पंजाब में PCS मुख्य परीक्षा के परिणाम ने सूबे की सियासत में भूचाल ला दिया है। भाजपा के राष्ट्रीय मुख्यालय प्रभारी और सांसद तरुण चुघ ने इन परिणामों को भर्ती घोटाला करार देते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान पर गंभीर आरोप लगाए हैं। चुघ ने राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया को पत्र लिखकर पूरे मामले की CBI जांच की मांग की है।
विवाद का मुख्य कारण परीक्षा परिणाम की विसंगतियां हैं। आरोप है कि जिन अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी ही नहीं, उनके रोल नंबर भी सफल उम्मीदवारों की सूची में शामिल हैं। वहीं, एक ही परीक्षा केंद्र से 24.21% अभ्यर्थियों का चयन और लगातार रोल नंबरों के समूहों का शॉर्टलिस्ट होना चयन प्रक्रिया की पारदर्शिता पर बड़े सवाल खड़े करता है।
तरुण चुघ ने कहा कि जिस सरकार ने बिना सिफारिश नौकरी देने का वादा किया था, उसी के कार्यकाल में मेरिट को दरकिनार किया जा रहा है। नायब तहसीलदार से लेकर फार्मेसी ऑफिसर भर्ती तक, लगभग हर बड़ी परीक्षा किसी न किसी विवाद या नकल गिरोह के साये में रही है। चुघ का कहना है कि यह केवल प्रशासनिक विफलता नहीं, बल्कि पंजाब के युवाओं के भविष्य के साथ किया गया एक क्रूर मजाक है।
भाजपा नेता ने सीधे शब्दों में कहा कि विपक्ष में रहने के दौरान परीक्षाओं में गड़बड़ी पर इस्तीफा मांगने वाले भगवंत मान आज खुद चुप्पी साधे हुए हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि बार-बार उठ रहे भर्ती घोटालों के बावजूद अब तक किसी बड़े पदाधिकारी ने जवाबदेही क्यों नहीं तय की। क्या मुख्यमंत्री का काम केवल खुद को ईमानदार घोषित करना रह गया है?
तरुण चुघ ने राज्यपाल से मांग की है कि जब तक मामले की निष्पक्ष जांच पूरी न हो, तब तक साक्षात्कार (इंटरव्यू) प्रक्रिया पर तत्काल रोक लगाई जाए। साथ ही, परीक्षा से संबंधित सभी उत्तर पुस्तिकाओं, उपस्थिति रजिस्टर और CCTV फुटेज को सुरक्षित करने का निर्देश दिया जाए।
भाजपा ने साफ कर दिया है कि वे इस लड़ाई को सड़क से लेकर कोर्ट तक लड़ेंगे। चुघ ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि पंजाब के युवाओं का उनकी सरकार से भरोसा पूरी तरह उठ चुका है। अब राज्य को खोखले दावों की नहीं, बल्कि पारदर्शी जांच और दोषियों को जेल भेजने वाले न्याय की जरूरत है।
पंजाब के युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं भगवंत मान!
— Tarun Chugh (@tarunchughbjp) November 5, 2026
PPSC PCS परीक्षा में अनुपस्थित अभ्यर्थियों के चयन, एक ही केंद्र से 24.21% चयन और लगातार रोल नंबरों के समूहों ने पूरी भर्ती प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।
नायब तहसीलदार से लेकर फार्मेसी ऑफिसर और अब PPSC तक, हर… pic.twitter.com/nNd8mmZZNA
दिल्ली में जहरीली हवा का कहर: एम्स में मरीजों की भीड़, 6-7 नवंबर को और बिगड़ेगी स्थिति
काशी की नई पहचान: भारत का पहला पब्लिक ट्रांसपोर्ट रोपवे, 45 मिनट का सफर अब सिर्फ 15 मिनट में
प्यार की नगरी आगरा में इटली के जोड़े ने रचाई हिंदू शादी: सात फेरों के साथ बंधे बंधन में
बिग बॉस 20: यंग डीएसए का काला सच, गर्लफ्रेंड को 10-12 बार दिया धोखा!
सत्ता में आते ही 24 घंटे में खत्म होगी अग्निवीर योजना , अयोध्या सांसद अवधेश प्रसाद का केंद्र पर बड़ा हमला
मुख्यमंत्री को लोगों को बख्श देना चाहिए , पप्पू यादव की तीखी टिप्पणी ने बिहार की सियासत में घोली गर्माहट
बेगल शॉप में घुसा 4 फीट का मगरमच्छ, ग्राहक ने WWE स्टाइल में कुर्सी से किया मुकाबला
नागपुर का वीडियो वायरल: आईएएस ऑफिसर को सरेआम कहा नौकर , अपॉइंटमेंट पर छिड़ी बहस
महुआ मोइत्रा का तंज: विदेशी फंड नहीं, भाजपा से पैसा ले रही CJP , एक्टिविस्ट के रिएक्शन से बढ़ा विवाद
ब्राजील: फुटबॉल मैच में 51 रेड कार्ड का भयावह रिकॉर्ड, मैदान बना अखाड़ा