सूरत: दिवाली के मौके पर अक्सर कंपनियां बोनस के तौर पर मिठाई या छोटे उपहार देती हैं, लेकिन सूरत के एक कपड़ा व्यापारी ने दरियादिली की ऐसी मिसाल पेश की है जो चर्चा का विषय बन गई है। उन्होंने अपने कर्मचारियों को बोनस में एक-एक लाख रुपये नकद देकर सबका दिल जीत लिया है।
नोटों की थाली से हुआ स्वागत सूरत के वराछा इलाके के सुदामा चौक स्थित महादेव क्लॉथ सेंटर के मालिक ने अपने 20 कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा देने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया। उन्होंने 10 से 500 रुपये तक के नए नोटों के बंडलों को सजी-धजी पूजा की थालियों में रखा। व्यापारी और उनकी पत्नी ने खुद अपने हाथों से ये थालियां हर कर्मचारी को भेंट कीं।
खुशी से छलक आए आंसू जैसे ही कर्मचारियों ने थालियों में एक-एक लाख रुपये का बोनस देखा, वे हैरान रह गए। साल भर की मेहनत का ऐसा सम्मान पाकर कई कर्मचारियों की आंखों में खुशी के आंसू आ गए। सम्मान स्वरूप कई कर्मचारियों ने भावुक होकर व्यापारी और उनकी पत्नी के पैर छूकर आशीर्वाद भी लिया।
वे कर्मचारी नहीं, मेरा परिवार हैं व्यापारी रामस्वरूप मुंडे का कहना है कि उनके यहाँ काम करने वाले लोग सिर्फ कर्मचारी नहीं, बल्कि उनके परिवार का हिस्सा हैं। मुंडे का मानना है कि व्यापार की सफलता में इन लोगों का बड़ा योगदान है। उन्होंने कहा कि इस बोनस का उद्देश्य सिर्फ उनकी आर्थिक मदद करना है, ताकि हर कर्मचारी अपने परिवार के साथ बिना किसी कमी के त्योहार मना सके।
इस अनोखे उपहार का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग व्यापारी की इस उदारता की जमकर सराहना कर रहे हैं और कह रहे हैं कि सेठ हो तो ऐसा ।
Surat businessman gifts ₹1 lakh each to his employees as a Diwali bonus. pic.twitter.com/b8ZfiDuexV
— The VOX India (@the_voxindia) November 8, 2026
दिवाली पर बरसी खुशियां: सूरत के कारोबारी ने कर्मचारियों को दिया 1-1 लाख का बोनस, भावुक हुए लोग
दिवाली पर फिर सरहद पर मोदी : जवानों के बीच मनाएंगे रोशनी का त्योहार, पुंछ दौरे की अटकलें
दिवाली पर सितारों की चमक: रजनीकांत ने फैंस संग मनाया जश्न, साउथ के दिग्गजों ने दी बधाई
ट्रंप की भूल या सिर्फ मजाक? प्रेस सेक्रेटरी पद के ऑफर ने छेड़ दी सोशल मीडिया पर बहस
कानपुर में मातम: कच्ची छत गिरने से 20 दिन के मासूम और मां-दादी की दर्दनाक मौत
रामायण के मेकर्स सख्त: फिल्म लीक की तो होगी जेल, कानूनी कार्रवाई का अल्टीमेटम
बुलडोजर लाना है तो मुझ पर चढ़ाओ , अभिषेक के घर हमले पर ममता बनर्जी की भाजपा को खुली चुनौती
दीपावली पर सुपरस्टार का ग्रैंड जेस्चर: फैंस की एक झलक के लिए घर से बाहर आए रजनीकांत
कानपुर में मातम: घर की छत बनी काल, 21 दिन के नवजात समेत मां और दादी की मौत
चीन बॉर्डर से महज 25 किमी दूर गजराज की ऐतिहासिक लैंडिंग, दुनिया का सबसे ऊंचा एयरबेस बना भारत की नई ताकत