प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली से गुवाहाटी तक के बहुप्रतीक्षित नॉर्थ कॉरिडोर बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी है। यह देश का अब तक का सबसे लंबा हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर होगा, जो 1557 किलोमीटर की दूरी को महज 8 घंटे से कम समय में समेट देगा।
आधुनिक तकनीक, तेज रफ्तार वर्तमान में दिल्ली से गुवाहाटी तक का सफर तय करने में सुपरफास्ट ट्रेनों को 25 से 40 घंटे का समय लगता है। बुलेट ट्रेन आने के बाद यह दूरी सिमटकर 8 घंटे से भी कम रह जाएगी। वहीं, दिल्ली से सिलीगुड़ी की यात्रा सिर्फ 6 घंटे में पूरी हो सकेगी।
5 राज्यों के 16 प्रमुख स्टेशन यह रूट दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल और असम के बीच एक मजबूत कनेक्टिविटी पुल तैयार करेगा। प्रस्तावित रूट में सराय काले खां, नोएडा (जेवर), मथुरा, आगरा, कानपुर, लखनऊ, अयोध्या, प्रयागराज, वाराणसी, बक्सर, पटना, बेगूसराय, कटिहार, खगड़िया, सिलीगुड़ी और अंत में गुवाहाटी प्रमुख स्टेशन होंगे।
तीन चरणों में पूरा होगा निर्माण रेल मंत्रालय और नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (NHSRCL) इस प्रोजेक्ट को तीन चरणों (फेस) में पूरा करेंगे:
आर्थिक और सामरिक महत्व यह कॉरिडोर देश के औद्योगिक, धार्मिक और पर्यटन केंद्रों को सीधे जोड़ेगा। यूपी का चमड़ा और कपड़ा उद्योग, बिहार की कृषि बेल्ट, बंगाल की चाय और पूर्वोत्तर का पर्यटन क्षेत्र अब दिल्ली के बाजार से सीधे जुड़ जाएगा। यह सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण चिकन नेक कॉरिडोर से होकर भी गुजरेगा।
हवाई किराए से सस्ता होगा सफर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने संकेत दिए हैं कि इस बुलेट ट्रेन का किराया हवाई यात्रा के मुकाबले काफी किफायती रखा जाएगा, ताकि आम आदमी, कारोबारी और युवा इसका लाभ उठा सकें। मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट की तुलना में यह कॉरिडोर तीन गुना से भी अधिक लंबा होगा, जो विकास की एक नई इबारत लिखेगा।
*My deepest gratitude to Hon ble PM Shri @narendramodi ji and to Shri @AshwiniVaishnaw ji for the decision to extend the Bullet Train North Corridor to Guwahati. After decades of neglect, the North East is now firmly on the fastlane of connectivity and progress!. https://t.co/QahqMnivoN
— Sarbananda Sonowal (@sarbanandsonwal) November 1, 2026
SAFF चैंपियनशिप: पाकिस्तान के खिलाफ भारत की धमाकेदार जीत, सुहैल भट्ट बने हीरो
बागेश्वर बाबा पर घमासान: ओपी राजभर ने अखिलेश को दी चुनौती, तो अपनी ही पार्टी के प्रवक्ता ने NDA को घेरा
IND vs NZ: दूसरा वनडे, विराट कोहली के पास रिकी पोंटिंग को पछाड़कर इतिहास रचने का मौका
दिल्ली के चावड़ी बाजार में इमारत का काल बना मलबा: 2 की मौत, मची अफरा-तफरी
125 से 140 की रफ्तार का गदर: मैनचेस्टर के विलेन अंशुल कंबोज ने ऑकलैंड में कैसे पलटी बाजी?
रणबीर कपूर की रामायणम् : वो 5 बड़े कारण जो इस फिल्म को बनाते हैं बाकी सबसे अलग!
PPSC भर्ती महाघोटाला: क्या योग्य युवाओं के हक पर डाका डाल रही है मान सरकार?
दिवाली पर बर्बरता: गरीब महिला की मेहनत पर चढ़ा दी गाड़ी, चकनाचूर हुए दीये
पंजाब में पहली बार UZI गन का जखीरा बरामद, अमृतसर में नार्को-टेरर नेटवर्क का भंडाफोड़
पहले वनडे में जीत के बाद बदली ICC रैंकिंग: भारत का दबदबा बरकरार, न्यूजीलैंड को लगा झटका