दिल्ली और एनसीआर में हवा का ज़हर लगातार बढ़ता जा रहा है। वायु प्रदूषण के खतरनाक स्तर को देखते हुए प्रशासन ने कमर कस ली है और स्कूलों से लेकर सड़कों तक सख्त नियम लागू कर दिए गए हैं।
5वीं तक के बच्चों के लिए हाइब्रिड मोड प्रदूषण के बिगड़ते हालात के बीच दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद और सोनीपत में कक्षा 5वीं तक के स्कूलों को हाइब्रिड मोड पर चलाने का आदेश दिया गया है।
अब अभिभावकों के पास यह विकल्प होगा कि वे अपने बच्चों को स्कूल भेजें या घर बैठे ऑनलाइन क्लास अटेंड करवाएं। यह आदेश अगली सूचना तक प्रभावी रहेगा ताकि बच्चों को जहरीली हवा के संपर्क में आने से बचाया जा सके।
क्यों लिया गया यह फैसला? दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 382 के स्तर को पार कर गया है, जो बहुत खराब श्रेणी में आता है और गंभीर स्तर के बेहद करीब है। कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट (CAQM) ने इसे देखते हुए पूरे क्षेत्र में GRAP (ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान) का तीसरा चरण लागू कर दिया है।
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि शनिवार से हवा की गति धीमी होने के कारण प्रदूषण का स्तर और बढ़ सकता है, जिससे हालात और चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं।
पुराने वाहनों पर भारी बैन GRAP-3 लागू होने के साथ ही सड़कों पर दौड़ने वाले पुराने वाहनों पर नकेल कसी गई है। दिल्ली और एनसीआर के प्रमुख जिलों में अब BS-III पेट्रोल और BS-IV डीजल वाहनों के चलने पर पूरी तरह रोक है।
इसके अलावा, बाहर से आने वाले हल्के और मध्यम मालवाहक वाहनों (डीजल) के प्रवेश पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है। हालांकि, दिव्यांगों के लिए मॉडिफाई किए गए वाहनों को इन नियमों से राहत दी गई है।
प्रशासन की अपील पर्यावरण विशेषज्ञों और अधिकारियों ने आम जनता से सहयोग की अपील की है। GRAP के नियमों का पालन करना अब अनिवार्य है ताकि हवा की गुणवत्ता को और ज्यादा बिगड़ने से रोका जा सके। जब तक स्थिति में सुधार नहीं होता, तब तक ये पाबंदियां जारी रहेंगी।
*CAQM has enforced GRAP-3 measures in Delhi-NCR. It is our collective responsibility to adhere to the relevant rules & measures to fight pollution. pic.twitter.com/mANKA4z77u
— Manjinder Singh Sirsa (@mssirsa) November 6, 2026
अब सड़क हादसों में इलाज के लिए नहीं पड़ेगी पैसों की चिंता: सरकार लाई पीएम राहत योजना
दीपोत्सव 2026: रामनगरी में रोशनी का महाकुंभ, 30 लाख दीयों और 2100 ड्रोन्स से सजेगा त्रेता युग
दिवाली पार्टी में बुजुर्ग का स्वैग: ओ हो हो हो गाने पर लगाए शानदार ठुमके, इंटरनेट हुआ कायल
बिहारी अपमान पर मचा सियासी बवाल: BJP ने राहुल गांधी से मांगी माफी, दी चेतावनी
अभिषेक बनर्जी के जन्मदिन पर आधी रात को रणक्षेत्र बना घर: BJP-TMC कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प
दिवाली पर सेठ का बड़ा दिल : 50 कर्मचारियों को एक-एक लाख रुपये का बोनस देकर जीता सबका मन
15 करोड़ के लग्जरी फ्लैट्स की नीलामी में खेल ? NBCC के फैसले पर हाईकोर्ट सख्त, मांगा जवाब
सऊदी अरब पर हूतियों का बड़ा हमला: रियाद एयरपोर्ट और अरामको को बनाया निशाना
दिवाली बोनस: सूरत के इस सेठ ने कर्मचारियों को बांटे 1-1 लाख रुपये कैश, वीडियो देख दुनिया हुई कायल
शुभमन गिल का मास्टरस्ट्रोक: वेलिंगटन में क्यों नहीं की पहले बल्लेबाजी? कप्तान ने खोला राज