पाकिस्तान के पंजाब प्रांत से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। पाकपट्टन के देपालपुर रोड पर गुरुवार शाम एक यात्री बस और ट्रक की आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत हो गई। इस हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि 32 अन्य गंभीर रूप से घायल हैं।
कैसे हुआ हादसा? रेस्क्यू 1122 के अधिकारियों के अनुसार, यात्री बस साहीवाल से कसूर की ओर जा रही थी। ओकारा बाईपास से देपालपुर और पाकपट्टन के बीच की सिंगल-लेन सड़क पर तेज रफ्तार बस सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस अनियंत्रित होकर पलट गई।
बचाव अभियान की चुनौतियां हादसा इतना भीषण था कि शव और घायल बस के मलबे में फंस गए थे। बचाव कर्मियों को लोगों को बाहर निकालने के लिए कटर का उपयोग करना पड़ा। रेस्क्यू ऑपरेशन करीब तीन घंटे तक चला। जानकारी के मुताबिक, 10 यात्रियों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था, जबकि दो लोगों की मौत अस्पताल में इलाज के दौरान हुई।
ड्राइवर की लापरवाही आई सामने प्राथमिक जांच और चश्मदीदों के बयानों से पता चला है कि यह हादसा बस ड्राइवर की लापरवाही का नतीजा है। सिंगल-लेन सड़क पर बस को अत्यधिक तेज रफ्तार में चलाया जा रहा था, जिससे ड्राइवर का नियंत्रण खो गया और यह दर्दनाक हादसा हो गया।
मरियम नवाज ने जताया दुख पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज ने इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने स्थानीय प्रशासन को घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने के सख्त निर्देश दिए हैं। मृतकों में एक पुलिस अधिकारी और एक सरकारी कर्मी भी शामिल हैं। फिलहाल, गंभीर रूप से घायल 5 लोगों का इलाज अस्पताल में चल रहा है, जिनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।
Accidents occur due to the single road from Okara bypass to Deepalpur and from Deepalpur to Pakpattan district and today another tragic accident has taken place in which 11 people died and 33 were injured.Appeal to CM Punjab @MaryamNSharifpic.twitter.com/FgUWQoqQxP
— عمار بلوچ (@Mani_413) November 5, 2026
भारत-न्यूजीलैंड तीसरा अनऑफिशियल टेस्ट: निर्णायक मुकाबले से पहले कीवी टीम को दोहरा झटका, टीम इंडिया में बड़े बदलाव
गंदे मोजों में छिपाकर ले जा रहे थे 3000 मकड़ियां! सूटकेस खोलते ही पुलिस के उड़े होश
दिवाली की सफाई के लिए जान जोखिम में डालना पड़ा भारी, खिड़की के बाहर महिला का स्टंट देख कांप जाएगी रूह
शुभमन गिल और पीवी सिंधु की कनपटी पर चिपका यह Temple आखिर है क्या? क्या वाकई यह दिमाग पढ़ सकता है?
डीके शिवकुमार बने तिम्मा : बीजेपी ने AI वीडियो के जरिए कर्नाटक सरकार पर कसा तंज
मोहम्मद शमी का टेस्ट क्रिकेट को अलविदा, व्हाइट बॉल क्रिकेट जारी रखेंगे स्टार गेंदबाज
दिवाली की सफाई बनी जान की आफत: छज्जे पर बिना सुरक्षा उपकरण सफाई करती महिला का वीडियो वायरल
मैदान पर मचा हड़कंप: फील्डिंग के दौरान खिलाड़ी का मुड़ा पैर, स्ट्रेचर पर ले जाना पड़ा अस्पताल
कर्मभूमि एक्सप्रेस में भीषण आग: चलते ट्रेन के 4 डिब्बे बने आग का गोला, मची अफरा-तफरी
दिवाली बाद यूपी के युवाओं की सरकारी दिवाली: 75 हजार से ज्यादा पदों पर नियुक्ति का ऐलान