विदिशा: मध्य प्रदेश के विदिशा से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने शिक्षक और छात्र के पवित्र रिश्ते को शर्मसार कर दिया है। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धामनोद में तैनात एक सनकी प्राचार्य ने खेल रही एक मासूम बच्ची को बेरहमी से हवा में उठाकर नीचे पटक दिया। घटना के बाद बच्ची दर्द से कराहती रही, लेकिन शिक्षक का दिल नहीं पसीजा।
क्या है पूरा मामला? आरोपी प्राचार्य का नाम कमल सिंह मीणा है। आरोप है कि प्राचार्य ने फर्जी विकलांगता सर्टिफिकेट के जरिए यह पद हासिल किया है। इस पूरे विवाद की शुरुआत तब हुई जब प्राचार्य एक ग्रामीण युवक पर वीडियो डिलीट करने का दबाव बनाने लगा। जब युवक ने वीडियो हटाने से मना किया, तो बौखलाए प्राचार्य ने स्कूल परिसर में खेल रही एक मासूम बच्ची को शिकार बना लिया।
रिश्वतखोरी का काला सच ग्रामीण खुमान सिंह ने खुलासा किया कि प्राचार्य कमल सिंह मीणा ने 12वीं की एक छात्रा को स्कूटी और लैपटॉप दिलाने के बदले रिश्वत की मांग की थी। खुमान ने इसका वीडियो बना लिया था, जिसके बाद से ही प्राचार्य उसे लगातार धमका रहा है। आरोपी प्राचार्य का कहना था कि वह बच्ची को मारकर युवक को हत्या के झूठे केस में फंसा देगा।
जांच के आदेश, उठे सवाल यह घटना सामने आने के बाद इलाके में भारी आक्रोश है। शिक्षा विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला शिक्षा अधिकारी एन.के. अहिरवार के नेतृत्व में जांच टीम गठित कर दी है। विभाग अब इस बात की भी जांच कर रहा है कि क्या प्राचार्य वाकई विकलांग है या उसने फर्जी दस्तावेजों का सहारा लिया है।
छात्रों की सुरक्षा पर संकट स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि प्राचार्य मानसिक रूप से अस्थिर है, जिससे स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों की जान हमेशा खतरे में रहती है। शिक्षा विभाग ने आश्वासन दिया है कि यदि शिक्षक दोषी पाया जाता है, तो उसके खिलाफ न केवल कड़ी विभागीय कार्रवाई होगी, बल्कि उसे जेल भेजने की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी। फिलहाल, इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
*मध्य प्रदेश के विदिशा से एक सनकी शिक्षक का वीडियो सामने आया है, जिसने स्कूल परिसर में खेल रही मासूम को उठाकर फेंक दिया। दर्द से कराहती बच्ची को ग्रामीणों ने बचा लिया। इतना ही नहीं शिक्षक की सनक इस कदर थी कि वह वीडियो में बच्ची को जान से मार देने की धमकी देता दिखाई दे रहा है। इस… pic.twitter.com/UGHlaUeXxA
— Lallu Ram (@lalluram_news) November 4, 2026
राजस्थान: भारत-पाक सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाका, ट्रेन उड़ाने की बड़ी साजिश नाकाम
आधी रात बेडरूम में हुआ कुछ ऐसा कि मच गई सनसनी! दो जहरीले करैत सांपों को देखकर रेस्क्यू टीम भी रह गई हैरान
यूपी वन रक्षक भर्ती: तीन साल का इंतजार, युवाओं के सब्र का बांध टूटा; चंद्रशेखर आजाद ने सरकार को घेरा
AAP बीजेपी की B-टीम, दिल्ली के बाद पंजाब को किया बर्बाद : खरगे का भगवंत मान सरकार पर तीखा हमला
अनंत सिंह की बेटी की शादी में थार की दौड़: घुड़दौड़ प्रतियोगिता से चर्चा में बाहुबली विधायक
सावधान! कहीं आप मिलावटी दूध से तो नहीं बना रहे मिठाइयां? घर पर खुद करें शुद्धता की जांच
दो बच्चों की नीति पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा सवाल: क्या अब पंचायत चुनाव का नियम बदलेगा?
शुभमन गिल का विराट संकल्प: न्यूजीलैंड के खिलाफ 105 रन बनाते ही बनेंगे दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज
क्लासरूम से व्हाइट हाउस तक: कौन हैं भारतीय मूल की पिया डांडिया, जिन्होंने अमेरिका में रचा इतिहास?
गुवाहाटी हत्याकांड का मुख्य आरोपी एनकाउंटर में ढेर, भागने की कोशिश में पुलिस की गोली का बना शिकार