भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने बुधवार (04 नवंबर) को सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया को 8-1 के करारे अंतर से मात देकर 2026 एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में शानदार प्रवेश किया है। मोहाली के ओलंपियन बलबीर सिंह सीनियर इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में भारतीय खिलाड़ियों ने अपना दबदबा बनाए रखा।
यह सातवां मौका है जब टीम इंडिया ने इस टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई है। खास बात यह है कि भारतीय टीम पूरे टूर्नामेंट में अब तक अजेय रही है और बिना कोई मैच गंवाए खिताबी मुकाबले तक पहुंची है।
मैच का आंखों देखा हाल: एकतरफा रही भारतीय जीत मैच की शुरुआत से ही भारत ने आक्रामक खेल दिखाया। शिलानंद लाकड़ा ने चौथे मिनट में ही गोल कर टीम का खाता खोला। हालांकि, 9वें मिनट में दक्षिण कोरिया के संगजुन हान ने गोल कर स्कोर 1-1 से बराबर किया, लेकिन यह बराबरी महज कुछ ही सेकंड तक रही।
कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने 9वें मिनट में ही गोल दागकर भारत को फिर से बढ़त दिला दी। इसके बाद शिलानंद ने 13वें मिनट में एक और गोल कर पहले क्वार्टर के अंत तक भारत को 3-1 की मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।
दूसरे और तीसरे क्वार्टर में गोल की बौछार दूसरे क्वार्टर में भारतीय हमला और तेज हो गया। 21वें मिनट पर सुखजीत सिंह और दिलप्रीत सिंह ने लगातार गोल दागे। इसके बाद 25वें मिनट में दिलप्रीत ने अपना दूसरा गोल करते हुए स्कोर 6-1 कर दिया।
तीसरे क्वार्टर में अंगद बीर ने 36वें मिनट में गोल कर बढ़त को 7-1 तक पहुंचा दिया। खेल के अंतिम क्वार्टर में विवेक सागर ने 54वें मिनट में एक और गोल कर जीत पर मुहर लगा दी।
अब जापान से खिताबी जंग टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला कल, गुरुवार (05 नवंबर) को खेला जाएगा। मोहाली के इसी स्टेडियम में भारतीय टीम का सामना जापान से होगा। खिताबी मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे शुरू होगा। अब फैंस की निगाहें इस बात पर हैं कि क्या टीम इंडिया अपने इसी फॉर्म को बरकरार रखते हुए ट्रॉफी अपने नाम कर पाएगी।
*WAS THERE EVER ANY DOUBT?! 🇮🇳🔥
— Hockey India (@TheHockeyIndia) November 4, 2026
The unbeaten hosts make a thunderous statement, storming past Korea 8-1 to book their place in the FINAL of the Hero Asian Champions Trophy Punjab 2026! 💪🏑
UP NEXT: JAPAN IN THE FINAL! 🇯🇵
🗓️ Thursday, November 5
⏰ 7:00 PM IST
One more step… pic.twitter.com/ouGoavUe6F
चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ का असर: आंध्र, तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट, जानें अपने शहर का हाल
शुभमन गिल के माथे पर दिखा रहस्यमयी गैजेट , क्या है ये हाई-टेक डिवाइस?
शून्य पर आउट होने के बावजूद रोहित शर्मा बने जीत के असली हीरो , गिल ने खोला राज
कर्नाटक और मध्य प्रदेश में बस का सफर हुआ महंगा: जानें अब कितना ढीला करना होगा जेब
नल बंद कर गया समझदार बंदर: सोशल मीडिया पर वायरल हुई जानवर की अनोखी सीख
सनकी शिक्षक की दरिंदगी: मासूम को हवा में उठाकर पटक दिया, वीडियो देख कांप उठेगी रूह
मंदिरों पर विवादित टिप्पणी: नेहा बोरा के खिलाफ पुलिस में शिकायत, भड़के केंद्रीय मंत्री
पंजाब में ED का बड़ा एक्शन: मोगा में AAP विधायक अमनदीप कौर अरोड़ा के ठिकानों पर छापेमारी
भारतीय गेंदबाजों का ईडन पार्क में जलवा, न्यूजीलैंड 185 रनों पर ढेर
अग्निवीरों को मोदी सरकार का बड़ा तोहफा: अग्निपथ योजना में दो साल के सेकंड टूर ऑफ ड्यूटी की मंजूरी