दो गाड़ियां, इलाके में फैली दहशत
वायरल: बेटी की एक जिद पर पिता ने करोड़ों में खरीदा सफेद बाज , नीलामी की कीमत देख दंग रह गई दुनिया
क्या रामायण के बाद एक्टिंग से संन्यास लेंगे रणबीर कपूर? डायरेक्टर बनने की तैयारी में सुपरस्टार
दिल्ली में दिवाली पर दमघोंटू हवा: 10 साल का रिकॉर्ड टूटा, 11 इलाकों में AQI 400 के पार
गंदे मोजों में कैद थी मौत: पेरू एयरपोर्ट पर 3,000 जहरीली मकड़ियां बरामद
त्योहारों के बीच भुवनेश्वर की सड़कों पर जीवित लाश बने बिजली कर्मचारी, 38 दिनों से जारी है संघर्ष
दिवाली पर पीएम मोदी का खास संदेश: इस बार भी सरहद पर वीर जवानों संग मनाएंगे खुशियां
पीएम मोदी का देशवासियों को संदेश: जवानों के साथ मनाएंगे दिवाली, अयोध्या में भव्य दीपोत्सव की धूम
9वीं पास होने पर बेटे को मिला 2.30 करोड़ का रॉयल गिफ्ट, पिता ने दिया BMW M4 का सरप्राइज