व्हाइट हाउस का ओवल ऑफिस इस बार दीपावली की रोशनी से जगमगा उठा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मौजूदगी में भारतीय मूल के उद्यमियों और प्रमुख हस्तियों ने पारंपरिक तरीके से दीये जलाकर इस पर्व को मनाया।
विशाल गोंडल ने भेंट की हनुमान चालीसा समारोह का मुख्य आकर्षण भारतीय टेक उद्यमी और GOQii के संस्थापक विशाल गोंडल रहे। उन्होंने राष्ट्रपति ट्रंप को हनुमान चालीसा की एक प्रति भेंट की। गोंडल ने इसे अपने जीवन का एक सम्मानजनक पल बताया।
गोंडल ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी देते हुए लिखा, तुलसीदास जी द्वारा रचित यह पावन पाठ साहस, भक्ति और शक्ति का प्रतीक है। करोड़ों भारतीय इसे अपनी दैनिक प्रार्थना में शामिल करते हैं।
जुग-जुग जियो का संदेश इस मुलाकात के दौरान उन्होंने राष्ट्रपति ट्रंप को जुग-जुग जियो का आशीर्वाद भी दिया। गोंडल के अनुसार, इसका अर्थ दीर्घायु और समृद्धि है। उन्होंने दुनिया भर में शांति और अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना की।
इस खास मौके पर मिशेलिन-स्टार शेफ विकास खन्ना और पूर्व कनाडाई सांसद रूबी ढाला समेत भारतीय समुदाय की कई अन्य जानी-मानी हस्तियां भी शामिल हुईं।
व्हाइट हाउस में प्रशासनिक बदलाव दिवाली के इस उत्सव के बीच व्हाइट हाउस से एक बड़ी प्रशासनिक खबर भी सामने आई है। डोनाल्ड ट्रंप ने ऐलान किया है कि उनके करीबी सहयोगी स्टीफन मिलर अब व्हाइट हाउस के नए चीफ ऑफ स्टाफ होंगे।
मिलर सोमवार से अपना नया कार्यभार संभालेंगे। वे सुजी वाइल्स की जगह लेंगे, जिन्हें अब प्रशासन के राजनीतिक अभियानों और रणनीतिक संचालन की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है।
A moment of shared light in the Oval Office. 🪔
— Vishal Gondal (@vishalgondal) November 6, 2026
Honored to celebrate Diwali with President @realDonaldTrump and proud to gift him with a copy of the Hanuman Chalisa, Tulsidas s hymn to Lord Hanuman that millions of us recite for courage, devotion and strength.
As the diyas were… pic.twitter.com/mokbCpy9JT
धनतेरस पर मातम: दिल्ली के KIA शोरूम में लगी भीषण आग, करोड़ों की गाड़ियां राख
नूडल्स के पैकेट में छिपाकर लाई गई 3.72 करोड़ की ड्रग्स, पुणे एयरपोर्ट पर यात्री गिरफ्तार
इरफान अंसारी के विस्फोटक बयान पर जेडीयू का पलटवार: बोले- इन्हें तुरंत कांके भेज देना चाहिए
पीएम मोदी से मिले सूर्यकुमार यादव, बच्ची के राम भजन ने जीता सबका दिल
अंकल नमकीन ले लो! : नन्हीं बच्ची की मासूम पुकार पर रुके सीएम योगी, मुरादाबाद के उत्पाद को दी नई पहचान
पुरानी दिल्ली को मिलेगी नई पहचान: दिल्ली गेट से कश्मीरी गेट तक बनेगा 3.3 किलोमीटर लंबा हेरिटेज कॉरिडोर
iPhone से भी महंगी है जयपुर की ‘त्योहार अशर्फी’, एक पीस की कीमत 1,111 रुपये
दिल्ली में घुटती सांसें : प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- गरीब नहीं, रसूखदार फैलाते हैं प्रदूषण
क्या सरकार के दबाव में बदली गई मातृभूमि की कहानी? सलमान खान ने तोड़ी चुप्पी, बताई पूरी सच्चाई
योग टीचर से अमेरिका की विधायक तक: बुलंदशहर की बेटी सबा हैदर ने रच दिया इतिहास