संगरूर: पंजाब में कांग्रेस की इंसाफ रैली के दौरान पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने आम आदमी पार्टी (AAP) और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। खरगे ने साफ कहा कि पंजाब की जीत ही पूरे भारत में कांग्रेस की वापसी का मार्ग प्रशस्त करेगी।
रैली को संबोधित करते हुए खरगे ने पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं को एकजुट रहने का मंत्र दिया। उन्होंने कहा, अगर हम पंजाब जीतते हैं, तो निश्चित रूप से सारा भारत जीतेंगे। जीत की यह नींव पंजाब से ही रखी जानी चाहिए और इसके लिए सबको मिलकर काम करना होगा।
खरगे ने अरविंद केजरीवाल की पार्टी को बीजेपी की बी-टीम करार दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि आप गुजरात, गोवा और अन्य राज्यों में केवल कांग्रेस को नुकसान पहुंचाने के लिए मैदान में उतरती है। खरगे ने तल्ख लहजे में कहा कि जिस तरह से आप ने दिल्ली को बर्बाद किया, उसी तरह अब पंजाब को भी नष्ट कर रही है।
भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार को खरगे ने नशे और भ्रष्टाचार की सरकार बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि केजरीवाल और उनके सहयोगी पंजाब में हफ्ता वसूली कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सत्ता में आने से पहले किए गए वादे पूरे नहीं हुए और राज्य प्रगति के बजाय रसातल में जा रहा है।
बीजेपी पर हमला बोलते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार ने किसानों की आय दोगुनी करने और एमएसपी देने का वादा किया था, लेकिन कोई भी वादा पूरा नहीं हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी और आरएसएस देश की संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने में लगे हैं।
कांग्रेस अध्यक्ष ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के विजन को याद करते हुए कहा कि कांग्रेस फिर से उसी दिशा में काम करेगी। इस दौरान कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट ने भी दावा किया कि पंजाब की जनता आप सरकार से तंग आ चुकी है और कांग्रेस की वापसी के लिए बेसब्री से चुनाव का इंतजार कर रही है।
*नरेंद्र मोदी ने किसानों को MSP देने का वादा किया। किसानों की आमदनी दोगुनी करने का वादा किया, लेकिन कोई भी वादा पूरा नहीं किया।
— Congress (@INCIndia) November 4, 2026
अब उसी BJP के साथ मिलकर उसकी B टीम AAP भी देश को बर्बाद करने पर तुली हुई है।
: इंसाफ रैली में कांग्रेस अध्यक्ष श्री @kharge
📍 संगरूर, पंजाब pic.twitter.com/HI5uHTXvco
सीनियर होने के बावजूद मोहम्मद सिराज प्लेइंग-11 से क्यों हैं बाहर? जानिए पूरी सच्चाई
रोहित शर्मा का खराब प्रदर्शन: ऑकलैंड में शून्य पर आउट होकर हरभजन सिंह के अनचाहे रिकॉर्ड की बराबरी की
मुंबई: प्रिंसेस स्ट्रीट फ्लाईओवर के नीचे बदली तस्वीर, उपेक्षित जगह अब बनी अर्बन गार्डन
हॉकी में भारत का जलवा: दक्षिण कोरिया को 8-1 से रौंदकर फाइनल में पहुंची टीम इंडिया
अमेरिका का जनमत संग्रह : क्या ट्रंप की आंधी थमेगी या फिर से लहराएगा रिपब्लिकन परचम?
स्पेन में रेल हादसा: 69 मौतों के बाद परिवहन मंत्री ऑस्कर पुएंते का इस्तीफा, कहा- बने रहना उचित नहीं
सूरत में पैसों का खूनी खेल: सरेआम बुजुर्ग महिला को पीटने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे
नक्सलवाद से मुक्त छत्तीसगढ़: पर्यटन का नया हब बनाने की राह पर शाह का विजन
फिटनेस पर उठे सवालों का रोहित ने दिया करारा जवाब, हवा में उड़ते हुए किया सुपरमैन रनआउट
अग्निवीरों को मोदी सरकार का बड़ा तोहफा: अग्निपथ योजना में दो साल के सेकंड टूर ऑफ ड्यूटी की मंजूरी