महाराष्ट्र के धाराशिव जिले के कलंब तालुका स्थित बोरडा गांव में एकतरफा प्यार का एक खौफनाक चेहरा सामने आया है। एक सिरफिरे युवक ने अपने चार साथियों के साथ मिलकर एक युवती का उसके घर से अपहरण कर लिया। आरोपी ने तलवार की नोक पर युवती को बंधक बनाकर पुलिस को करीब आधे घंटे तक चुनौती दी।
घर में घुसकर मचाया तांडव आरोपी और उसके साथी जबरन युवती के घर में घुसे। विरोध करने पर उन्होंने युवती की मां के साथ मारपीट की और उसकी बहन पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। इसके बाद, परिजनों के देखते ही देखते आरोपी युवती को घसीटते हुए कार में ले गए और वहां से फरार हो गए।
भागते समय कई लोगों को मारी टक्कर युवती को अगवा कर कलंब शहर की ओर भागते समय आरोपी ने सड़क पर जमकर उत्पात मचाया। तेज रफ्तार कार से उसने कई वाहनों और राहगीरों को टक्कर मार दी, जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया।
पुलिस के सामने दी जान लेने की धमकी सूचना मिलते ही पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में आरोपियों का पीछा किया और अंबाजोगाई सीमा पर कार को घेर लिया। खुद को चारों तरफ से घिरा देख मुख्य आरोपी ने कार के भीतर युवती की गर्दन पर तलवार रख दी। उसने पुलिस को धमकी दी कि या तो वह लड़की को खत्म कर देगा या खुद को मार लेगा। इस धमकी के कारण मौके पर करीब 30 मिनट तक भारी तनाव बना रहा।
पुलिस की जांबाजी से मिली जीत स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए पुलिस कर्मचारी गणेश वाघमोडे और हनुमंत गायकवाड़ ने अपनी जान जोखिम में डालकर आरोपी पर झपट्टा मारा। हाथापाई के दौरान दोनों पुलिसकर्मी घायल हुए, लेकिन उन्होंने आरोपी के हाथ से तलवार छीन ली और उसे दबोच लिया। युवती को सकुशल छुड़ाकर उसके परिजनों को सौंप दिया गया। इस साहसिक ऑपरेशन के लिए पुलिस की चारों तरफ तारीफ हो रही है।
धाराशिव के कलांब में एक अपहरण की घटना सामने आई है। बोराडा गांव में एक व्यक्ति अपने चार साथियों के साथ जबरन एक घर में घुस गया। उन्होंने तलवार से पीड़ित की मां और बहन पर बेरहमी से हमला किया और एक युवती को जबरन कार में अगवा कर लिया। pic.twitter.com/C6VBZhedA7
— Goraksha Pophlee (@PophleeGor51025) November 7, 2026
लाल साड़ी वाली महिला और सांड का हैरान करने वाला वीडियो वायरल, रोंगटे खड़े कर देगा यह मंजर
बाबरी पर सोनिया के आंसुओं से गरमाई सियासत, बीजेपी का तीखा पलटवार: कांग्रेस के दिल में आज भी बाबर
अभिषेक बनर्जी का कड़ा संकल्प: जब तक बंगाल विरोधी ताकतों का सफाया नहीं होता, केक नहीं काटूंगा
अयोध्या दीपोत्सव: CM योगी का विपक्ष पर तीखा हमला, कहा- रामद्रोहियों को रोशनी अच्छी कैसे लगेगी
2027 से पहले अखिलेश का अयोध्या कार्ड : रामलला के दरबार से भाजपा के हिंदुत्व को चुनौती
अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर फिर बवाल, ममता बनर्जी ने पुलिस कमिश्नर से मांगा इस्तीफा
IND vs NZ: भारतीय गेंदबाजों की घातक गेंदबाजी, जब तक फैंस जागे तब तक आधी कीवी टीम ढेर
जहरीली हवा की मार: दिल्ली-NCR में 5वीं तक के स्कूल हाइब्रिड , वाहनों पर भी सख्त पाबंदियां
हनु-मैन स्टार तेजा सज्जा बंधेंगे परिणय सूत्र में, सीएम रेवंत रेड्डी को भेजा सगाई का निमंत्रण
क्या 1 जनवरी 2027 से चेकबुक बेकार हो जाएगी? RBI ने सच्चाई का किया खुलासा