लखनऊ के प्रतिष्ठित किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) में सामने आया धर्मांतरण और उत्पीड़न का मामला अब और भी गंभीर होता जा रहा है। मुख्य आरोपी डॉ. रमीजुद्दीन उर्फ रमीज की करतूतों ने न केवल चिकित्सा जगत को शर्मसार किया है, बल्कि एक सुनियोजित साजिश की परतें भी खोल दी हैं।
ब्लैकमेलिंग का घिनौना हथियार पुलिस जांच में पता चला है कि डॉ. रमीज का मुख्य काम हिंदू महिला डॉक्टरों को अपने जाल में फंसाना था। इसके लिए वह उनके अश्लील वीडियो और तस्वीरें बनाता था। इन निजी पलों के वीडियो को वह अपनी हार्ड डिस्क और कई लैपटॉप में सुरक्षित रखता था। वह महिलाओं के साथ की गई निजी बातचीत को भी रिकॉर्ड करता था, ताकि समय आने पर उन्हें ब्लैकमेल कर सके।
धर्मांतरण और बलात्कार के गंभीर आरोप दिसंबर 2025 में KGMU की एक हिंदू महिला डॉक्टर ने रमीज के खिलाफ गंभीर शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उसे धर्मांतरण के लिए मजबूर किया और उसका शारीरिक शोषण व बलात्कार किया। इस घटना के बाद से ही पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू की थी।
मुर्गी के खून से रची साजिश पूछताछ में रमीज ने हैरान करने वाले खुलासे किए हैं। उसने बताया कि एक युवती को फंसाने के लिए उसने मुर्गी के खून का इस्तेमाल करके एक पत्र लिखा था। पीड़िता को यह विश्वास दिलाया गया कि वह खून उसी का है, जिससे घबराकर युवती उसके प्रेमजाल में फंस गई।
विवाह तुड़वाने का गंदा खेल रमीज का आतंक सिर्फ वहीं तक सीमित नहीं था। जब भी किसी पीड़िता का विवाह तय होता, वह उनके होने वाले पतियों को अश्लील वीडियो भेज देता था। इससे सगाई या शादी टूट जाती थी और पीड़िता विवश होकर वापस रमीज की शरण में आने को मजबूर हो जाती थी।
न्यूनतम 4 युवतियों के तोड़े रिश्ते जांच में खुलासा हुआ है कि डॉ. रमीज ने इस तरीके से कम से कम 4 युवतियों के जीवन को बर्बाद किया और उनके विवाह तुड़वाए। एक पीड़िता की तो चार बार सगाई टूटने की बात सामने आई है। शिक्षित वर्ग में फैले इस लव जिहाद के मामले ने सुरक्षा व्यवस्था और शैक्षणिक संस्थानों के माहौल पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।
*What do those claiming that bringing Muslims into the mainstream will curb criminal tendencies have to say now?
— Sanatan Prabhat (Kannada) (@Sanatan_Prabhat) November 4, 2026
Can this be dismissed as individual lust when women of another faith are deliberately targeted?
Is this not ‘Love Jihad’ perpetrated by the highly educated? pic.twitter.com/SmdhgjFoxk
चलती बस में मनचले की करतूत: युवती ने साहस दिखाते हुए कैमरे में कैद की पूरी घटना
क्या चरवाहा विद्यालय में पढ़े हैं सम्राट? क्राइम पर सीएम को घेरने के लिए तेज प्रताप ने चला सियासी तीर
रोहित के उस रन-आउट ने बदल दी बाजी , जीत के बाद शुभमन गिल ने खोल दिए जीत के राज
AAP बीजेपी की B-टीम, दिल्ली के बाद पंजाब को किया बर्बाद : खरगे का भगवंत मान सरकार पर तीखा हमला
पंजाब की सियासत में हलचल: क्या फिर साथ आएंगे भाजपा और अकाली दल?
फैक्ट चेक: क्या नीतीश कुमार ने इंडिया गठबंधन को दिया समर्थन? जानें वायरल वीडियो का सच
कर्नाटक और मध्य प्रदेश में बस का सफर हुआ महंगा: जानें अब कितना ढीला करना होगा जेब
अग्निवीर योजना में बड़ा बदलाव: अब 25% के बजाय और भी ज्यादा अग्निवीरों को मिलेगी स्थायी नौकरी
राष्ट्रीय एकता दिवस परेड: छत्तीसगढ़ के जांबाजों का उपमुख्यमंत्री ने किया भव्य स्वागत
अंतरिक्ष से डाले गए वोट: पृथ्वी से 400 किमी ऊपर कैसे वोट करते हैं एस्ट्रोनॉट्स?