राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले ने इंदौर में आयोजित तीन दिवसीय अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक के बाद कई संवेदनशील और राष्ट्रीय मुद्दों पर संघ का रुख स्पष्ट किया। उन्होंने संगठन के विस्तार से लेकर सामाजिक सरोकारों तक पर खुलकर अपनी बात रखी।
प्राकृतिक आपदा और सेवा कार्य होसबोले ने देश के विभिन्न हिस्सों में हालिया भारी बारिश और बाढ़ से हुई तबाही पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि आपदा में जनहानि दुखद है। संघ के स्वयंसेवकों ने समाज और अन्य संस्थाओं के साथ मिलकर दुर्गम इलाकों में राहत कार्य पहुँचाने का सराहनीय कार्य किया है।
वोटर लिस्ट (SIR) पर क्या बोले? मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) का समर्थन करते हुए होसबोले ने इसे एक जरूरी प्रक्रिया बताया। उन्होंने कहा कि मृत व्यक्तियों और अपात्र लोगों के नाम हटाना लोकतंत्र की मजबूती के लिए आवश्यक है। उन्होंने राजनीतिक दलों को नसीहत दी कि केवल विरोध के लिए इस प्रक्रिया का विरोध न करें। यदि कोई पात्र व्यक्ति बाहर होता है, तो उसके पास चुनाव आयोग और अदालत के दरवाजे खुले हैं।
Gen-Z और आरक्षण पर संघ की राय Gen-Z के आंदोलनों पर सरकार्यवाह ने संतुलित रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि युवाओं की समस्याओं और गुस्से को समझने की जरूरत है, उन्हें देशविरोधी करार देना गलत है। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि राजनीतिक स्वार्थ के लिए युवाओं को हिंसा और अराजकता की ओर धकेलने वाली ताकतों से सतर्क रहना होगा।
आरक्षण के मुद्दे पर उन्होंने संघ के पुराने रुख को दोहराते हुए कहा कि जब तक सामाजिक और शैक्षणिक समानता नहीं आ जाती, तब तक आरक्षण जारी रहना चाहिए। वहीं, युवाओं के बीच बढ़ते नशे के खिलाफ संघ अब एक राष्ट्रव्यापी जनजागरण अभियान चलाने की तैयारी में है।
संगठन का विस्तार और भविष्य की रूपरेखा होसबोले ने बताया कि संघ का काम अब 1,03,397 स्थानों तक पहुंच चुका है और देशभर में 99,423 दैनिक शाखाएं संचालित हैं। शताब्दी वर्ष के दौरान 65,664 हिंदू सम्मेलनों में 5 करोड़ लोगों की भागीदारी दर्ज की गई।
संगठनात्मक बदलाव पर उन्होंने जानकारी दी कि अब 46 प्रांतों के स्थान पर 88 संभागों के जरिए काम को और अधिक जमीनी स्तर पर मजबूत किया जाएगा।
काशी-मथुरा और अन्य मुद्दे काशी और मथुरा के विवादित मामलों पर होसबोले ने संयम बरतते हुए कहा कि हर मुद्दे पर आंदोलन करना समाधान नहीं है। इन मामलों को कानूनी प्रक्रिया के जरिए ही सुलझाया जाना चाहिए। साथ ही, उन्होंने परिवार और स्कूलों में संस्कार देने पर जोर दिया ताकि सोशल मीडिया की अश्लीलता से नई पीढ़ी को बचाया जा सके। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए प्लास्टिक के त्याग और संसाधनों की बचत की भी अपील की।
*VIDEO | Indore, Madhya Pradesh: Addressing a press conference, RSS General Secretary Dattatreya Hosabale, says, The recent heavy rainfall and subsequent floods caused extensive damage in several parts of the country. RSS volunteers, guided by their tradition of social service… pic.twitter.com/s9N8OGXfNm
— Press Trust of India (@PTI_News) November 4, 2026
सूरत में पैसों का खूनी खेल: सरेआम बुजुर्ग महिला को पीटने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे
दिल्ली रैली में कांग्रेस सांसदों के बीच विवाद: बस में हुई हल्की थप्पड़ की घटना ने पकड़ा तूल
आस्था और विज्ञान के अद्भुत संगम को पर्दे पर लाएगी देवी विज्ञानम् , 4 दिसंबर को होगी रिलीज
रात के 2 बजे ट्रेन में फर्जी TTE का आतंक: सादे कागज पर काट रही थी रसीद, पोल खुली तो हुई फरार
छत्तीसगढ़ का खैरा बना देश का पहला 100% सोलर गांव: अब हर छत से पैदा होगी बिजली
फिटनेस पर उठे सवालों का रोहित ने दिया करारा जवाब, हवा में उड़ते हुए किया सुपरमैन रनआउट
38-39 की उम्र में भी जवान , ऑकलैंड में रोहित और विराट की फुर्ती ने न्यूजीलैंड को किया पस्त
संसद में बहस की चुनौती: अमित शाह का राहुल गांधी पर तीखा प्रहार
देश में जारी हुआ 250 रुपये का खास सिक्का, जानिए क्या है इसकी खासियत और कैसे मिलेगा?
रूस का बर्बर हमला: स्कूल बना मलबे का ढेर, 29 बेगुनाहों की मौत